Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्वालापुर गांव में आग का गोला बना विद्युत डीटीआर, धू-धू कर जलने से मची अफरा-तफरी श्योपुर जिले के ज्वालापुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बीचों-बीच लगा विद्युत डीटीआर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से दिखाई दीं। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Dileep kushwah

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नशे के कारोबार पर SP का सख्त एक्शन! श्योपुर में स्मैक, चरस, नशीले इंजेक्शन समेत अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ाई। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई शुरू। नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप।1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- जौरा शहर के शमशान घाट में लटकते हुए बिजली के तार दे रहे हैं मौत को दावत कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जौरा शहर के शमशान घाट में लाइट की केवल रोड से महज 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है इसकी वजह से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि इसकी उन्होंने संबंधित विभाग में एवं नगर पालिका में कई एक बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक नहीं की गई कोई भी कार्यवाही।1
- दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।1
- स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला1
- सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित @ Bharat singh सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित1
- मैहर से आज लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी जारी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त अंतरित करेंगे। इस दौरान रक्षाबंधन के शगुन के रूप में प्रत्येक पात्र बहन के खाते में ₹250 की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। प्रदेशभर की लाखों महिलाओं को इस राशि का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में मिलेगा। सरकार ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रक्षाबंधन पर्व पर सम्मान के प्रतीक के रूप में विशेष पहल बताया है।1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- 22 तारीख को पूरे मुरैना जिले को बंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आंदोलन के मंच से दी सहमति। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा 15 अगस्त 2026 से आमरण अनशन का आंदोलन शक्कर कारखाने को चलाने के लिए किया जा रहा है जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के नेता किसान सभा के नेता एवं सामाजिक संगठन स्थानीय लोगों के द्वारा समर्थन दिया जा रहा है किसी के तहत 22 अगस्त को पूरे मुरैना जिले को बंद करने की रणनीति आंदोलन के हिस्से में की जा रही है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी ओर से सहमति दी है।1