नरायनपुर नागनाथपुर में सरकारी नलकूप बना शोपीस, खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा पानी करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर नागनाथपुर में किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया सरकारी नलकूप इन दिनों लगभग बेकार साबित हो रहा है। नलकूप से मात्र करीब 50 मीटर दूरी तक ही खेतों की सिंचाई हो पा रही है, जबकि पूरे गांव के लिए बनाई गई पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते गांव के किसानों को सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नलकूप की पाइप लाइन लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में पड़ी हुई है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप नलकूप का पानी आगे खेतों तक नहीं पहुंच पाता और अधिकांश किसान सिंचाई के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। गांव के जागरूक किसान सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सरकारी नलकूप होने के बावजूद गांव के किसी भी किसान को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि पाइप लाइन को दुरुस्त कर आगे तक बढ़ा दिया जाए तो गांव के अधिकांश खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सकता है और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह गांव के किसान मनीष पाल ने भी प्रशासन से पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना है कि पाइप लाइन ठीक होने पर नलकूप के पानी की सप्लाई सभी खेतों तक सुनिश्चित हो सकेगी और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर गांव के विजय शंकर पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, जगदम्बा तिवारी, कमाल तिवारी, रामकलप, राम केवल उपाध्याय, सुबेदार उपाध्याय, राजाराम पाल, मुन्नर और सीताराम सहित कई किसानों ने रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था होने के बावजूद यदि उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए और जरूरत पड़ने पर पाइप लाइन को आगे तक बढ़ाया जाए, ताकि सरकारी नलकूप का पानी सभी किसानों के खेतों तक पहुंच सके और उन्हें मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ मिल सके।

- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by APDP NEWS1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- : वर्दी की धमक! नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़ खबरें उत्तर प्रदेश की खबरें उत्तर प्रदेश khabrein Uttar Pradesh ki1
- करौंदीकला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांगरखुर्द स्थित मां दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को तेरहवें वार्षिक भंडारे का आयोजन माता भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिला, पुरुषों और बच्चों की काफी संख्या में भागीदारी रही और पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही भजन-कीर्तन, हवन-पूजन और मां दुर्गा की आराधना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में सभापति चतुर्वेदी, रामपति चतुर्वेदी, अरुण मिश्रा, तुलसी सिंह, रमाकांत चतुर्वेदी, श्रीराम चतुर्वेदी, जाले प्रजापति, संतोष चतुर्वेदी, रोली प्रजापति, सरिता, माया सहित अन्य महिलाओं व श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया। पंडित फूलचंद चतुर्वेदी ने बताया कि मां दुर्गा के इस मंदिर की स्थापना को 13 वर्ष पूरे हो चुके हैं। प्रत्येक वर्ष मंदिर के व्यवस्थापकों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि माता रानी सभी भक्तों का कल्याण करें।1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by Dushyant Kumar Journalist1