logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CJP के जन्मदाता पिता माननीय CJI साहब हैं न कि कांग्रेस या केजरीवाल 🤣😅

8 hrs ago
user_ATV News Channel®
ATV News Channel®
Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

CJP के जन्मदाता पिता माननीय CJI साहब हैं न कि कांग्रेस या केजरीवाल 🤣😅

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • CJP के जन्मदाता पिता माननीय CJI साहब हैं न कि कांग्रेस या केजरीवाल 🤣😅
    1
    CJP के जन्मदाता पिता माननीय CJI साहब हैं न कि कांग्रेस या केजरीवाल 🤣😅
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रागपुर  के पहले एसडीएम निशांत ठाकुर ने संभाला कार्यभार, भव्य स्वागत परागपुर उपमंडल के पहले एसडीएम के रूप में रविवार को निशांत ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाला। उनके परागपुर पहुंचने पर नहर कमेटी परागपुर, ग्राम पंचायत परागपुर तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। नए एसडीएम के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुल्तान सिंह के पक्ष में भी जोरदार नारे लगाए। इससे समारोह का माहौल कुछ समय के लिए राजनीतिक रंग में भी नजर आया। निशांत ठाकुर के स्वागत के लिए नहर कमेटी परागपुर के सचिव एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी बृज मोहन सूद सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तहसीलदार परागपुर हिमानी शर्मा, नायब तहसीलदार बलबिंद्र सिंह, तहसीलदार रक्कड़ संजीव कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश, ग्राम पंचायत परागपुर की प्रधान अभिलाषा शर्मा, उपप्रधान मुकेश सोनी , शमशेर,अमित ठाकुर,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
    4
    प्रागपुर  के पहले एसडीएम निशांत ठाकुर ने संभाला कार्यभार, भव्य स्वागत
परागपुर उपमंडल के पहले एसडीएम के रूप में रविवार को निशांत ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाला। उनके परागपुर पहुंचने पर नहर कमेटी परागपुर, ग्राम पंचायत परागपुर तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। नए एसडीएम के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


स्वागत समारोह के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुल्तान सिंह के पक्ष में भी जोरदार नारे लगाए। इससे समारोह का माहौल कुछ समय के लिए राजनीतिक रंग में भी नजर आया।


निशांत ठाकुर के स्वागत के लिए नहर कमेटी परागपुर के सचिव एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी बृज मोहन सूद सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।


इस अवसर पर तहसीलदार परागपुर हिमानी शर्मा, नायब तहसीलदार बलबिंद्र सिंह, तहसीलदार रक्कड़ संजीव कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश, ग्राम पंचायत परागपुर की प्रधान अभिलाषा शर्मा, उपप्रधान मुकेश सोनी , शमशेर,अमित ठाकुर,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
    user_Sunny Sharma
    Sunny Sharma
    प्रागपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh
    1
    हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ | Weather Update Himachal Pradesh
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    5 hrs ago
  • लंबे समय से चल रही थी सहनाल गांव में पेयजल की समस्या,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में डाली मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा, बंगाणा ऊना -- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित गांव सहनाल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया है। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप में मोटर की सुविधा न होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी, जिसके बाद उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए हैंडपंप में मोटर स्थापित कर दी गई। मोटर लगने के बाद अब हैंडपंप से पानी निकालना आसान हो गया है और प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों  में रवि दत राजेश अभिषेक मनु,साजन राधेश्याम,आरती देवी शारदा देवी शंकुतला देवी पवना कुमारी सहित अन्य ने कहा कि इस सुविधा से उनके घरों तक पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करवाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा मिलने से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है। गांववासियों ने कहा कि पेयजल की समस्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि करीब 20 परिवारों की सामूहिक समस्या थी। मोटर स्थापित होने के बाद अब सभी प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम
    1
    लंबे समय से चल रही थी सहनाल गांव में पेयजल की समस्या,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार
कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में डाली मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा,
बंगाणा ऊना -- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित गांव सहनाल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया है। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप में मोटर की सुविधा न होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी, जिसके बाद उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए हैंडपंप में मोटर स्थापित कर दी गई।
मोटर लगने के बाद अब हैंडपंप से पानी निकालना आसान हो गया है और प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों  में रवि दत राजेश अभिषेक मनु,साजन राधेश्याम,आरती देवी शारदा देवी शंकुतला देवी पवना कुमारी सहित अन्य ने कहा कि इस सुविधा से उनके घरों तक पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करवाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा मिलने से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है। गांववासियों ने कहा कि पेयजल की समस्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि करीब 20 परिवारों की सामूहिक समस्या थी। मोटर स्थापित होने के बाद अब सभी प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकतंत्र पर प्रहार और वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक निकली आक्रोश रैली कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस से शुरू हुई आक्रोश रैली डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के साथ ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। पत्रकारों से बातचीत में देशराज गौतम ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर प्रहार किया गया है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का मुद्दा उठा चुके हैं और अब कांग्रेस इन आरोपों को लेकर देशभर में आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप पहले भी लगाए गए हैं। गौतम ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रतिनिधियों संधू और जोशी की ओर से 14 बार लिखित शिकायतें और निवेदन दिए गए, लेकिन उनकी बात पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काटे गए और फर्जी वोट बनाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
    2
    लोकतंत्र पर प्रहार और वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक निकली आक्रोश रैली
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस से शुरू हुई आक्रोश रैली डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के साथ ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। पत्रकारों से बातचीत में देशराज गौतम ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर प्रहार किया गया है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का मुद्दा उठा चुके हैं और अब कांग्रेस इन आरोपों को लेकर देशभर में आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप पहले भी लगाए गए हैं। गौतम ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रतिनिधियों संधू और जोशी की ओर से 14 बार लिखित शिकायतें और निवेदन दिए गए, लेकिन उनकी बात पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काटे गए और फर्जी वोट बनाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का धरना, गांधी चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हमीरपुर कथित वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से सोमवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नरेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजेश वनियाल, अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
    2
    वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का धरना, गांधी चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला


चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
हमीरपुर 
कथित वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से सोमवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नरेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजेश वनियाल, अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार प्रागपुर, रविवार। धरोहर गांव प्रागपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवगठित उपमंडल के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ प्रागपुर को अपनी अलग प्रशासनिक पहचान मिली और क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय का संचालन शुरू हो गया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास में सहयोग का भरोसा भी जताया गया। मनकोटिया ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि जसवां-प्रागपुर के लोगों के लंबे संघर्ष और वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अब राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज़ के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
    1
    धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार
धरोहर गांव प्रागपुर में इतिहास रचा गया, पहले एसडीएम निशांत कुमार ने संभाला कार्यभार
प्रागपुर, रविवार। धरोहर गांव प्रागपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवगठित उपमंडल के पहले एसडीएम निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ प्रागपुर को अपनी अलग प्रशासनिक पहचान मिली और क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय का संचालन शुरू हो गया।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए एसडीएम का पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास में सहयोग का भरोसा भी जताया गया।
मनकोटिया ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि जसवां-प्रागपुर के लोगों के लंबे संघर्ष और वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अब राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज़ के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत जोल सर्कल के तहत पड़ती खरयालता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में सोमवार को जोल सर्कल की पर्यवेक्षिका मधु सुमन की अध्यक्षता में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा की मुख्यचिकित्सा डॉ जागृति दत्ता,व डॉ इंदू भारद्वाज ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में  विनोद कुमारी,मिनाक्षी शर्मा,सुषमा देवी, उर्मिला शर्मा,कुसम लता,सुमन लता, सत्या देवी,कामनी शर्मा सहित करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ समाज की नींव है तथा कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार एवं समाज की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ जागृति दत्ता व डॉ इंदू भारद्वाज द्वारा महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ खान-पान को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य रवि शर्मा,जगदीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा,जसपाल शर्मा,शिमला देवी,कमला देवी आरती देवी, सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
    1
    पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत जोल सर्कल के तहत पड़ती खरयालता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में सोमवार को जोल सर्कल की पर्यवेक्षिका मधु सुमन की अध्यक्षता में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा की मुख्यचिकित्सा डॉ जागृति दत्ता,व डॉ इंदू भारद्वाज ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में  विनोद कुमारी,मिनाक्षी शर्मा,सुषमा देवी, उर्मिला शर्मा,कुसम लता,सुमन लता, सत्या देवी,कामनी शर्मा सहित करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ समाज की नींव है तथा कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार एवं समाज की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ जागृति दत्ता व डॉ इंदू भारद्वाज द्वारा महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ खान-पान को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य रवि शर्मा,जगदीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा,जसपाल शर्मा,शिमला देवी,कमला देवी आरती देवी, सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.