logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पहुंचे जामसांवली धाम, श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। पांढुर्णा:-हनुमान लोक में श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान लोक में सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा जी ने पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🚩 इस अवसर पर संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा श्री गोविंदा जी का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया तथा उन्हें श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई। 🌺 अभिनेता गोविंदा के आगमन की खबर मिलते ही जामसांवली धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण नजर आया और यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास एवं यादगार बन गया। ❤️🚩 सौजन्य हनुमान लोग जाम सावली

19 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पहुंचे जामसांवली धाम, श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। पांढुर्णा:-हनुमान लोक में श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान लोक में सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा जी ने पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🚩 इस अवसर पर संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा श्री गोविंदा जी का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया तथा उन्हें श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई। 🌺 अभिनेता गोविंदा के आगमन की खबर मिलते ही जामसांवली धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण नजर आया और यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास एवं यादगार बन गया। ❤️🚩 सौजन्य हनुमान लोग जाम सावली

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन पांढुर्णा में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के पावन अवसर पर दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रात 10 बजे श्री राम मंदिर गुजरी चौक पांढुर्णा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी श्रद्धालु सज्जनों मातृशक्ति बंधुओं एवं समाज के सभी वर्गों को सादर आमंत्रित किया गया है ताकि राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प में सब मिलकर सहभागी बन सकें। कार्यक्रम के आयोजक प्रखंड अध्यक्ष पांढुर्णा हर्षद केवट जी हैं।
    1
    विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
पांढुर्णा में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के पावन अवसर पर दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रात 10 बजे श्री राम मंदिर गुजरी चौक पांढुर्णा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी श्रद्धालु सज्जनों मातृशक्ति बंधुओं एवं समाज के सभी वर्गों को सादर आमंत्रित किया गया है ताकि राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प में सब मिलकर सहभागी बन सकें। कार्यक्रम के आयोजक प्रखंड अध्यक्ष पांढुर्णा हर्षद केवट जी हैं।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पहुंचे जामसांवली धाम, श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। पांढुर्णा:-हनुमान लोक में श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान लोक में सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा जी ने पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🚩 इस अवसर पर संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा श्री गोविंदा जी का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया तथा उन्हें श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई। 🌺 अभिनेता गोविंदा के आगमन की खबर मिलते ही जामसांवली धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण नजर आया और यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास एवं यादगार बन गया। ❤️🚩 सौजन्य हनुमान लोग जाम सावली
    1
    सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पहुंचे जामसांवली धाम, श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।
पांढुर्णा:-हनुमान लोक में श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।
जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान लोक में सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा जी ने पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🚩
इस अवसर पर संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा श्री गोविंदा जी का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया तथा उन्हें श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई। 🌺
अभिनेता गोविंदा के आगमन की खबर मिलते ही जामसांवली धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण नजर आया और यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास एवं यादगार बन गया। ❤️🚩 सौजन्य 
हनुमान लोग जाम सावली
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार ​बैतूल। जनपद पंचायत भीमपुर के ग्राम केकड़ियाखुर्द से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर महोदय क़ो ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ​टपकती छत, टूटे दरवाजे और उखड़ता प्लास्टर ​आवेदन और शाला भवनों की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल परिसर के भवनों की हालत अत्यंत चिंताजनक है: ​माध्यमिक शाला भवन (दर्ज छात्र: 51): ​भवन की छत बेहद कमजोर हो चुकी है और बारिश के दौरान पूरे कमरों में पानी टपकता है। ​शाला के 4 दरवाजे पूरी तरह टूटे हुए हैं तथा सभी 14 खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हैं, जिससे स्कूल की पठन-पाठन सामग्री सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है। ​मुख्य प्रवेश द्वार का चैनल गेट टूटा है और दीवारों व फर्श को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। ​प्राथमिक शाला भवन (कक्षा 1 से 5): ​मूल प्राथमिक शाला भवन इतना जीर्ण-शीर्ण (जर्जर) हो चुका है कि सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया है। ​फिलहाल परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों (कुल 53 बच्चे) को बिठाया जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था भी जोखिम भरी बनी हुई है। ​अतिरिक्त कक्ष की हालत: ​जिस अतिरिक्त कक्ष में अस्थायी कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उसकी छत से प्लास्टर गिर रहा है, फर्श उखड़ चुका है और खिड़कियों के पल्ले टूटे हुए हैं। ​छत में वाटरप्रूफिंग और व्यापक मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है। ​बालिका शौचालय और बाउंड्रीवाल का भी अभाव ​स्कूल में न केवल भवनों की हालत खस्ता है, बल्कि बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है: ​बालिका शौचालय: परिसर में छात्राओं के लिए पृथक शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिससे बालिका शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ​सुरक्षा: शाला परिसर में बाउंड्रीवाल (चारदीवारी) न होने से परिसर और बच्चे असुरक्षित रहते हैं। ​पालकों और ग्रामीणों ने रखे ये समाधान प्रस्ताव ​ग्रामीणों ने ग्राम सभा एवं जनसुनवाई (27/08/2026 एवं 01/09/2026) के प्रस्तावों का हवाला देते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित माँगे रखी हैं: ​प्राथमिक शाला भवन: पुराने जर्जर प्राथमिक भवन को लोकनिर्माण विभाग (PWD) द्वारा अतिशीघ्र जीर्ण-शीर्ण घोषित कर ध्वस्त किया जाए और उसके स्थान पर नए भवन की स्वीकृति दी जाए। ​माध्यमिक शाला भवन: माध्यमिक भवन की छत तोड़कर पुन: नई छत डाली जाए और दरवाजे, खिड़कियों तथा चैनल गेट को बदला जाए। (अनुमानित लागत: ₹5 लाख से अधिक) ​अतिरिक्त कक्ष मरम्मत: वर्तमान में उपयोग हो रहे अतिरिक्त कक्ष की वॉटरप्रूफिंग, प्लास्टर और फर्श की मरम्मत कराई जाए। (अनुमानित लागत: ₹2,00,000/-) ​सुविधाएं: परिसर में बाउंड्रीवाल और बालिका शौचालय का अतिशीघ्र निर्माण कराया जाए। ​ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं।
    2
    जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार
जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार
​बैतूल। जनपद पंचायत भीमपुर के ग्राम केकड़ियाखुर्द से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर महोदय क़ो ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
​टपकती छत, टूटे दरवाजे और उखड़ता प्लास्टर
​आवेदन और शाला भवनों की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल परिसर के भवनों की हालत अत्यंत चिंताजनक है:
​माध्यमिक शाला भवन (दर्ज छात्र: 51):
​भवन की छत बेहद कमजोर हो चुकी है और बारिश के दौरान पूरे कमरों में पानी टपकता है।
​शाला के 4 दरवाजे पूरी तरह टूटे हुए हैं तथा सभी 14 खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हैं, जिससे स्कूल की पठन-पाठन सामग्री सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है।
​मुख्य प्रवेश द्वार का चैनल गेट टूटा है और दीवारों व फर्श को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।
​प्राथमिक शाला भवन (कक्षा 1 से 5):
​मूल प्राथमिक शाला भवन इतना जीर्ण-शीर्ण (जर्जर) हो चुका है कि सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया है।
​फिलहाल परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों (कुल 53 बच्चे) को बिठाया जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था भी जोखिम भरी बनी हुई है।
​अतिरिक्त कक्ष की हालत:
​जिस अतिरिक्त कक्ष में अस्थायी कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उसकी छत से प्लास्टर गिर रहा है, फर्श उखड़ चुका है और खिड़कियों के पल्ले टूटे हुए हैं।
​छत में वाटरप्रूफिंग और व्यापक मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।
​बालिका शौचालय और बाउंड्रीवाल का भी अभाव
​स्कूल में न केवल भवनों की हालत खस्ता है, बल्कि बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है:
​बालिका शौचालय: परिसर में छात्राओं के लिए पृथक शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिससे बालिका शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
​सुरक्षा: शाला परिसर में बाउंड्रीवाल (चारदीवारी) न होने से परिसर और बच्चे असुरक्षित रहते हैं।
​पालकों और ग्रामीणों ने रखे ये समाधान प्रस्ताव
​ग्रामीणों ने ग्राम सभा एवं जनसुनवाई (27/08/2026 एवं 01/09/2026) के प्रस्तावों का हवाला देते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित माँगे रखी हैं:
​प्राथमिक शाला भवन: पुराने जर्जर प्राथमिक भवन को लोकनिर्माण विभाग (PWD) द्वारा अतिशीघ्र जीर्ण-शीर्ण घोषित कर ध्वस्त किया जाए और उसके स्थान पर नए भवन की स्वीकृति दी जाए।
​माध्यमिक शाला भवन: माध्यमिक भवन की छत तोड़कर पुन: नई छत डाली जाए और दरवाजे, खिड़कियों तथा चैनल गेट को बदला जाए। (अनुमानित लागत: ₹5 लाख से अधिक)
​अतिरिक्त कक्ष मरम्मत: वर्तमान में उपयोग हो रहे अतिरिक्त कक्ष की वॉटरप्रूफिंग, प्लास्टर और फर्श की मरम्मत कराई जाए। (अनुमानित लागत: ₹2,00,000/-)
​सुविधाएं: परिसर में बाउंड्रीवाल और बालिका शौचालय का अतिशीघ्र निर्माण कराया जाए।
​ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    19 hrs ago
  • ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी के तीन मामलों में था फरार, आरोपी से ₹10 हजार कीमत का 100 फीट केबल बरामद सारनी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश राहुल उर्फ डाकू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया गया करीब 100 फीट केबल, कीमत लगभग ₹10 हजार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारनी, चोरी सहित अन्य मामलों में लगातार संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना सारनी में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी थाना सारनी के अपराध क्रमांक 247/2026, 264/2026 एवं 270/2026 में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी। सारनी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध निगरानी फाइल खोलने के साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को 8 सितंबर को माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया जाना है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया तथा आरक्षक मोहित भाटी, राकेश करपे एवं रविमोहन शामिल रहे। कार्रवाई में आरक्षक मोहित भाटी की विशेष भूमिका रही।
    2
    ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी के तीन मामलों में था फरार, आरोपी से ₹10 हजार कीमत का 100 फीट केबल बरामद
सारनी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश राहुल उर्फ डाकू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया गया करीब 100 फीट केबल, कीमत लगभग ₹10 हजार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारनी, चोरी सहित अन्य मामलों में लगातार संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना सारनी में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी थाना सारनी के अपराध क्रमांक 247/2026, 264/2026 एवं 270/2026 में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
सारनी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध निगरानी फाइल खोलने के साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को 8 सितंबर को माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया जाना है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया तथा आरक्षक मोहित भाटी, राकेश करपे एवं रविमोहन शामिल रहे। कार्रवाई में आरक्षक मोहित भाटी की विशेष भूमिका रही।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में भगवा ध्वज उतारे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सकल हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। मामला मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित मेजर अमित ठेंगे स्मारक का है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी हाईमास्ट पर लहराते भगवा ध्वज को उतारने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख निगम कमिश्नर सीपी राय, कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे, जिला पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने भगवा ध्वज दोबारा फहराया। इस दौरान जय श्रीराम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
    4
    छिंदवाड़ा में भगवा ध्वज उतारे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सकल हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।
मामला मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित मेजर अमित ठेंगे स्मारक का है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी हाईमास्ट पर लहराते भगवा ध्वज को उतारने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थिति बिगड़ती देख निगम कमिश्नर सीपी राय, कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे, जिला पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने भगवा ध्वज दोबारा फहराया। इस दौरान जय श्रीराम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    9 min ago
  • छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    1
    छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो
छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बरखेड में स्थित गुप्तेश्वर की पहाड़ी पर एक पेड़ मां के नाम चलाया अभियान किया वृक्षारोपण आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के बरखेड स्थिति गुप्तेश्वर धाम की पहाड़ी पर मंगलवार नगर के समाजसेवी और जन अभियान परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर 81 पौधे अलग-अलग प्रजापति के लगाएं गये भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि यह अभियान पुरे क्षेत्र की पंचायतों में चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो साथ ही उन पौधौ की देखभाल सुचारू रूप से हो। और लोगों को वृक्षारोपण को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    1
    बरखेड में स्थित गुप्तेश्वर की पहाड़ी पर एक पेड़ मां के नाम चलाया अभियान किया वृक्षारोपण
आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के बरखेड स्थिति गुप्तेश्वर धाम की पहाड़ी पर मंगलवार नगर के समाजसेवी और जन अभियान परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर 81 पौधे अलग-अलग प्रजापति के लगाएं गये भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि यह अभियान पुरे क्षेत्र की पंचायतों में चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो साथ ही उन पौधौ की देखभाल सुचारू रूप से हो। और लोगों को वृक्षारोपण को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनसहभागिता और कलेक्टर की पहल से संवर गई भंदारगोदी माध्यमिक शाला कलेक्टर श्री वशिष्ठ की प्रेरणा से भंदारगोदी माध्यमिक शाला का हुआ कायाकल्प साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से की छत को किया गया सुव्यवस्थित जनसहभागिता से जिले के 72 शासकीय स्कूलों की छतों की हुई मरम्मत पांढुर्णा, 8 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की पहल और प्रेरणा से जिले में जनसहभागिता एवं सीएसआर के माध्यम से शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पांढुर्णा विकासखंड की भंदारगोदी एकीकृत माध्यमिक शाला में आरबी सेवा फाउंडेशन द्वारा करीब साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से कराए गए नवीनीकरण कार्यों का कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री वशिष्ठ की पहल पर जिले के 72 शासकीय स्कूलों की छतों की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए गए हैं। भंदारगोदी एवं सिराठा स्कूल में भी जनसहयोग से नवीनीकरण कार्य किए गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय आहूजा, श्री गुप्ता, सुश्री श्रुति मंडलोई, श्री मयूरेश, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सरपंच श्री रविन्द्र वाडिवाँ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं पारंपरिक गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि जिले में जनसहभागिता के माध्यम से चिन्हित शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भंदारगोदी और सिराठा स्कूलों में नवीनीकरण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय आहूजा ने कहा कि कलेक्टर श्री वशिष्ठ की प्रेरणा से स्कूल के नवीनीकरण कार्य में सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मिक शांति और सुखद अनुभव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सरपंच श्री रविन्द्र वाडिवाँ एवं प्रधान पाठक श्री वानखेड़े ने स्कूल के नवीनीकरण कार्य के लिए कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं आरबी सेवा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया स्कूल का निरीक्षण लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पाकशाला एवं शौचालय का अवलोकन कर इन्हें व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
    3
    जनसहभागिता और कलेक्टर की पहल से संवर गई भंदारगोदी माध्यमिक शाला
कलेक्टर श्री वशिष्ठ की प्रेरणा से भंदारगोदी माध्यमिक शाला का हुआ कायाकल्प
साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से की छत को किया गया सुव्यवस्थित
जनसहभागिता से जिले के 72 शासकीय स्कूलों की छतों की हुई मरम्मत
पांढुर्णा, 8 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की पहल और प्रेरणा से जिले में जनसहभागिता एवं सीएसआर के माध्यम से शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पांढुर्णा विकासखंड की भंदारगोदी एकीकृत माध्यमिक शाला में आरबी सेवा फाउंडेशन द्वारा करीब साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से कराए गए नवीनीकरण कार्यों का कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लोकार्पण किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री वशिष्ठ की पहल पर जिले के 72 शासकीय स्कूलों की छतों की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए गए हैं। भंदारगोदी एवं सिराठा स्कूल में भी जनसहयोग से नवीनीकरण कार्य किए गए हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय आहूजा, श्री गुप्ता, सुश्री श्रुति मंडलोई, श्री मयूरेश, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सरपंच श्री रविन्द्र वाडिवाँ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं पारंपरिक गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि जिले में जनसहभागिता के माध्यम से चिन्हित शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भंदारगोदी और सिराठा स्कूलों में नवीनीकरण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय आहूजा ने कहा कि कलेक्टर श्री वशिष्ठ की प्रेरणा से स्कूल के नवीनीकरण कार्य में सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मिक शांति और सुखद अनुभव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सरपंच श्री रविन्द्र वाडिवाँ एवं प्रधान पाठक श्री वानखेड़े ने स्कूल के नवीनीकरण कार्य के लिए कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं आरबी सेवा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया स्कूल का निरीक्षण
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पाकशाला एवं शौचालय का अवलोकन कर इन्हें व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.