Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैहर से आज लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी जारी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त अंतरित करेंगे। इस दौरान रक्षाबंधन के शगुन के रूप में प्रत्येक पात्र बहन के खाते में ₹250 की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। प्रदेशभर की लाखों महिलाओं को इस राशि का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में मिलेगा। सरकार ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रक्षाबंधन पर्व पर सम्मान के प्रतीक के रूप में विशेष पहल बताया है।
Dileep kushwah
मैहर से आज लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी जारी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त अंतरित करेंगे। इस दौरान रक्षाबंधन के शगुन के रूप में प्रत्येक पात्र बहन के खाते में ₹250 की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। प्रदेशभर की लाखों महिलाओं को इस राशि का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में मिलेगा। सरकार ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रक्षाबंधन पर्व पर सम्मान के प्रतीक के रूप में विशेष पहल बताया है।
- User1262Sheopur, Madhya Pradesh🤝18 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जौरा शहर के शमशान घाट में लटकते हुए बिजली के तार दे रहे हैं मौत को दावत कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जौरा शहर के शमशान घाट में लाइट की केवल रोड से महज 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है इसकी वजह से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि इसकी उन्होंने संबंधित विभाग में एवं नगर पालिका में कई एक बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक नहीं की गई कोई भी कार्यवाही।1
- दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।1
- सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित @ Bharat singh सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित1
- श्योपुर में छात्राओं के आरोपों के बीच शिक्षक का दर्द, सीसीटीवी कैमरे की जांच,निष्पक्ष जांच और सबूत देखें...शिक्षक बोला जांच ही सहारा है.... दोषी हूं तो कठोर कार्रवाई की जाए और निर्दोष हूं तो फिर षडयंत्र रचने बालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.....पहला झूठ 5 साल से सहन कर रहे....जबकि शिक्षक को 3 साल हुआ हॉस्टल में....मामला गंभीर है1
- Post by Anil Kumar journalist1
- डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत* बच्चों को जूते चप्पल हाथ मे लेकर जाना पड़ता है स्कूल शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-1 बछोरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की कच्ची सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। जिससे सड़क की हालत बहुत खस्ता हो जाती है जबकि यह रास्ता मंदिर और स्कूलों तक जाने का मुख्य रास्ता है।और यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा में भी आता है। स्कूली बच्चों को कई बार जूते उतारकर पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। एक छात्रा ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। खराब रास्ते के कारण उन्हें घर से करीब 15 मिनट पहले निकलना पड़ता है।2
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- 22 तारीख को पूरे मुरैना जिले को बंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आंदोलन के मंच से दी सहमति। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा 15 अगस्त 2026 से आमरण अनशन का आंदोलन शक्कर कारखाने को चलाने के लिए किया जा रहा है जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के नेता किसान सभा के नेता एवं सामाजिक संगठन स्थानीय लोगों के द्वारा समर्थन दिया जा रहा है किसी के तहत 22 अगस्त को पूरे मुरैना जिले को बंद करने की रणनीति आंदोलन के हिस्से में की जा रही है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी ओर से सहमति दी है।1
- आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।1