logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता: लूट मामले में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज चन्दौली। जनपद पुलिस को वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 216/2024, धारा 310(2), 317(3), 317(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार, थाना मऊआईमा, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:10 बजे पंचफेड़वा अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। क्या था पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2024 का है। शिकायतकर्ता ने थाना सैयदराजा में तहरीर देकर बताया था कि ट्रक संख्या BR01GF8742 पर करीब 25 टन कोयला लादकर बिहार के डेहरी क्षेत्र से सीतापुर के लिए भेजा गया था। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी के साथ मिलकर ट्रक लूटे जाने की सूचना सामने आई। काफी तलाश के बाद जब ट्रक का पता नहीं चला तो शिकायतकर्ता को चालक और खलासी की भूमिका संदिग्ध लगी। मामले में थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मुकदमे में दिलशाद लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज हैं 9 मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद के खिलाफ चन्दौली, प्रयागराज और जौनपुर जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में— प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना चन्दौली थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, थाना सैयदराजा उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, थाना चन्दौली उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, थाना चन्दौली हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव, थाना चन्दौली कांस्टेबल संजय पटेल, थाना चन्दौली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

5 hrs ago
user_Murali Shyam patrakar
Murali Shyam patrakar
Media house चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता: लूट मामले में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज चन्दौली। जनपद पुलिस को वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 216/2024, धारा 310(2), 317(3), 317(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार, थाना मऊआईमा, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:10 बजे पंचफेड़वा अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। क्या था पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2024 का है। शिकायतकर्ता ने थाना सैयदराजा में तहरीर देकर बताया था कि ट्रक संख्या BR01GF8742 पर करीब 25 टन कोयला लादकर बिहार के डेहरी क्षेत्र से सीतापुर के लिए भेजा गया था। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी के साथ मिलकर ट्रक लूटे जाने की सूचना सामने आई। काफी तलाश के बाद जब ट्रक का पता नहीं चला तो शिकायतकर्ता को चालक और खलासी की भूमिका संदिग्ध लगी। मामले में थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मुकदमे में दिलशाद लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज हैं 9 मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद के खिलाफ चन्दौली, प्रयागराज और जौनपुर जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में— प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना चन्दौली थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, थाना सैयदराजा उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, थाना चन्दौली उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, थाना चन्दौली हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव, थाना चन्दौली कांस्टेबल संजय पटेल, थाना चन्दौली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • ₹22,006 करोड़ का दावा, सिर्फ ₹6.25 करोड़ में मामला? सुभाष चंद्रा पर NCLT का बड़ा फैसला सुभाष चंद्रा से जुड़े ₹22,006 करोड़ के admitted claims और NCLT के ₹6.25 करोड़ के repayment plan को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं। आखिर पूरा मामला क्या है? सुभाष चंद्रा ने ये कर्ज लिया था या सिर्फ personal guarantee दी थी? कितना पैसा recover होगा और HDFC Bank व LIC Housing Finance इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।
    1
    ₹22,006 करोड़ का दावा, सिर्फ ₹6.25 करोड़ में मामला? सुभाष चंद्रा पर NCLT का बड़ा फैसला
सुभाष चंद्रा से जुड़े ₹22,006 करोड़ के admitted claims और NCLT के ₹6.25 करोड़ के repayment plan को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं। आखिर पूरा मामला क्या है? सुभाष चंद्रा ने ये कर्ज लिया था या सिर्फ personal guarantee दी थी? कितना पैसा recover होगा और HDFC Bank व LIC Housing Finance इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    13 hrs ago
  • चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    1
    चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • कलम की तेज धार से शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच अयोध्या में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, रानीमऊ से सरयू पुल तक जगह-जगह पुष्पवर्षा अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर भगवा मंच सजाए गए थे और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरीश द्विवेदी ने कहा - अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा। कहां-कहां हुआ स्वागत रानीमऊ (जिले की सीमा) विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय 'बादल' व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ता। महोली विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में। रौनाही टोल प्लाजा पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू' की अगुवाई में 101 किलो की विशाल माला पहनाई गई। हरीपुर जलालाबाद विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में। त्रिमूर्ति होटल ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में।सहादतगंज ओवरब्रिज पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में। गरुण द्वार महानगर पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया।दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में। साकेतपुरी (बैंक ऑफ बड़ौदा मोड़) पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में। रामाय होटल पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में। इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कलम की तेज धार से
शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच अयोध्या में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, रानीमऊ से सरयू पुल तक जगह-जगह पुष्पवर्षा
अयोध्या।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
स्वागत स्थलों पर भगवा मंच सजाए गए थे और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
हरीश द्विवेदी ने कहा - अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।
कहां-कहां हुआ स्वागत
रानीमऊ (जिले की सीमा) विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय 'बादल' व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ता।
महोली विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में। रौनाही टोल प्लाजा पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू' की अगुवाई में 101 किलो की विशाल माला पहनाई गई। हरीपुर जलालाबाद विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में। त्रिमूर्ति होटल ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में।सहादतगंज ओवरब्रिज पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में। गरुण द्वार महानगर पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया।दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में। साकेतपुरी (बैंक ऑफ बड़ौदा मोड़) पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में। रामाय होटल पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में।
इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    37 min ago
  • डीएम ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण मोहनिया कैमूर:-जिले के नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल में यह उनका पहला दौरा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल में नए ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अभियंताओं और संवेदकों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नए डॉक्टरों तथा GNM/ANM की पदस्थापना की जा रही है। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ न केवल वेतन रोकने, बल्कि विधिवत विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए हैं। इसके साथ ही, डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित होने वाले मरीजों की संख्या और जन औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और दलालों के हस्तक्षेप पर पूर्ण विराम लगे, ताकि जरूरतमंदों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके। बाइट - कुमार अनुराग - जिलाधिकारी कैमूर
    2
    डीएम ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
मोहनिया कैमूर:-जिले के नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल में यह उनका पहला दौरा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की।
डीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल में नए ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अभियंताओं और संवेदकों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टरों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नए डॉक्टरों तथा GNM/ANM की पदस्थापना की जा रही है। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ न केवल वेतन रोकने, बल्कि विधिवत विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए हैं।
इसके साथ ही, डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित होने वाले मरीजों की संख्या और जन औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और दलालों के हस्तक्षेप पर पूर्ण विराम लगे, ताकि जरूरतमंदों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
बाइट - कुमार अनुराग - जिलाधिकारी कैमूर
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    1 hr ago
  • मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।
    1
    मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत
धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया।
श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं।
अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है।
अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इसइ‌ंजीनियरगकोनेपालरतमिलनाचाहिए कया घर नाया हैं 💰💸💸😭😭
    1
    इसइ‌ंजीनियरगकोनेपालरतमिलनाचाहिए  कया घर नाया हैं 💰💸💸😭😭
    user_Bala Kumar
    Bala Kumar
    Farmer अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    7 hrs ago
  • चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अप्रैल से अब तक 46 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अगस्त में 17 दबोचे गए चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चन्दौली पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। विगत अप्रैल माह से अब तक कुल 46 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केवल अगस्त माह में ही 17 इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्त विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। इनमें गोवंश तस्करी, हत्या, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी से संबंधित वित्तीय लेन-देन तथा एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं। चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर ने इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि पुलिस का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। चन्दौली पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से वांछित एवं इनामी अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
    1
    चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अप्रैल से अब तक 46 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अगस्त में 17 दबोचे गए
चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चन्दौली पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। विगत अप्रैल माह से अब तक कुल 46 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केवल अगस्त माह में ही 17 इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्त विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। इनमें गोवंश तस्करी, हत्या, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी से संबंधित वित्तीय लेन-देन तथा एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं।
चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर ने इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि पुलिस का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चन्दौली पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से वांछित एवं इनामी अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
    user_Murali Shyam patrakar
    Murali Shyam patrakar
    Media house चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चन्दौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से कुल 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के स्वामियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी तेजोपुर, चन्दौली तथा रोशनी राइन निवासी मुगलरोड काजिआना, बिंदकी, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में प्रकाश में आए वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा वर्ष 2013 में थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर में अपहरण, दुष्कर्म, कूटरचना और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल एवं हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली एवं कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।
    1
    चन्दौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से कुल 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था।
पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के स्वामियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी तेजोपुर, चन्दौली तथा रोशनी राइन निवासी मुगलरोड काजिआना, बिंदकी, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई थी।
इस संबंध में थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मामले में प्रकाश में आए वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश की जा रही थी।
थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा वर्ष 2013 में थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर में अपहरण, दुष्कर्म, कूटरचना और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल एवं हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव शामिल रहे।
सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली एवं कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।
    user_Murali Shyam patrakar
    Murali Shyam patrakar
    Media house चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.