Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशे के कारोबार पर SP का सख्त एक्शन! श्योपुर में स्मैक, चरस, नशीले इंजेक्शन समेत अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ाई। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई शुरू। नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप।
बलवीर धाकड़

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ज्वालापुर गांव में आग का गोला बना विद्युत डीटीआर, धू-धू कर जलने से मची अफरा-तफरी श्योपुर जिले के ज्वालापुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बीचों-बीच लगा विद्युत डीटीआर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से दिखाई दीं। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- 🌹 इटावा में हाड़ौती के लाल प्रवीण भाई साहब से आत्मीय मुलाकात 🌹 इटावा में हाड़ौती के लाल प्रवीण भाई साहब से पारिवारिक एवं आत्मीय चर्चा करने का अवसर मिला। इस दौरान सुखद बातचीत के साथ आगामी यात्रा के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलमय यात्रा की बधाई दी। 🙏❤️ ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं सफल हो। ऐसे आत्मीय मिलन हमेशा रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाते हैं। ❤️🙏 ☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से ढेरों शुभकामनाएँ। #श्योपुर #इटावा #हाड़ौती #मध्यप्रदेश #प्रवीणभाई #पारिवारिकमुलाकात #यात्राशुभकामनाएं #बल्लूटीस्टॉल #Sheopur #Etawah #Hadoti #MadhyaPradesh #Trending #Reels1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- शान्ति भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को मंडरायल पुलिस ने कस्बे से किया गिरफ्तार मंडरायल थाना पुलिस ने शांति बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।जय प्रकाश ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई रूपसिह ने मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आम शान्ति भग करने के आरोप में आरोपी धीरसिंह पुत्र उदलसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, दलसिंह पुत्र धनकसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, विश्राम पुत्र स्व० रमेश मीना निवासी पांचौली को गिरफ्तार किया गया है।1
- ईश्वरा महादेव मंदिर पर विनोद जादौन और प्रमोद जादौन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन। पहाड़गढ़ के जंगलों में प्रसिद्ध ईश्वरा महादेव मंदिर पर सावन के महीने में विनोद जादौन एवं प्रमोद जादौन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की यह मंदिर सदियों पुराना मंदिर बताया जाता है और यहां पर शिवजी की पिंडी पर अदृश्य शक्ति के द्वारा सावन के महीने में प्रतिदिन पूजा की जाती है।1
- स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला1
- ब्रैकिग बैराड़- CHC बैराड़ में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में चिकित्सकीय सेवाओं और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से उपचार में कथित लापरवाही तथा ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. राजू सिंह के संबंध में मरीजों द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप सामने आया है कि रात के समय इमरजेंसी में मरीज पहुंचने पर ड्यूटी स्टाफ को फोन के माध्यम से दवाएं बताए जाने और चिकित्सक के स्वयं अस्पताल नहीं पहुंचने की स्थिति बनी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा 24 जुलाई 2026 को डॉ. राजू सिंह की ड्यूटी के दौरान अस्पताल से चले जाने तथा बाद में CHO द्वारा ड्यूटी संभाले जाने की बात सामने आई है। वहीं 11 अगस्त को उनके देरी से पहुंचने के कारण दूसरे चिकित्सक द्वारा ड्यूटी किए जाने की जानकारी भी सामने आई। 17 अगस्त को बैराड़ क्षेत्र में कुत्ते के हमले से घायल करीब 8 से 10 मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी दौरान एक चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर बताए गए, जबकि डॉ. राजू सिंह की अस्पताल एवं मुख्यालय पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। ऐसे में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में कथित तौर पर परेशानी हुई और कुछ मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति बनी। सूत्रों ने डॉ. राजू सिंह के मुख्यालय पर निवास नहीं करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो मचा हड़कंप, इमरजेंसी सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल।1
- श्योपुर दहेज के लिए विवाहिता कि हत्या पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज। श्योपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत चार पर केस दर्ज। गला घोटकर कि हत्या, वीरपुर पुलिस में तर्ज किया अपराध क्रमांक 103 , काऊपुरा गांव की घटना-दहेज प्रताड़ना के बाद वीरपुर पुलिस में मृतक्का के पति सहित ससुराल की चार लोगों के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, ममला 16 अगस्त की रात कि है मौरिका थाना औछापुरा निवासी मोहर सिंह रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई के काऊपुरा में ससुराल पक्ष ने बेटी रिंकी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। आरोपि है कि रात करीब 1:00 से सुबह 6:00 बजे के बीच पति जरसिंह उर्फ जलसिंह रावत ने रिंकी का गला घोट दिया जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई वीरपुर पुलिस ने शिकायत पर अपराध क्रमांक 103 तक कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 /1/ 80/2/और3/5/के तहत मामला दर्ज किया पुलिस ने जलसिंह और अतर सिंह एवं उदल और हल्की को आरोपी बनाया है। विजयपुर एसडीओपी राघवेंद्र ने मामले की जांच कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।1