logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरकट्ठा: गैडा में दर्द नाक हादसा बालु लदा ट्रेक्टर ने कुचल डाला मासुम बच्चे को...

2 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
2 hrs ago

बरकट्ठा: गैडा में दर्द नाक हादसा बालु लदा ट्रेक्टर ने कुचल डाला मासुम बच्चे को...

  • user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Barkatha, Hazaribagh
    😢
    50 min ago
More news from Hazaribagh and nearby areas
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    22 min ago
  • मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...
    1
    मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, 
दिशोम गुरु शिबू  सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Md Javed Ansari
    1
    Post by Md Javed Ansari
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
    1
    विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    25 min ago
  • हजारीबाग (हजारीबाग )। रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।
    1
    हजारीबाग (हजारीबाग )। रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • *हजारीबाग*:-NTPC Limited की परियोजनाओं में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां Ritwik Projects Pvt. Ltd. और BGR Mining & Infra Limited पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये कंपनियां मनमानी तरीके से कार्य कर रही हैं और भारी धूल प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कोयला ढुलाई और खनन कार्य के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि कई गांवों में लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में पगार, जोरदाग, चट्टी बरियातू, नावाडीह, काबेद, बालेदेवरी, पांडु, बसरिया और बेंगवरी शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि दिन-रात उड़ने वाली धूल से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में टीबी, सांस की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियां केवल खनन और मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन आसपास के गांवों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की कोई चिंता नहीं कर रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट होने के बावजूद अभी तक इलाके में कोई स्थायी चिकित्सालय तक नहीं बनाया गया है। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि प्रदूषण पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव हो और क्षेत्र में एक बेहतर अस्पताल का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    *हजारीबाग*:-NTPC Limited की परियोजनाओं में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां Ritwik Projects Pvt. Ltd. और BGR Mining & Infra Limited पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये कंपनियां मनमानी तरीके से कार्य कर रही हैं और भारी धूल प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार कोयला ढुलाई और खनन कार्य के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि कई गांवों में लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में पगार, जोरदाग, चट्टी बरियातू, नावाडीह, काबेद, बालेदेवरी, पांडु, बसरिया और बेंगवरी शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि दिन-रात उड़ने वाली धूल से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में टीबी, सांस की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियां केवल खनन और मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन आसपास के गांवों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की कोई चिंता नहीं कर रही हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट होने के बावजूद अभी तक इलाके में कोई स्थायी चिकित्सालय तक नहीं बनाया गया है। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि प्रदूषण पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव हो और क्षेत्र में एक बेहतर अस्पताल का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग | पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के युवा प्रकोष्ठ की ओर से हजारीबाग में भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। इस मौके पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज पटना से हजारीबाग पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना कौमी एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें इंसानियत, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सबसे बड़ी ताकत उसकी समावेशी सोच और गंगा-जमुनी तहज़ीब है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश की खूबसूरती है कि रमज़ान की तैयारियां हरे कृष्ण जी करते हैं और होली मिलन कमाल परवेज करते हैं। यही भारत की असली पहचान है। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि उन्होंने हमेशा रमज़ान और इफ्तार के इस पवित्र अवसर को सम्मान के साथ मनाया है। उन्होंने बताया कि फौज में सेवा के दौरान उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की असली भावना को करीब से देखा, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिलकर देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए शमीम अख्तर का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रोहित सिन्हा के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के गार्जियन रविंद्र बावा भी पटना से कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम के अंत में हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। यह देश की गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम हमेशा भाई-भाई रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश में अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की।
    1
    हजारीबाग | पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के युवा प्रकोष्ठ की ओर से हजारीबाग में भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना था।
इस मौके पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज पटना से हजारीबाग पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना कौमी एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें इंसानियत, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सबसे बड़ी ताकत उसकी समावेशी सोच और गंगा-जमुनी तहज़ीब है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश की खूबसूरती है कि रमज़ान की तैयारियां हरे कृष्ण जी करते हैं और होली मिलन कमाल परवेज करते हैं। यही भारत की असली पहचान है।
वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि उन्होंने हमेशा रमज़ान और इफ्तार के इस पवित्र अवसर को सम्मान के साथ मनाया है। उन्होंने बताया कि फौज में सेवा के दौरान उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की असली भावना को करीब से देखा, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिलकर देश की सेवा करते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए शमीम अख्तर का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रोहित सिन्हा के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के गार्जियन रविंद्र बावा भी पटना से कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम के अंत में हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। यह देश की गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम हमेशा भाई-भाई रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश में अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts
    1
    तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.