Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाईवे 552 पर बड़ा हादसा टला, नाले में उतरी बस, सभी यात्री सुरक्षित कैलारस। गुरुवार को कैलारस स्थित नेशनल हाईवे 552 पर आरती हिमांशु लॉज के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने छोटे नाले में एक तरफ से उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का एक हिस्सा नाले में चला गया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
Dileep kushwah
नेशनल हाईवे 552 पर बड़ा हादसा टला, नाले में उतरी बस, सभी यात्री सुरक्षित कैलारस। गुरुवार को कैलारस स्थित नेशनल हाईवे 552 पर आरती हिमांशु लॉज के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने छोटे नाले में एक तरफ से उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का एक हिस्सा नाले में चला गया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ज्वालापुर गांव में आग का गोला बना विद्युत डीटीआर, धू-धू कर जलने से मची अफरा-तफरी श्योपुर जिले के ज्वालापुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बीचों-बीच लगा विद्युत डीटीआर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से दिखाई दीं। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्षदों द्वारा विगत 105 दिनों से दिए जा रहे धरने को जांच करने का आश्वासन देकर समाप्त कराया। टू लेन नहीं फोर लेन बनेगी सड़क ********************** सांसद श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना से श्योपुर तक अब टू लेन नहीं फोर लेन सड़क की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फोर लेन सड़क के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।इस काम के लिए राशि भी स्वीकृत हो गई है।पैसा डलते ही टैंडर हो जाएंगे।1
- ब्रैकिग कैलारस *"शक्कर कारखाना चलाओ आंदोलन*" *▪️22 अगस्त संपूर्ण जिला बंद की तैयारियां जोरों पर*। *▪️फोल्डर और पर्चो का किया गया विमोचन*। *=============* कैलारस - शक्कर कारखाना प्रांगण से- शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी आंदोलन आज छठवें दिन में पहुंच गया है। विधायक पंकज उपाध्याय छठवें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। हालांकि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनके स्वास्थ्य की स्थिति दिनों दिन गिरती जा रही है। परंतु उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आंदोलन को आगे बढ़ते हुए संघर्ष समिति ने 22 अगस्त को संपूर्ण जिला बंद करने का आह्वान किया है। इस जिला बंद में सभी कस्बों एवं शहरों में बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही जिले के सभी 775 गांव में बंद एवं हड़ताल रहेगी। गांवों से किसान अपनी जिंस बेचने के लिए बाजार में नहीं लाएंगे और न ही बाजार से कोई खरीदारी करेंगे। इसमें आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगे। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने संपूर्ण जिला बंद का समर्थन किया है। इसमें कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित सभी दल संगठन एवं जन संगठन तथा किसान संगठन शामिल हैं। इस दौरान प्रचार प्रसार के लिए एक फोल्डर और एक पर्चे का विमोचन किया गया। जिसे संघर्ष समिति के प्रमुख महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक,अशोक तिवारी, गयाराम सिंह धाकड़, बैजनाथ कुशवाहा पूर्व विधायक सहित समस्त मंच पर उपस्थित नेतागणों ने लोकार्पित किया। इस दौरान आम सभा का कार्यक्रम लगातार जारी रहा जिसे सर्वश्री डोंगर शर्मा एकता परिषद,नरेश गोस्वामी महासचिव मध्य प्रदेश किसान सभा, किरण शर्मा सेवा दल भिंड, चेतन जैन अंबाह, राम प्रकाश गुर्जर ग्रीनफील्ड आंदोलन मुरैना, शायद कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कल 21 अगस्त को इस आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से आ रहे हैं। इस आंदोलन को आज युवाओं की टीम ने विशेष समर्थन दिया है। साथ ही किसान सभा के बायपास रोड के आंदोलन से संबंधित जत्था और ग्रीन फील्ड आंदोलन से संबंधित कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे हैं। संघर्ष समिति ने सभी से जोरदार तैयारी करने, आम सभा और बंद को सफल बनाने की अपील जारी की है।1
- सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे1
- शान्ति भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को मंडरायल पुलिस ने कस्बे से किया गिरफ्तार मंडरायल थाना पुलिस ने शांति बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।जय प्रकाश ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई रूपसिह ने मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आम शान्ति भग करने के आरोप में आरोपी धीरसिंह पुत्र उदलसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, दलसिंह पुत्र धनकसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, विश्राम पुत्र स्व० रमेश मीना निवासी पांचौली को गिरफ्तार किया गया है।1
- पहले दिन सबलगढ़ रेलवे स्टेशन पर 226 टिकिट बिके यहां से दोपहर तक कोई ट्रेन नहीं है इस कारण भी परेशानी आ रही है1
- ब्रैकिग मुरैना - कैलारस के विकास को नई गति... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कैलारस शक्कर कारखाने की संपूर्ण भूमि को रोजगार बढ़ाने एवं उद्योगों की स्थापना के लिए एमएसएमई विभाग को सौंपने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री जी ने कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं। मिल के पुनः संचालन से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की आय बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं सहित क्षेत्रवासियों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। वहीं, एमएसएमई विभाग देश के बड़े शक्कर मिल संचालकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए शीघ्र ई.ओ.आई. जारी करेगा। मिल के लिए आवश्यक भूमि के अतिरिक्त भूमि पर एमएसएमई इकाइयों के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। यह निर्णय मुरैना जिले में कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। मुरैना क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।1
- शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर1
- श्योपुर दहेज के लिए विवाहिता कि हत्या पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज। श्योपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत चार पर केस दर्ज। गला घोटकर कि हत्या, वीरपुर पुलिस में तर्ज किया अपराध क्रमांक 103 , काऊपुरा गांव की घटना-दहेज प्रताड़ना के बाद वीरपुर पुलिस में मृतक्का के पति सहित ससुराल की चार लोगों के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, ममला 16 अगस्त की रात कि है मौरिका थाना औछापुरा निवासी मोहर सिंह रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई के काऊपुरा में ससुराल पक्ष ने बेटी रिंकी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। आरोपि है कि रात करीब 1:00 से सुबह 6:00 बजे के बीच पति जरसिंह उर्फ जलसिंह रावत ने रिंकी का गला घोट दिया जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई वीरपुर पुलिस ने शिकायत पर अपराध क्रमांक 103 तक कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 /1/ 80/2/और3/5/के तहत मामला दर्ज किया पुलिस ने जलसिंह और अतर सिंह एवं उदल और हल्की को आरोपी बनाया है। विजयपुर एसडीओपी राघवेंद्र ने मामले की जांच कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।1