Shuru
Apke Nagar Ki App…
: वर्दी की धमक! नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़ : वर्दी की धमक! नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़ खबरें उत्तर प्रदेश की खबरें उत्तर प्रदेश khabrein Uttar Pradesh ki
KHABREIN UTTAR PRADESH KI
: वर्दी की धमक! नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़ : वर्दी की धमक! नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़ खबरें उत्तर प्रदेश की खबरें उत्तर प्रदेश khabrein Uttar Pradesh ki
- Sunil Nishadवल्लीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशगरीब की बद्दुआ लगेगी सब कुछ नष्ट हो जाएगाon 13 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी एसपी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जारही है1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पानी पूरी विक्रेता युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र हरिराम, निवासी दशहरी गांव, थाना आटा, जनपद जालौन के रूप में हुई है। वह अमेठी में रहकर पानी पूरी की रेडी लगाकर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह अपने दूर के रिश्ते में लगने वाले साले मोहित के साथ दो वर्षों से महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के निकट किराए के कमरे में रहता था। वहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में दुकान लगाता था। मृतक अभी एक महीने पहले ही अपने घर से लौटा था। मोहित के मुताबिक, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इस दौरान चक्कर आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा, जिससे उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजनों को सूचना देने के बाद कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन देर होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- 🔥 *राणा नगर में भीषण आग से हड़कंप: देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख* ⚠️ *आग की लपटों ने मचाई तबाही, मौके पर मची अफरा-तफरी* लम्भुआ राणा नगर। क्षेत्र के राणा नगर में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आसपास का सामान और संरचनाएं जलकर राख हो गईं।1
- **गोरखपुर।** नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए **स्व. सीता देवी एवं स्व. विद्यानंद सिंह सेवा संस्थान** द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास रह रहे असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और मानवता का संदेश फैलाना है। **प्रमुख उपस्थिति:** इस पुनीत कार्य के दौरान संस्थान के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: * **शैलेन्द्र सिंह** * **सूरज मौर्या** * **संपूर्णानंद तिवारी** **सेवा का संकल्प:** भोजन वितरण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवाभावी कार्यों को जारी रखेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की काफी सराहना की।3
- गोण्डा ब्रेकिंग जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष पुरानी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी मारपीट के बाद दबँगो पर घर को आग के हवाले करने का आरोप मारपीट व आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल छप्पर रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने लिया हिंसक रूप पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरासिहनापुर की टपरी गांव का मामला1
- गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।1
- बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।1