Shuru
Apke Nagar Ki App…
शमशाबाद में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी, गुर्जर समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
शमशाबाद में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी, गुर्जर समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुठालिया सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित गांवों के भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से आज शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की।1
- *सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री कन्या हाई स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* *सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री कन्या हाई स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सपनों का भारत–विकसित भारत’ विषय को लेकर पीएम श्री कन्या हाई स्कूल बोड़ा में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, जागरूकता और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी भाजपा मंडल महामंत्री अंकिता राठौर ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं ‘सपनों का भारत–विकसित भारत’ की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं जागरूकता जैसे विषयों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, स्वस्थ भारत, कचरे से संसाधन, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता, नशा मुक्त भारत, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता, फिट इंडिया एवं खेल तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। चित्रकला प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत विषय पर रेखा जाटव ने प्रथम, नशा मुक्ति विषय पर छोटी ने द्वितीय तथा प्लास्टिक मुक्ति विषय पर मुस्कान मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रोशनी मालवीय ने प्रथम, राधा रूहेला ने द्वितीय एवं अर्चना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अंकिता राठौर, ओमप्रकाश राठौर, प्राचार्य पीताम्बर कुमार गुदेनिया, रमेशचंद्र यादव, कलीम खान, ओमप्रकाश वर्मा, प्रतियोगिता प्रभारी कौशल्या मेवाड़े, शिवानी शर्मा, स्वर्ण गुदेनिया, पार्वती परिहार एवं रीना यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने चित्रों एवं विचारों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत किया।1
- आज इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा पधारे हैं।1
- हमें कर्मों से नहीं डरना,परिणाम बिगड़ने से डरना चाहिए:पं संयम शास्त्री विदिशा।श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर किले अंदर में चल रहे दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया।प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन ने बताया कि मुम्बई से पधारे पंडित संयम शास्त्री द्वारा समयसार ग्रंथ पर स्वाध्याय चल रहा है।उन्होंने बताया कि जीव अपने हर कार्य में सुख चाहता है, पर उसे सुख मिलता नहीं क्योंकि उसकी दृष्टि बाहर है। जैसे कोई व्यक्ति सोने के सोफे पर भी दुखी बैठा है क्योंकि उसके घर में सुख-शांति नहीं। वैसे ही हम सब परिग्रह में सुख ढूंढ रहे हैं। आचार्य कुंदकुंद ने *समयसार* इसलिए नहीं लिखा कि लोग इसे पढ़कर *स्वच्छंद* बन जाएं, बल्कि *स्वच्छ* बनें। बनारसीदास जी ने देखा कि मूल समयसार बहुत कठिन है, इसलिए उन्होंने उसे ब्रजभाषा में समयसार नाटक के रूप में लिखा ताकि हर व्यक्ति अपनी परिणति को पवित्र कर सके।"मुझसे मेरा रिश्ता क्या है, ये रिश्ता मैं भूल गया" - हमें सबसे बड़ा अज्ञान यही है कि हम अपने आप को ही नहीं जानते। पंडित जी ने बताया कि भेद विज्ञान इस ग्रंथ की आत्मा है। पहले द्वारों में बताया - *जीव* क्या है, *अजीव* क्या है, कर्ता-कर्म का भेद क्या है।अज्ञानी जैसे लकड़ी आग में जलकर कोयला बन जाती है, वैसे ही अज्ञानी थोड़ी सी भी प्रतिकूल परिस्थिति आते ही राग-द्वेष रूप बन जाता है। दुकान में ग्राहक नहीं आया तो दुखी, पूजा में बाजा अच्छा नहीं बजा तो पूजा खराब लगी - ये सब अज्ञान है। ज्ञानी जैसे सोने को कितना भी तपाओ, वो सोना ही रहता है, और निखरता है। वैसे ही ज्ञानी कितनी भी बुरी परिस्थिति में अपने ज्ञान भाव को नहीं छोड़ता। उनहोने ने कहा - परिस्थिति पर हमारा कंट्रोल नहीं, पर परिणाम पर है। जैसे जिम (Gym) में रोज जाने से शरीर बनता है, एक दिन में नहीं बनता। वैसे ही भेद विज्ञान का अभ्यास रोज करना है। जब जीव भेद विज्ञान से यह जान लेता है कि "मैं ज्ञाता-दृष्टा हूँ, राग मेरा स्वरूप नहीं", तब उसके अंदर सम्यक दर्शन की धारा शुरू हो जाती है। सायंकालीन स्वाध्याय में दशलक्षण पर्व के तृतीय दिवस उत्तम आर्जव धर्म पर प्रकाश डाला। उत्तम आर्जव यानी मन, वचन और कर्म में एकरूपता - जैसा मन में हो वैसा ही बोले और वैसा ही करे। छल-कपट, दिखावा और कुटिलता से दूर रहना ही सच्ची सरलता है।प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन ने बताया कि सायंकालीन संगीतमय भक्ति व विभिन्न ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है।ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन द्वारा सभी से अधिक संख्या में धर्म लाभ लेने की अपील की।2
- नरेंद्र मोदी जी की foreign policy , 😄 , फैज़ान खान फैंस क्लब उत्तर विधानसभा भोपाल मप्र1
- भोपाल:स्पा सेंटर के खिलाफ एमपी नगर पुलिस का अभियान मिलियन वेलनेस सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत शिकायत के बाद पुलिस ने की स्पा सेंटर की चेकिंग जांच के दौरान स्पा सेंटर को किया गया सील संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी एमपी नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी भोपाल:स्पा सेंटर के खिलाफ एमपी नगर पुलिस का अभियान मिलियन वेलनेस सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत शिकायत के बाद पुलिस ने की स्पा सेंटर की चेकिंग जांच के दौरान स्पा सेंटर को किया गया सील संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी एमपी नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- शमशाबाद में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी, गुर्जर समाज ने निकाला भव्य चल समारोह1
- राजीव सागर बांध में बढ़ा जलस्तर, रात की बारिश से नदी-नालों में आया उफान मधुसूदनगढ़। क्षेत्र में रात के समय हुई बारिश के बाद राजीव सागर बांध में पानी की आवक बढ़ी है। बारिश के चलते बांध के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं क्षेत्र की नदियों और नालों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है। रात में हुई बारिश से सुबह नदी-नालों में पानी बढ़ा हुआ नजर आया। इससे किसानों और ग्रामीणों को जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने से राहत मिली है। राजीव सागर बांध के जलस्तर पर संबंधित विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- बोड़ा के तत्वावधान में आज नगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बोड़ा में आज विशाल भजन संध्या, गजानन मित्र मंडल समिति ने किया आमंत्रित बोड़ा। श्री गजानन मित्र मंडल समिति बोड़ा के तत्वावधान में आज नगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भजनों का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि भजन संध्या के दौरान भगवान के भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय होगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। श्री गजानन मित्र मंडल समिति, बोड़ा ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।1