logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार. गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बैरियापुर गांव निवासी अवधेश बिंद दवा लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जंगीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले को लेकर एएसपी गाजीपुर राकेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

47 min ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
47 min ago

गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार. गाजीपुर में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

है। बताया जा रहा है कि बैरियापुर गांव निवासी अवधेश बिंद दवा लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

जंगीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले को लेकर एएसपी गाजीपुर राकेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।
    2
    सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा

धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई।
ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया।
जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
    1
    सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आज डुमराव बाजार में कितना जोर से बारिश हो रही है एक घंटा से हो रहा है
    1
    आज डुमराव बाजार में कितना जोर से बारिश हो रही है एक घंटा से हो रहा है
    user_Arjun Alex
    Arjun Alex
    सिमरी, बक्सर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ₹22,006 करोड़ का दावा, सिर्फ ₹6.25 करोड़ में मामला? सुभाष चंद्रा पर NCLT का बड़ा फैसला सुभाष चंद्रा से जुड़े ₹22,006 करोड़ के admitted claims और NCLT के ₹6.25 करोड़ के repayment plan को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं। आखिर पूरा मामला क्या है? सुभाष चंद्रा ने ये कर्ज लिया था या सिर्फ personal guarantee दी थी? कितना पैसा recover होगा और HDFC Bank व LIC Housing Finance इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।
    1
    ₹22,006 करोड़ का दावा, सिर्फ ₹6.25 करोड़ में मामला? सुभाष चंद्रा पर NCLT का बड़ा फैसला
सुभाष चंद्रा से जुड़े ₹22,006 करोड़ के admitted claims और NCLT के ₹6.25 करोड़ के repayment plan को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं। आखिर पूरा मामला क्या है? सुभाष चंद्रा ने ये कर्ज लिया था या सिर्फ personal guarantee दी थी? कितना पैसा recover होगा और HDFC Bank व LIC Housing Finance इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    13 hrs ago
  • कलम की तेज धार से सिविल लाइन में लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू अयोध्या। शहर के पॉश सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी स्वीट हाउस में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद भी टीम ने मौके पर रुककर दोबारा आग भड़कने की आशंका के चलते ठंडा करने का काम किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
    4
    कलम की तेज धार से
सिविल लाइन में लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
अयोध्या।
शहर के पॉश सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी स्वीट हाउस में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद भी टीम ने मौके पर रुककर दोबारा आग भड़कने की आशंका के चलते ठंडा करने का काम किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया था। 
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    4 min ago
  • चंदौली जिले में चार ‘मुर्दे’, जो मुंह से बोलते हैं और दर-दर भटकते हैं: जिला पंचायत सदस्यअंजनी सिंह
    1
    चंदौली जिले में चार ‘मुर्दे’, जो मुंह से बोलते हैं और दर-दर भटकते हैं: जिला पंचायत सदस्यअंजनी सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विद्यालय मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, आवागमन हुआ मुश्किल धानापुर (चंदौली)। धानापुर क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक मार्ग पर जमा रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जलजमाव के कारण उन्हें कपड़े गंदे होने और फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय मार्ग से जलजमाव हटवाने और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    विद्यालय मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, आवागमन हुआ मुश्किल
धानापुर (चंदौली)। धानापुर क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक मार्ग पर जमा रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जलजमाव के कारण उन्हें कपड़े गंदे होने और फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय मार्ग से जलजमाव हटवाने और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दलित उत्पीड़न के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला विरोध मार्च आज दलितों के अपमान के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च चंदौली / जनपद आज दिनांक 31 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दलित जाति का होने के कारण भाजपाइयों द्वारा किये गये अपमान के विरुद्ध जोरदार विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में सम्मिलित उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पहले दलित जाति का होने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया, और जब भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने प्रेस वार्ता कर कार्यवाही की माँग की तो तिलमिलाई भाजपा सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया। यह भाजपा की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता को प्रमाणित करती घटना है कि पूरे देश में कोई व्यक्ति यदि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठायेगा तो भाजपा सरकार आवाज उठाने वाले का भी उत्पीड़न करेगी। यह भाजपा की तालिबानी सोच है। उक्त अवसर पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे सामर्थवान दलित नेता के प्रति भाजपाइयों की घृड़ित सोच उजागर हो गई,तो सोच सकते हैं कि इस दलित विरोधी भाजपा की सरकार में गांव-गरीब वाले दलित लोगों के साथ कैसा व्यवहार भाजपाई करते होंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने पर जब राहुल गाँधी के ऊपर ही भाजपा सरकार SC/ST की कार्यवाही कर रही है तो सोचिये आम विपक्षी कार्यकर्ता व दलित चिंतकों दलित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार क्या ही करती होगी।ऐसी तानाशाह व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त अवसर पर मधु राय डा नारायण मूर्ति ओझा रामधार जोसफ तरुण पाण्डेय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान मुनीर खान गुलाब राम नवीन पाण्डेय कुलदीप वर्मा शिवेंद्र मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक योगेंद सिंह रामौतार यादव राधेश्याम यदुवंशी श्री कांत पाठक जुगल किशोर मदन लाल मिठाई राम अनिल कुमार मोहम्मद गुलाम अली शमशेर खान गोविंद यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    1
    दलित उत्पीड़न के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला विरोध मार्च आज दलितों के अपमान के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
चंदौली / जनपद आज दिनांक 31 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दलित जाति का होने के कारण भाजपाइयों द्वारा किये गये अपमान के विरुद्ध जोरदार विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में सम्मिलित उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पहले दलित जाति का होने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया, और जब भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने प्रेस वार्ता कर कार्यवाही की माँग की तो तिलमिलाई भाजपा सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया। यह भाजपा की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता को प्रमाणित करती घटना है कि पूरे देश में कोई व्यक्ति यदि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठायेगा तो भाजपा सरकार आवाज उठाने वाले का भी उत्पीड़न करेगी। यह भाजपा की तालिबानी सोच है। उक्त अवसर पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे सामर्थवान दलित नेता के प्रति भाजपाइयों की घृड़ित सोच उजागर हो गई,तो सोच सकते हैं कि इस दलित विरोधी भाजपा की सरकार में गांव-गरीब वाले दलित लोगों के साथ कैसा व्यवहार भाजपाई करते होंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने पर जब राहुल गाँधी के ऊपर ही भाजपा सरकार SC/ST की कार्यवाही कर रही है तो सोचिये आम विपक्षी कार्यकर्ता व दलित चिंतकों दलित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार क्या ही करती होगी।ऐसी तानाशाह व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त अवसर पर मधु राय डा नारायण मूर्ति ओझा रामधार जोसफ तरुण पाण्डेय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान मुनीर खान गुलाब राम नवीन पाण्डेय कुलदीप वर्मा शिवेंद्र मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक योगेंद सिंह रामौतार यादव राधेश्याम यदुवंशी श्री कांत पाठक जुगल किशोर मदन लाल मिठाई राम अनिल कुमार मोहम्मद गुलाम अली शमशेर खान गोविंद यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.