राजसमंद जिला प्रशासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' और 'नशा मुक्त राजसमंद अभियान' के तहत देवगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवाथल में निबंध, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर ने इस अभियान के अंतर्गत "मेरा भविष्य मेरे हाथ, नहीं चाहिए नशे का साथ" नारे के महत्व को बताते हुए सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में सलोना कँवर, कृष्णा, शिवानी और वर्षा कँवर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं प्रज्ञा रेगर, संगीता और सोनू कँवर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा उर्मिला और निशा कँवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में धर्मेश लोहार ने प्रथम, योगेंद्र ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा रेगर प्रथम, दिलखुश द्वितीय और कृष्णा गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रज्ञा रेगर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सलोना कँवर दूसरे और बबली सुथार तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर और उप प्रधानाचार्य विद्या शंकर नगारची द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य वासुदेव, नरेश कुमार सैनी, प्यार चंद रेगर, आशा सोलंकी, देवेंद्र बांगड़, रघुवीर सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह, नितिन तिवारी, विक्रम सिंह, अनूप कुमार, झाबरमल गढ़वाल, पुरुषोत्तम नराणियाँ, मधु खोखावत, ललित सालवी, नितिन टेलर सुमन, लक्ष्मी गुर्जर और मदन सिंह उपस्थित रहे।
राजसमंद जिला प्रशासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' और 'नशा मुक्त राजसमंद अभियान' के तहत देवगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवाथल में निबंध, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर ने इस अभियान के अंतर्गत "मेरा भविष्य मेरे हाथ, नहीं चाहिए नशे का साथ" नारे के महत्व को बताते हुए सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में सलोना कँवर, कृष्णा, शिवानी और वर्षा कँवर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं प्रज्ञा रेगर, संगीता और सोनू कँवर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा उर्मिला और निशा कँवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में धर्मेश लोहार ने प्रथम, योगेंद्र ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा रेगर प्रथम, दिलखुश द्वितीय और कृष्णा गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रज्ञा रेगर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सलोना कँवर दूसरे और बबली सुथार तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर और उप प्रधानाचार्य विद्या शंकर नगारची द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य वासुदेव, नरेश कुमार सैनी, प्यार चंद रेगर, आशा सोलंकी, देवेंद्र बांगड़, रघुवीर सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह, नितिन तिवारी, विक्रम सिंह, अनूप कुमार, झाबरमल गढ़वाल, पुरुषोत्तम नराणियाँ, मधु खोखावत, ललित सालवी, नितिन टेलर सुमन, लक्ष्मी गुर्जर और मदन सिंह उपस्थित रहे।
- राजसमंद जिला प्रशासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' और 'नशा मुक्त राजसमंद अभियान' के तहत देवगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवाथल में निबंध, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर ने इस अभियान के अंतर्गत "मेरा भविष्य मेरे हाथ, नहीं चाहिए नशे का साथ" नारे के महत्व को बताते हुए सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में सलोना कँवर, कृष्णा, शिवानी और वर्षा कँवर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं प्रज्ञा रेगर, संगीता और सोनू कँवर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा उर्मिला और निशा कँवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में धर्मेश लोहार ने प्रथम, योगेंद्र ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा रेगर प्रथम, दिलखुश द्वितीय और कृष्णा गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रज्ञा रेगर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सलोना कँवर दूसरे और बबली सुथार तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानाचार्य गणेश लाल बुनकर और उप प्रधानाचार्य विद्या शंकर नगारची द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य वासुदेव, नरेश कुमार सैनी, प्यार चंद रेगर, आशा सोलंकी, देवेंद्र बांगड़, रघुवीर सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह, नितिन तिवारी, विक्रम सिंह, अनूप कुमार, झाबरमल गढ़वाल, पुरुषोत्तम नराणियाँ, मधु खोखावत, ललित सालवी, नितिन टेलर सुमन, लक्ष्मी गुर्जर और मदन सिंह उपस्थित रहे।2
- राजस्थान के राजसमंद में बारिश न होने के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। बारिश की कमी के चलते फसलों की गुणवत्ता और उपज घटने की गंभीर आशंका बनी हुई है।1
- राजस्थान के राजसमंद के कवि राम सिंह ने महान गायक कुमार सानू के साथ सुर मिलाए हैं। उन्होंने कुमार सानू के साथ मिलकर 'चांदनी जब तक रात' गीत कुछ सेकंड के लिए गाया। कवि राम सिंह साहित्यिक क्षेत्र में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। इसके साथ ही, वह श्री देव विद्यालयी शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।1
- राजस्थान में दो चरणों में नगरीय निकाय चुनाव और चार चरणों में पंचायतीराज चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रदेश के कुल 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा।1
- राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।2
- राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को एक नया गौरव हासिल हुआ है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पिपलांत्री को ऐतिहासिक सफलता मिली है, जिसके तहत पिपलांत्री पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड में सम्मानित किया जाएगा। इस सफलता के तहत राजसमंद की पिपलांत्री पंचायत को फिल्मफेयर अवार्ड मिलेगा। इस ऐतिहासिक सफलता पर पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने आभार जताया है।1
- राजस्थान के राजसमंद में जंगल के भीतर टूटे कांच के बीच बिखरे छिलकों के साथ एक लग्जरी कार से डोडा चूरा बरामद हुआ है। इसके साथ ही मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया है।1
- राजस्थान के राजसमंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चारभुजा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 70 लाख रुपये मूल्य का 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया तस्कर तो गिरफ्त में आ गया, लेकिन उसका एक अन्य साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ पास के जंगलों में फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी कुंभलगढ़ के सुपरविजन में जिला विशेष टीम, साइबर सेल तथा चारभुजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झीलवाड़ा-टुंडरा बेरी रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान झीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद स्कॉर्पियो को रोकने के लिए पुलिस ने स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान गाड़ी में सवार एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए, जिसका फायदा उठाकर एक आरोपी जंगल की तरफ भाग निकला, जबकि वाहन चला रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद उर्फ गोविंदपाल (निवासी भियाड़, बाड़मेर) के रूप में हुई है। पुलिस को जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान पीछे की सीट और डिक्की में रखे 25 कट्टों से यह अवैध डोडा चूरा मिला है। इसके साथ ही वाहन से तीन अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं, जिन्हें आरोपी पहचान छिपाने के लिए समय-समय पर बदलते थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से डोडा चूरा के स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।1