logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर के शाहकुंड स्थित जगरिया के राजकीय बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

6 hrs ago
user_Ranvir kumar
Ranvir kumar
Media Consultant शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
6 hrs ago

भागलपुर के शाहकुंड स्थित जगरिया के राजकीय बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर के शाहकुंड स्थित जगरिया के राजकीय बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
    1
    भागलपुर के शाहकुंड स्थित जगरिया के राजकीय बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
    user_Ranvir kumar
    Ranvir kumar
    Media Consultant शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • सात फेरों के बाद नाव का सफर: टूटे पुल ने बदल दी दुल्हनों की विदाई की तस्वीर भागलपुर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई आमतौर पर सजी हुई गाड़ियों और खुशियों के काफिले के बीच होती है, लेकिन भागलपुर में इन दिनों तस्वीर कुछ अलग है। यहां नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नाव के सफर से कर रहे हैं। वजह है भागलपुर की पहचान माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ शादी-विवाह की रस्मों को भी प्रभावित कर दिया है। पुल बंद होने के कारण गंगा पार करने के लिए अब नाव ही लोगों का सहारा बन गई है। इसका असर सबसे ज्यादा शादी समारोहों में देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और सामान से भरी नावें अब आम नजारा बन चुकी हैं। विदाई के दौरान दूल्हा कभी दुल्हन का हाथ थामे नजर आता है तो कभी सामान संभालते हुए नाव पर चढ़ता दिखाई देता है। वहीं भारी लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन भी सावधानी से नाव में बैठकर अपने नए घर की ओर रवाना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग हों या शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार, सभी को लंबा इंतजार और नाव का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। हालांकि मुश्किलें कितनी भी हों, लोग अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने से पीछे नहीं हट रहे। गंगा घाट पर नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई अब भागलपुर की एक ऐसी तस्वीर बन गई है, जो मजबूरी के साथ-साथ लोगों के जज्बे को भी बयां कर रही है।
    1
    सात फेरों के बाद नाव का सफर: टूटे पुल ने बदल दी दुल्हनों की विदाई की तस्वीर
भागलपुर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई आमतौर पर सजी हुई गाड़ियों और खुशियों के काफिले के बीच होती है, लेकिन भागलपुर में इन दिनों तस्वीर कुछ अलग है। यहां नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नाव के सफर से कर रहे हैं। वजह है भागलपुर की पहचान माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ शादी-विवाह की रस्मों को भी प्रभावित कर दिया है।
पुल बंद होने के कारण गंगा पार करने के लिए अब नाव ही लोगों का सहारा बन गई है। इसका असर सबसे ज्यादा शादी समारोहों में देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और सामान से भरी नावें अब आम नजारा बन चुकी हैं।
विदाई के दौरान दूल्हा कभी दुल्हन का हाथ थामे नजर आता है तो कभी सामान संभालते हुए नाव पर चढ़ता दिखाई देता है। वहीं भारी लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन भी सावधानी से नाव में बैठकर अपने नए घर की ओर रवाना हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग हों या शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार, सभी को लंबा इंतजार और नाव का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
हालांकि मुश्किलें कितनी भी हों, लोग अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने से पीछे नहीं हट रहे। गंगा घाट पर नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई अब भागलपुर की एक ऐसी तस्वीर बन गई है, जो मजबूरी के साथ-साथ लोगों के जज्बे को भी बयां कर रही है।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    Jagdishpur, Bhagalpur•
    2 hrs ago
  • अब दिल का इलाज होगा आसान: सम्राट जी के क्षेत्र संग्रामपुर में कोलकाता के डॉक्टरों का फ्री चेकअप कैंप। मोदी सरकार की सौगात आयुष्मान कार्ड के साथ Samrat Choudhary Narendra Modi #कोलकाता #दिल #cardiologist #sangrampur #मुंगेर #munger #SamratChoudhary
    1
    अब दिल का इलाज होगा आसान: सम्राट जी के क्षेत्र संग्रामपुर में कोलकाता के डॉक्टरों का फ्री चेकअप कैंप। मोदी सरकार की सौगात आयुष्मान कार्ड के साथ Samrat Choudhary 
Narendra Modi 

#कोलकाता #दिल #cardiologist #sangrampur #मुंगेर #munger #SamratChoudhary
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर में राशन डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान Bhagalpur जिले के Goradih प्रखंड अंतर्गत नदीयामा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगा है। वार्ड निवासी चंदन कुमार, पिता तिलेश्वर सिंह ग्राम कालिकापुर, पोस्ट नदीयामा, थाना गोराडीह ने आरोप लगाया है कि उनकी माता के नाम से राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन डीलर द्वारा सही मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी नियम के अनुसार उशना चावल उपलब्ध रहने के बावजूद डीलर अरवा चावल दे रहा है। इतना ही नहीं, हर बार राशन वितरण में 2 किलो तक की कटौती भी की जाती है। परिवार ने आरोप लगाया कि कभी 4 सदस्यों का राशन दिया जाता है तो कभी 6 सदस्यों का, जबकि कार्ड में दर्ज सदस्यों के अनुसार पूरा अनाज मिलना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर के यहां से जितना राशन दिया जाता है, घर पर नापने के बाद वह निर्धारित मात्रा से कम निकलता है। आरोपित डीलर नया टोला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो नदीयामा पंचायत में पड़ता है। लोगों ने यह भी कहा कि डीलर द्वारा दुकान पर नाम-पट्ट और जरूरी सूचना भी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को सही मात्रा में राशन दिलाने की मांग की है।
    1
    भागलपुर में राशन डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
Bhagalpur जिले के Goradih प्रखंड अंतर्गत नदीयामा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगा है। वार्ड निवासी चंदन कुमार, पिता तिलेश्वर  सिंह ग्राम कालिकापुर, पोस्ट नदीयामा, थाना गोराडीह ने आरोप लगाया है कि उनकी माता के नाम से राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन डीलर द्वारा सही मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी नियम के अनुसार उशना चावल उपलब्ध रहने के बावजूद डीलर अरवा चावल दे रहा है। इतना ही नहीं, हर बार राशन वितरण में 2 किलो तक की कटौती भी की जाती है। परिवार ने आरोप लगाया कि कभी 4 सदस्यों का राशन दिया जाता है तो कभी 6 सदस्यों का, जबकि कार्ड में दर्ज सदस्यों के अनुसार पूरा अनाज मिलना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि डीलर के यहां से जितना राशन दिया जाता है, घर पर नापने के बाद वह निर्धारित मात्रा से कम निकलता है। आरोपित डीलर नया टोला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो नदीयामा पंचायत में पड़ता है। लोगों ने यह भी कहा कि डीलर द्वारा दुकान पर नाम-पट्ट और जरूरी सूचना भी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को सही मात्रा में राशन दिलाने की मांग की है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • जाम से कराहते तारापुर में प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण तारापुर बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है जिसके कारण तारापुर बाजार में लग रहे जाम और लोगों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया। उनके साथ अंचल अधिकारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कोमल और नगर प्रबंधक रोहित कुमार मौजूद रहे। प्रशासन ने शहीद चौक, सब्जी हाट और मोहनगंज क्षेत्र में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने सामान हटा लिया। दुकानदारों से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों से 5 हजार रुपये जुर्माना लिया गया। प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
    1
    जाम से कराहते तारापुर में प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर
विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण तारापुर बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है जिसके कारण तारापुर बाजार में लग रहे जाम और लोगों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया। उनके साथ अंचल अधिकारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कोमल और नगर प्रबंधक रोहित कुमार मौजूद रहे।
प्रशासन ने शहीद चौक, सब्जी हाट और मोहनगंज क्षेत्र में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने सामान हटा लिया। दुकानदारों से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों से 5 हजार रुपये जुर्माना लिया गया। प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के विज्ञापन की मांग कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह घटना बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद हुई, जब करीब 10 हजार छात्र सड़कों पर उतर आए। लाठीचार्ज से प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई और शहर की रफ्तार थम गई।
    1
    पटना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के विज्ञापन की मांग कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह घटना बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद हुई, जब करीब 10 हजार छात्र सड़कों पर उतर आए। लाठीचार्ज से प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई और शहर की रफ्तार थम गई।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के गया जिले के गुरुआ प्रखंड में एक तिलक समारोह का भोज खाने के बाद 33 लोग अचानक बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे धाना बीघा गांव में दहशत का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुट गया है।
    4
    बिहार के गया जिले के गुरुआ प्रखंड में एक तिलक समारोह का भोज खाने के बाद 33 लोग अचानक बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे धाना बीघा गांव में दहशत का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुट गया है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • फरार वारंटियों पर तारापुर पुलिस का शिकंजा, समधी रिश्ते के दो आरोपी गिरफ्तार तारापुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संकेत कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दरोगा अनिल सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान प्यारपुर गांव से दिलीप पासवान उर्फ सुभानी एवं गंगा पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध तारापुर थाना में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में समधी रिश्ते के बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
    1
    फरार वारंटियों पर तारापुर पुलिस का शिकंजा, समधी रिश्ते के दो आरोपी गिरफ्तार
तारापुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
थाना अध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संकेत कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दरोगा अनिल सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान प्यारपुर गांव से दिलीप पासवान उर्फ सुभानी एवं गंगा पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध तारापुर थाना में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में समधी रिश्ते के बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.