logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहिबाबाद ग्रंट की चौपाल में उठा जनआक्रोश: प्रधान सत्रोहन तिवारी, लेखपाल प्रेम प्रकाश पाठक व रोजगार सेवक ललिता यादव की गैरहाजिरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम साहिबाबाद ग्रंट में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसमस्याओं के साथ-साथ जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवालों खड़े हो गए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव विनोद कुमार ने की, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सत्रोहन तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण अनुपस्थित रहने के साथ ही रोजगार सेवक ललिता यादव और हल्का लेखपाल प्रेम प्रकाश पाठक की गैरहाजिरी ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया। पंचायत सहायक निशा और सफाईकर्मी उर्मिला ही मौके पर मौजूद रहीं, जबकि अन्य जिम्मेदार कर्मचारी नदारद रहे। चौपाल में रामसुख, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, गीता, कंसा देवी सहित कई ग्रामीणों ने सड़क, परिवार रजिस्टर नकल, फार्मा रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, साफ-सफाई, आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और वृद्धा पेंशन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जिम्मेदारों की लगातार गैरहाजिरी विकास में बड़ी बाधा बन रही है

3 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाहिबाबाद ग्रंट की चौपाल में उठा जनआक्रोश: प्रधान सत्रोहन तिवारी, लेखपाल प्रेम प्रकाश पाठक व रोजगार सेवक ललिता यादव की गैरहाजिरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम साहिबाबाद ग्रंट में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसमस्याओं के साथ-साथ जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवालों खड़े हो गए। सुबह

3d272160-93e3-43e1-bcd1-84a8a85cc93a

10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव विनोद कुमार ने की, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सत्रोहन तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण अनुपस्थित रहने के साथ ही रोजगार सेवक ललिता यादव और हल्का लेखपाल प्रेम प्रकाश पाठक की गैरहाजिरी

ba443111-fd2a-4c7c-8001-5ded06928e5b

ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया। पंचायत सहायक निशा और सफाईकर्मी उर्मिला ही मौके पर मौजूद रहीं, जबकि अन्य जिम्मेदार कर्मचारी नदारद रहे। चौपाल में रामसुख, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, गीता, कंसा देवी सहित कई ग्रामीणों ने सड़क, परिवार रजिस्टर नकल, फार्मा रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, साफ-सफाई, आवास

08d70d7b-52c2-4003-8a87-f7796bf41868

योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और वृद्धा पेंशन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जिम्मेदारों की लगातार गैरहाजिरी विकास में बड़ी बाधा बन रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रेस विज्ञप्ति विषय: जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी हेतु एकीकृत पोर्टल बनाए जाने की मांग अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की मांग की है। शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अस्पतालों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि बिना आवश्यक योग्यता या संदिग्ध डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे आम जनता के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम नागरिकों के पास यह जानने का कोई विश्वसनीय माध्यम नहीं है कि कौन सा अस्पताल मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य एवं पंजीकृत है। इसी कारण लोग अनजाने में गलत स्थान पर उपचार करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अपने पत्र में शरद शुक्ला ने मांग की है कि प्रत्येक जनपद में सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों की एक प्रमाणित सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत डॉक्टरों का विस्तृत विवरण—जैसे नाम, विशेषज्ञता, पंजीकरण संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं संपर्क विवरण—एकीकृत रूप से एक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को सदैव सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा। शरद शुक्ला ने प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
विषय: जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी हेतु एकीकृत पोर्टल बनाए जाने की मांग
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की मांग की है।
शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अस्पतालों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि बिना आवश्यक योग्यता या संदिग्ध डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे आम जनता के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम नागरिकों के पास यह जानने का कोई विश्वसनीय माध्यम नहीं है कि कौन सा अस्पताल मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य एवं पंजीकृत है। इसी कारण लोग अनजाने में गलत स्थान पर उपचार करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
अपने पत्र में शरद शुक्ला ने मांग की है कि प्रत्येक जनपद में सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों की एक प्रमाणित सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत डॉक्टरों का विस्तृत विवरण—जैसे नाम, विशेषज्ञता, पंजीकरण संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं संपर्क विवरण—एकीकृत रूप से एक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को सदैव सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
शरद शुक्ला ने प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • बांदा बांदा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में लगी गोली पुलिस ने घायल अपराधी को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तीनो अपराधी फतेहपुर जनपद के निवासी देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास हुई मुठभेड़
    1
    बांदा 
बांदा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में लगी गोली
पुलिस ने घायल अपराधी को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया
तीनो अपराधी फतेहपुर जनपद के निवासी 
देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास हुई मुठभेड़
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    6 hrs ago
  • कैंट थाने के बगल में स्थित मजार परिसर में लगें टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया है
    1
    कैंट थाने के बगल में स्थित मजार परिसर में लगें टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया है
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या नगर निगम के शहर में विकास के दावे को खोखला बनाने में जुटे नगर निगम कर्मी,उसरू स्थित मनोहर नगर की हालत विकास के इन दावों को पूरी तरह से झुठलाती नजर आ रही है जहां सड़कों पर घुटने भर पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि नगर निगम के द्वारा शहर में विकास का दावा पूरी तरीके से कागजी कोरम पूरा कर रहा।मनोहर नगर के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना जोखिम भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया है। कॉलोनी की नालियों केपूरी तरह से जाम होने की खबर है, जिसके कारण पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा, मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर लोगों को भयभीत कर रहा है स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    अयोध्या नगर निगम के शहर में विकास के दावे को खोखला बनाने में जुटे नगर निगम कर्मी,उसरू स्थित मनोहर नगर की हालत विकास के इन दावों को पूरी तरह से झुठलाती नजर आ रही है जहां सड़कों पर घुटने भर पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि नगर निगम के द्वारा शहर में विकास का दावा पूरी तरीके से कागजी कोरम पूरा कर रहा।मनोहर नगर के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना जोखिम भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया है। कॉलोनी की नालियों केपूरी तरह से जाम होने की खबर है, जिसके कारण पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।
जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा, मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर लोगों को भयभीत कर रहा है स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*
    1
    *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज ब्लॉक के उरुवा वैश्य गांव में खड़ी 16 मीटर ऊंची पानी की टंकी आज विकास नहीं, बल्कि बदइंतजामी की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है। करीब ₹4 करोड़ 48 लाख 75 हजार की लागत से बनी यह विशाल टंकी दूर से किसी आधुनिक सुविधा का प्रतीक लगती है, लेकिन पास जाने पर इसकी खामोशी पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देती है। सरकारी रिकॉर्ड में 30 सितंबर 2024 को यह परियोजना पूरी दिखा दी गई। कागजों में दावा है कि 3361 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, 835 घरों में नल कनेक्शन दे दिए गए हैं और हजारों मीटर लंबी पाइपलाइन बिछ चुकी है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है—गांव के अधिकांश घरों में न तो नल लगे हैं, न ही पाइपलाइन का कोई नामोनिशान है। ग्रामीण बताते हैं कि टंकी बनने के बाद एक दिन भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। सुबह-शाम बाल्टी और मटके लेकर पानी के लिए भटकना आज भी उनकी मजबूरी है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कागजों में काम पूरा दिखाकर रकम निकाल ली और गायब हो गया। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाती है तो जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी जाती है—कोई इसे केंद्र सरकार की योजना बताकर पल्ला झाड़ लेता है, तो कोई तकनीकी कारणों का हवाला देता है। गांव के वेद प्रकाश तिवारी, जगराम, राजेश तिवारी, झुगरी, राम सिंह, राम मूरत, उमेश और रामनाथ जैसे दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि “हमारे लिए यह टंकी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। पानी तो दूर, उम्मीद भी सूखती जा रही है।” ग्राम प्रधान अभयराज यादव भी मानते हैं कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “अगर इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी लोगों को पानी न मिले, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के साथ मजाक है,” उन्होंने कहा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह टंकी यूं ही खड़ी रहेगी, या जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सच में गांव तक पानी पहुंचेगा?
    3
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिग्टनगंज ब्लॉक के उरुवा वैश्य गांव में खड़ी 16 मीटर ऊंची पानी की टंकी आज विकास नहीं, बल्कि बदइंतजामी की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है। करीब ₹4 करोड़ 48 लाख 75 हजार की लागत से बनी यह विशाल टंकी दूर से किसी आधुनिक सुविधा का प्रतीक लगती है, लेकिन पास जाने पर इसकी खामोशी पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देती है।
सरकारी रिकॉर्ड में 30 सितंबर 2024 को यह परियोजना पूरी दिखा दी गई। कागजों में दावा है कि 3361 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, 835 घरों में नल कनेक्शन दे दिए गए हैं और हजारों मीटर लंबी पाइपलाइन बिछ चुकी है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है—गांव के अधिकांश घरों में न तो नल लगे हैं, न ही पाइपलाइन का कोई नामोनिशान है।
ग्रामीण बताते हैं कि टंकी बनने के बाद एक दिन भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। सुबह-शाम बाल्टी और मटके लेकर पानी के लिए भटकना आज भी उनकी मजबूरी है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कागजों में काम पूरा दिखाकर रकम निकाल ली और गायब हो गया। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाती है तो जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी जाती है—कोई इसे केंद्र सरकार की योजना बताकर पल्ला झाड़ लेता है, तो कोई तकनीकी कारणों का हवाला देता है।
गांव के वेद प्रकाश तिवारी, जगराम, राजेश तिवारी, झुगरी, राम सिंह, राम मूरत, उमेश और रामनाथ जैसे दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि “हमारे लिए यह टंकी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। पानी तो दूर, उम्मीद भी सूखती जा रही है।”
ग्राम प्रधान अभयराज यादव भी मानते हैं कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “अगर इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी लोगों को पानी न मिले, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के साथ मजाक है,” उन्होंने कहा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह टंकी यूं ही खड़ी रहेगी, या जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सच में गांव तक पानी पहुंचेगा?
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने किया हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण अयोध्या धाम  हनुमान जयंती पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश),प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर  आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा ( लहर) और चार फिट सात इंच चौड़ा (लपेट) है।
    1
    श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने किया हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण
अयोध्या धाम 
हनुमान जयंती पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया।
बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश),प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर  आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा ( लहर) और चार फिट सात इंच चौड़ा (लपेट) है।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।
    1
    अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.