धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार प्रागपुर, रविवार। धरोहर गांव प्रागपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवगठित उपमंडल के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ प्रागपुर को अपनी अलग प्रशासनिक पहचान मिली और क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय का संचालन शुरू हो गया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास में सहयोग का भरोसा भी जताया गया। मनकोटिया ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि जसवां-प्रागपुर के लोगों के लंबे संघर्ष और वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अब राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज़ के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार प्रागपुर, रविवार। धरोहर गांव प्रागपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवगठित उपमंडल के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ प्रागपुर को अपनी अलग प्रशासनिक पहचान मिली और क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय का संचालन शुरू हो गया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास में सहयोग का भरोसा भी जताया गया। मनकोटिया ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि जसवां-प्रागपुर के लोगों के लंबे संघर्ष और वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अब राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज़ के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार प्रागपुर, रविवार। धरोहर गांव प्रागपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवगठित उपमंडल के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ प्रागपुर को अपनी अलग प्रशासनिक पहचान मिली और क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय का संचालन शुरू हो गया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास में सहयोग का भरोसा भी जताया गया। मनकोटिया ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि जसवां-प्रागपुर के लोगों के लंबे संघर्ष और वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अब राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज़ के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।1
- धरोहर गांव प्रागपुर में पहले एसडीएम ने संभाला कार्यभार धरोहर गांव प्रागपुर में पहले एसडीएम ने संभाला कार्यभार प्रागपुर। नवगठित उपमंडल प्रागपुर में पहले एसडीएम निशांत कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मनकोटिया ने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को राजस्व व अन्य प्रशासनिक सेवाएं अपने ही क्षेत्र में सुलभ होंगी।1
- प्रागपुर के पहले एसडीएम निशांत ठाकुर ने संभाला कार्यभार, भव्य स्वागत परागपुर उपमंडल के पहले एसडीएम के रूप में रविवार को निशांत ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाला। उनके परागपुर पहुंचने पर नहर कमेटी परागपुर, ग्राम पंचायत परागपुर तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। नए एसडीएम के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुल्तान सिंह के पक्ष में भी जोरदार नारे लगाए। इससे समारोह का माहौल कुछ समय के लिए राजनीतिक रंग में भी नजर आया। निशांत ठाकुर के स्वागत के लिए नहर कमेटी परागपुर के सचिव एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी बृज मोहन सूद सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तहसीलदार परागपुर हिमानी शर्मा, नायब तहसीलदार बलबिंद्र सिंह, तहसीलदार रक्कड़ संजीव कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश, ग्राम पंचायत परागपुर की प्रधान अभिलाषा शर्मा, उपप्रधान मुकेश सोनी , शमशेर,अमित ठाकुर,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।4
- CJP के जन्मदाता पिता माननीय CJI साहब हैं न कि कांग्रेस या केजरीवाल 🤣😅1
- लंबे समय से चल रही थी सहनाल गांव में पेयजल की समस्या,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में डाली मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा, बंगाणा ऊना -- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित गांव सहनाल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया है। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप में मोटर की सुविधा न होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी, जिसके बाद उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए हैंडपंप में मोटर स्थापित कर दी गई। मोटर लगने के बाद अब हैंडपंप से पानी निकालना आसान हो गया है और प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों में रवि दत राजेश अभिषेक मनु,साजन राधेश्याम,आरती देवी शारदा देवी शंकुतला देवी पवना कुमारी सहित अन्य ने कहा कि इस सुविधा से उनके घरों तक पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करवाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा मिलने से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है। गांववासियों ने कहा कि पेयजल की समस्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि करीब 20 परिवारों की सामूहिक समस्या थी। मोटर स्थापित होने के बाद अब सभी प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम1
- वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का धरना, गांधी चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हमीरपुर कथित वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से सोमवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नरेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजेश वनियाल, अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे2
- हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh1
- पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत जोल सर्कल के तहत पड़ती खरयालता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में सोमवार को जोल सर्कल की पर्यवेक्षिका मधु सुमन की अध्यक्षता में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा की मुख्यचिकित्सा डॉ जागृति दत्ता,व डॉ इंदू भारद्वाज ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में विनोद कुमारी,मिनाक्षी शर्मा,सुषमा देवी, उर्मिला शर्मा,कुसम लता,सुमन लता, सत्या देवी,कामनी शर्मा सहित करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ समाज की नींव है तथा कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार एवं समाज की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ जागृति दत्ता व डॉ इंदू भारद्वाज द्वारा महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ खान-पान को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य रवि शर्मा,जगदीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा,जसपाल शर्मा,शिमला देवी,कमला देवी आरती देवी, सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।1