चन्दौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से कुल 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के स्वामियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी तेजोपुर, चन्दौली तथा रोशनी राइन निवासी मुगलरोड काजिआना, बिंदकी, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में प्रकाश में आए वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा वर्ष 2013 में थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर में अपहरण, दुष्कर्म, कूटरचना और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल एवं हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली एवं कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।

- चंदौली भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों मिले1
- सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- आपका दल आपका बल भामाशाह भारतीय जन पार्टी जिंदाबाद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद साह जी बिहार प्रदेश अध्यक्ष भामाशाह भारतीय जन पार्टी. संपर्क मो 86990481791
- सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।1
- हीरामनपुर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा गंदा पानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत हीरामनपुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गंदे पानी के जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆*1
- चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता: लूट मामले में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज चन्दौली। जनपद पुलिस को वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 216/2024, धारा 310(2), 317(3), 317(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार, थाना मऊआईमा, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:10 बजे पंचफेड़वा अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। क्या था पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2024 का है। शिकायतकर्ता ने थाना सैयदराजा में तहरीर देकर बताया था कि ट्रक संख्या BR01GF8742 पर करीब 25 टन कोयला लादकर बिहार के डेहरी क्षेत्र से सीतापुर के लिए भेजा गया था। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी के साथ मिलकर ट्रक लूटे जाने की सूचना सामने आई। काफी तलाश के बाद जब ट्रक का पता नहीं चला तो शिकायतकर्ता को चालक और खलासी की भूमिका संदिग्ध लगी। मामले में थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मुकदमे में दिलशाद लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज हैं 9 मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद के खिलाफ चन्दौली, प्रयागराज और जौनपुर जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में— प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना चन्दौली थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, थाना सैयदराजा उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, थाना चन्दौली उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, थाना चन्दौली हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव, थाना चन्दौली कांस्टेबल संजय पटेल, थाना चन्दौली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- चंदौली जिले में चार ‘मुर्दे’, जो मुंह से बोलते हैं और दर-दर भटकते हैं: जिला पंचायत सदस्यअंजनी सिंह1
- विद्यालय मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, आवागमन हुआ मुश्किल धानापुर (चंदौली)। धानापुर क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक मार्ग पर जमा रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जलजमाव के कारण उन्हें कपड़े गंदे होने और फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय मार्ग से जलजमाव हटवाने और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।1