Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपका दल आपका बल भामाशाह भारतीय जन पार्टी जिंदाबाद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद साह जी बिहार प्रदेश अध्यक्ष भामाशाह भारतीय जन पार्टी. संपर्क मो 8699048179
भामाशाह भारतीय जन पार्टी कैमूर
आपका दल आपका बल भामाशाह भारतीय जन पार्टी जिंदाबाद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद साह जी बिहार प्रदेश अध्यक्ष भामाशाह भारतीय जन पार्टी. संपर्क मो 8699048179
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों मिले1
- मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।1
- सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।1
- गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार. गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बैरियापुर गांव निवासी अवधेश बिंद दवा लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जंगीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले को लेकर एएसपी गाजीपुर राकेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।3
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆*1
- सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हेतू इंद्रपुरी डैम का निरीक्षण किया रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हेतू इंद्रपुरी डैम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारी को बढ़ते जलस्तर के बीच लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश इलाके में लगातार बारिश एवं जल स्तर बढ़ने से बाणसागर डैम से 3277 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा गया। सम्भावना है कि जलस्तर में और भी वृद्धि होने की।बाणसागर डैम से छोड़ा गया पानी सोन नदी के माध्यम से रोहतास जिले के इंद्रपुरी डैम तक पहुंचेगा। संभावित जल वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन रोहतास ने सोन नदी के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बारिश से पहाड़ी झरनों भी भयावह रूप ले लिया है। जिससे गुप्ता धाम चेनारी मार्ग में प्रवेश रोक लगा दिया गया है। पहाड़ी पानी पहुंचने से पर्यटकों को प्रभावित इलाके में जाने के लिए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोक लगाया है। वहीं जिले के नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत तियरा खुर्द पंचायत सहित पूरे प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सड़क पर पानी आने से लोग परेशान हैं। सोन डिला इलाके पड़रिया में उनके लिए भी नाव को भेजा गया है। नावाडीह खुर्द पुल पर पानी होने के कारण सामान्य आवागमन बाधित है। रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लोगों से सोन नदी एवं उसके आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने, नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा बच्चों एवं अन्य लोगों को नदी के पास जाने से रोकने की अपील की है। साथ ही पशुपालकों से अपने मवेशियों को नदी के किनारे अथवा टीलों पर नहीं ले जाने की अपील की।जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें और संभावित जल वृद्धि को देखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें।4
- चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता: लूट मामले में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज चन्दौली। जनपद पुलिस को वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम ने थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 216/2024, धारा 310(2), 317(3), 317(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी ग्राम मरखामऊ नई बाजार, थाना मऊआईमा, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:10 बजे पंचफेड़वा अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। क्या था पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2024 का है। शिकायतकर्ता ने थाना सैयदराजा में तहरीर देकर बताया था कि ट्रक संख्या BR01GF8742 पर करीब 25 टन कोयला लादकर बिहार के डेहरी क्षेत्र से सीतापुर के लिए भेजा गया था। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी के साथ मिलकर ट्रक लूटे जाने की सूचना सामने आई। काफी तलाश के बाद जब ट्रक का पता नहीं चला तो शिकायतकर्ता को चालक और खलासी की भूमिका संदिग्ध लगी। मामले में थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मुकदमे में दिलशाद लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज हैं 9 मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद के खिलाफ चन्दौली, प्रयागराज और जौनपुर जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में— प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना चन्दौली थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, थाना सैयदराजा उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, थाना चन्दौली उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, थाना चन्दौली हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव, थाना चन्दौली कांस्टेबल संजय पटेल, थाना चन्दौली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- चंदौली जिले में चार ‘मुर्दे’, जो मुंह से बोलते हैं और दर-दर भटकते हैं: जिला पंचायत सदस्यअंजनी सिंह1
- सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।2