logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क बनी ‘थ्रेसर जोन’: कुम्हार टोली में बीच सड़क गेहूं की दवाई, राहगीरों का फूटा गुस्सा चिनीयां थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चिनीयां–रंका मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही थ्रेसर मशीन लगाकर गेहूं की दवाई (मड़ाई) शुरू कर दी। देखते ही देखते मुख्य सड़क ‘थ्रेसर जोन’ में तब्दील हो गई और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक सड़क पर ही थ्रेसर मशीन चलती रही, जिससे उड़ने वाले भूसे और धूल (डस्ट) ने पूरे इलाके को ढक लिया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल राहगीर धूल के गुबार में फंसकर परेशान हो गए। कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य सड़क है, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क पर इस तरह से गेहूं की दवाई करना न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। राहगीरों में इसको लेकर खासा आक्रोश देखा गया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के लिए खेत या खुले स्थान का उपयोग किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक सड़क का। कई लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। फिलहाल इस घटना ने स्थानीय व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

4 hrs ago
user_Hemant Kumar
Hemant Kumar
चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
4 hrs ago

सड़क बनी ‘थ्रेसर जोन’: कुम्हार टोली में बीच सड़क गेहूं की दवाई, राहगीरों का फूटा गुस्सा चिनीयां थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चिनीयां–रंका मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही थ्रेसर मशीन लगाकर गेहूं की दवाई (मड़ाई) शुरू कर दी। देखते ही देखते मुख्य सड़क ‘थ्रेसर जोन’ में तब्दील हो गई और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक सड़क पर ही थ्रेसर मशीन चलती रही, जिससे उड़ने वाले भूसे और धूल (डस्ट) ने पूरे इलाके को ढक लिया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल राहगीर धूल के गुबार में फंसकर परेशान हो गए। कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य सड़क है, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क पर इस तरह से गेहूं की दवाई करना न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। राहगीरों में इसको लेकर खासा आक्रोश देखा गया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के लिए खेत या खुले स्थान का उपयोग किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक सड़क का। कई लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। फिलहाल इस घटना ने स्थानीय व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • अच्छा होता इरफान अंसारी का खून पटक कर वही निकाल लेता भानु प्रताप शाही
    1
    अच्छा होता इरफान अंसारी का खून पटक कर वही निकाल लेता भानु प्रताप शाही
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Electrician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 8, 18 एन.डी.पी.एस.एक्ट मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में आरोपी रूपदेव भगत एवं कौशिल भगत के खेत में आरोपियो द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10 - 11 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर कुल 244 प्लास्टिक बोरी में 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- की अफीम को जप्त कर एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर पूर्व में आरोपी 01. रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम भगत उम्र 50 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी सरना टोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर 02. कौशिल भगत पिता संगहू (संधू) राम भगत उम्र 30 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी माचाडीपा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज 03. मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष जाति सिंह सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 04 जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष ग्राम भगचन्द थाना आस्ता जिला जशपुर 05. उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 06. विन्देश्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू सा. कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड 07 कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह साकिन कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर छ. ग. को घटना दिनांक 11.03.026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार को दिनांक 16.03.026 को गया बिहार से पकड़कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी रोहन सिंह पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार का घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार से गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
    1
    अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 8, 18 एन.डी.पी.एस.एक्ट
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में आरोपी रूपदेव भगत एवं कौशिल भगत के खेत में आरोपियो द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10 - 11 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर कुल 244 प्लास्टिक बोरी में 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- की अफीम को जप्त कर एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर  पूर्व में आरोपी 01. रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम भगत उम्र 50 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी सरना टोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर 02. कौशिल भगत पिता संगहू (संधू) राम भगत उम्र 30 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी माचाडीपा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज 03. मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष जाति सिंह सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 04 जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष ग्राम भगचन्द थाना आस्ता जिला जशपुर 05. उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 06. विन्देश्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू सा. कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड 07 कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह साकिन कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर छ. ग. को घटना दिनांक 11.03.026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार  को दिनांक 16.03.026 को गया बिहार से पकड़कर  गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी रोहन सिंह पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार का घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार से गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • विधायक जी ने कान में सुनी बात और कर दिया पत्रकारों के सवालों का खंडन 😂🤣 अपने ही विधायक क्षेत्र के सवालों में घिरी सामरी विधायक #BJPGovernment #BJP4IND
    1
    विधायक जी ने कान में सुनी बात और कर दिया पत्रकारों के सवालों का खंडन 😂🤣 अपने ही विधायक क्षेत्र के सवालों में घिरी सामरी विधायक #BJPGovernment #BJP4IND
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पाण्डु :पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत बंदला स्टेन के समीप ‘बाल विकास विद्या मंदिर’ का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय तिसीबार के हेडमास्टर पारस मेहता ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक पिंटू पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का उनका सपना वर्षों पुराना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी, जिससे कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक कामेश्वर पाल, रबी कांत किशोर, राकेश कुमार, राजू कुमार तथा चांदनी कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ‘बाल विकास विद्या मंदिर’ के शुरू होने से अब आसपास के बच्चों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    1
    पाण्डु :पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत बंदला स्टेन के समीप ‘बाल विकास विद्या मंदिर’ का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय तिसीबार के हेडमास्टर पारस मेहता ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
विद्यालय के निदेशक पिंटू पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का उनका सपना वर्षों पुराना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी, जिससे कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक कामेश्वर पाल, रबी कांत किशोर, राकेश कुमार, राजू कुमार तथा चांदनी कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
‘बाल विकास विद्या मंदिर’ के शुरू होने से अब आसपास के बच्चों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    user_Mohammad Safi
    Mohammad Safi
    संवाददाता पांडु, पलामू, झारखंड•
    10 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र - हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ​काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडालको की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ​बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    जनपद सोनभद्र - हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे उनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
​काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडालको की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
​बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    11 hrs ago
  • सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद जिंदा जला ड्राइवर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भी संभव नहीं हो पाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद जिंदा जला ड्राइवर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई।
हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भी संभव नहीं हो पाया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Naveen k singh
    Naveen k singh
    Dudhi, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • मैं सभी साथियों से निवेदन करता हूं,कि मैं आपके लिए सदा आभारी रहूंगा,। हर समय आपके साथ आपके पास,🙏🌹🙏💪✍️📸📲
    4
    मैं सभी साथियों से निवेदन करता हूं,कि मैं आपके लिए सदा आभारी रहूंगा,। हर समय आपके साथ आपके पास,🙏🌹🙏💪✍️📸📲
    user_Chandrashekhar patel
    Chandrashekhar patel
    Farmer खरौंधी, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Shoaib Siddiqui
    1
    Post by Shoaib Siddiqui
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.