Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर कैंपियरगंज उपजिलाअधिकारी सिद्धार्थ पाठक ने LPG गैस को लेकर क्या कुछ कहा अफवाहों के बातों का ध्यान ना दें
Anupam tiwari
गोरखपुर कैंपियरगंज उपजिलाअधिकारी सिद्धार्थ पाठक ने LPG गैस को लेकर क्या कुछ कहा अफवाहों के बातों का ध्यान ना दें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 जौनपुर ब्रेकिंग 🚨 Jaunpur जिले के Badlapur क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते कई झोपड़ियों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना प्रशासन व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। इस घटना में कई घरों का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। ताजा अपडेट के लिए पेज को फॉलो करें। #Jaunpur #Badlapur #BreakingNews #FireIncident1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by AMAN YADAV2
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 24 वर्षीय एक युवती नेहा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही युवती का शव उसके घर के बरामदे में मिलने से उसके परिजनों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका की बहन सुशीला ने बदलापुर कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाई है कि उसकी बहन का पिछले कई महीनों से चंवरी गाँव निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर संजय यादव से प्रेम संम्बंध चल रहा था। घटना से पहले युवती उक्त डॉक्टर से मिलने गई थी और घर लौटने के बाद उसने कथित रूप से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर ली और उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस सम्बन्ध में समाचार संकलन तक उक्त डॉक्टर से सम्पर्क नहीं हो पाया है जैसे ही कुछ जानकारी मिलेगी अपडेट कराने का प्रयास करूँगा। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।1
- पट्टी। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी को बीते वर्ष 2025 में बहला फुसलाकर प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत अर्रा निवासी चांद बाबू उर्फ चंद्रशेखर भाग ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म व बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था। पुलिस ने महाराष्ट्र के अनमोल होटल फातिमा नगर थाना शांति नगर जिला ठाणे से गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। उक्त जानकारी एसपी प्रतापगढ़ ने पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके दी है1
- थाना पट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त को अनमोल होटल फातिमानगर थाना शान्तिनगर, जिला थाणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश कुमार यादव मय हमराह का0 सुनील कुमार व का0 पंकज चौहान द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट थाना चलपट्टी जनपद जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित वांछित अभियुक्त चांदबाबू उर्फ चंद्रशेख पुत्र सिराज अहमद नि० अर्रो थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को अनमोल होटल फातिमानगर थाना शान्तिनगर, जिला थाणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।1
- सदन में Imran Pratapgarhi ने शायरी से बीजेपी पर कसे तंज1