सरकारी बीज से तैयार हुई शानदार फसल, करौंदीकला के किसान उत्साहित कादीपुर तहसील के करौंदीकला क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं की अच्छी फसल होने से किसानों में उत्साह का माहौल है। खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसान खुश नजर आ रहे हैं। समय पर बुआई, सिंचाई और खरपतवारों की देखभाल के कारण इस बार उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। कटघर पूरे चौहान ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसान पारसनाथ वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष स्थानीय किसान जनसेवा केंद्र हरीपुर से कम कीमत वाले सरकारी बीज लेकर खेती की। उन्होंने कहा कि समय से बुआई, सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण करने से फसल अच्छी तैयार हुई है। पारसनाथ वर्मा ने अन्य किसानों को भी बाजार के महंगे बीजों की जगह सरकारी सस्ते बीज खरीदने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इन बीजों पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ भी किसानों को मिलता है, जिससे खेती की लागत कम हो जाती है। वहीं शहाबुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के किसान अजीत सिंह ने भी इस वर्ष गेहूं की बेहतर फसल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल रहने और समय पर खेतों की देखभाल करने से इस बार पैदावार संतोषजनक होने की उम्मीद है। हालांकि किसानों ने छुट्टा जानवरों और झुंड में घूम रही नीलगायों से खड़ी फसल को होने वाले नुकसान की चिंता भी जाहिर की। किसानों का कहना है कि यदि इन जानवरों पर नियंत्रण किया जाए तो फसल को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई है। बांगरकला गांव के चंद्रदेव मिश्रा, रमशापुर बौढिया बालमऊ के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, काशीपुर के श्रीप्रकाश मिश्र, दशगरपारा के पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह और महेंद्र मौर्या सहित कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष गेहूं की फसल संतोषजनक तैयार हुई है। कुल मिलाकर करौंदीकला क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में इस बार गेहूं की अच्छी फसल से किसानों में खुशी और उम्मीद का माहौल है। किसानों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष उत्पादन अच्छा रहेगा और उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा।

- सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और धनपतगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी हरिनन्द पुत्र अंगद को बेनीपुर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी की आधिकारिक बाइट भी सामने आई है, जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं।1
- 🚨 जौनपुर ब्रेकिंग 🚨 Jaunpur जिले के Badlapur क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते कई झोपड़ियों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना प्रशासन व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। इस घटना में कई घरों का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। ताजा अपडेट के लिए पेज को फॉलो करें। #Jaunpur #Badlapur #BreakingNews #FireIncident1
- इस तरह की दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जाती हैं हालांकि इनका इस्तेमाल करने से पहले या कहीं पर फॉरवर्ड करने से पहले आप अपने निजी स्तर पर इनकी जांच पड़ताल अवश्य कर लिया करें।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- पट्टी। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी को बीते वर्ष 2025 में बहला फुसलाकर प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत अर्रा निवासी चांद बाबू उर्फ चंद्रशेखर भाग ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था। पुलिस ने महाराष्ट्र के अनमोल होटल फातिमा नगर थाना शांति नगर जिला ठाणे से गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। उक्त जानकारी एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके दी है1
- मामला है कटेहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खेंवार का... जहां पर चुनाव से पहले जबरदस्त सियासी जंग देखने को मिल रहा है1
- करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर नागनाथपुर में किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया सरकारी नलकूप इन दिनों लगभग बेकार साबित हो रहा है। नलकूप से मात्र करीब 50 मीटर दूरी तक ही खेतों की सिंचाई हो पा रही है, जबकि पूरे गांव के लिए बनाई गई पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते गांव के किसानों को सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नलकूप की पाइप लाइन लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में पड़ी हुई है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप नलकूप का पानी आगे खेतों तक नहीं पहुंच पाता और अधिकांश किसान सिंचाई के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। गांव के जागरूक किसान सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सरकारी नलकूप होने के बावजूद गांव के किसी भी किसान को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि पाइप लाइन को दुरुस्त कर आगे तक बढ़ा दिया जाए तो गांव के अधिकांश खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सकता है और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह गांव के किसान मनीष पाल ने भी प्रशासन से पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना है कि पाइप लाइन ठीक होने पर नलकूप के पानी की सप्लाई सभी खेतों तक सुनिश्चित हो सकेगी और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर गांव के विजय शंकर पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, जगदम्बा तिवारी, कमाल तिवारी, रामकलप, राम केवल उपाध्याय, सुबेदार उपाध्याय, राजाराम पाल, मुन्नर और सीताराम सहित कई किसानों ने रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था होने के बावजूद यदि उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए और जरूरत पड़ने पर पाइप लाइन को आगे तक बढ़ाया जाए, ताकि सरकारी नलकूप का पानी सभी किसानों के खेतों तक पहुंच सके और उन्हें मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ मिल सके।1
- सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि दो अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से करीब 21,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Anupam tiwari1