बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मलेथू खुर्द गांव में बारावफात के अवसर पर बुधवार रात धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसा रात 9 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 2:30 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरी रात जलसे का आनंद लिया। जलसे में बाहर से आए मौलानाओं ने अपनी तकरीर और धार्मिक वाणी से मौजूद लोगों को संबोधित किया। सुल्तानपुर से आए मौलाना समीम मौलाना एक लाख तथा गोसाईगंज से आए मौलाना इस्माइल ने अपने प्रभावशाली तकरीर से समां बांध दिया। दोनों मौलानाओं ने धार्मिक संदेश देते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और नेक रास्ते पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान जलसा में शामिल लोगों ने धार्मिक प्रस्तुतियों और वक्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं की वाणी और प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। आयोजक नसीम मोहम्मद हारुन की ओर से जलसे की व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारावफात के अवसर पर आयोजित इस जलसे को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मलेथू खुर्द गांव में बारावफात के अवसर पर बुधवार रात धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसा रात 9 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 2:30 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरी रात जलसे का आनंद लिया। जलसे में बाहर से आए मौलानाओं ने अपनी तकरीर और धार्मिक वाणी से मौजूद लोगों को संबोधित किया। सुल्तानपुर से आए मौलाना समीम मौलाना एक लाख तथा गोसाईगंज से आए मौलाना इस्माइल ने अपने प्रभावशाली तकरीर से समां बांध दिया। दोनों मौलानाओं ने धार्मिक संदेश देते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और नेक रास्ते पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान जलसा में शामिल लोगों ने धार्मिक प्रस्तुतियों और वक्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं की वाणी और प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। आयोजक नसीम मोहम्मद हारुन की ओर से जलसे की व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारावफात के अवसर पर आयोजित इस जलसे को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
- बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां बारावफात पर मलेथू खुर्द में रातभर चला जलसा, मौलानाओं ने बांधा समां हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मलेथू खुर्द गांव में बारावफात के अवसर पर बुधवार रात धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसा रात 9 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 2:30 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरी रात जलसे का आनंद लिया। जलसे में बाहर से आए मौलानाओं ने अपनी तकरीर और धार्मिक वाणी से मौजूद लोगों को संबोधित किया। सुल्तानपुर से आए मौलाना समीम मौलाना एक लाख तथा गोसाईगंज से आए मौलाना इस्माइल ने अपने प्रभावशाली तकरीर से समां बांध दिया। दोनों मौलानाओं ने धार्मिक संदेश देते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और नेक रास्ते पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान जलसा में शामिल लोगों ने धार्मिक प्रस्तुतियों और वक्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं की वाणी और प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। आयोजक नसीम मोहम्मद हारुन की ओर से जलसे की व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारावफात के अवसर पर आयोजित इस जलसे को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।1
- भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश सुलतानपुर-सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानन्द नगर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व की उपादेयता एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *"भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व।"* उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई और बहन का ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का संदेश देने वाला है। इसका उद्देश्य विराट है, जो सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने वाला है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों की धरोहर है। यह हमारे पूर्वजों एवं संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है, जो भारत माता एवं सम्पूर्ण मानवता के लिए वरदान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित आचार्य बन्धु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है। रक्षाबंधन पर्व समाज में सुरक्षा, स्नेह और नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक विस्तृत संदेश देता है। परंपरागत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक परंपराओं से हमारे भैया-बहन जुड़े रहें, इसीलिए हम प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं। कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल एवं शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने भी संबोधित किया। उमंग भरे वातावरण में मंत्रोच्चारण की ध्वनि के मध्य आचार्या बहनों ने आचार्य बन्धुओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्म रक्षा का वचन लिया। संगीत विशेषज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं आरती जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह, ज्योति त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय, शशि द्विवेदी, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम सिंह, उर्वशी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा समेत सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य बन्धु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- अयोध्या व्यूरो रिपोर्ट अयोध्या जनपद के सोहावल विकासखंड के अंतर्गत मुख्य सड़क जज्जर हालत में1
- बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।2
- अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। दुकानदार अविनाश अग्रहरी ने कहा - सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, हमारे यहां मिठाई-नमकीन सब शुद्ध और ताजा मिलेगा। इस बार रोल बर्फी, काजू कतली, मेवे का लड्डू और खोया मिठाई खास है। महंगाई बढ़ी है, फिर भी शुद्धता से समझौता नहीं।2
- फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा हुआ शिलान्यास। 2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य,100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है। शिलान्यास समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर में उपलब्ध संसाधनों और खाली स्थानों का बेहतर उपयोग कर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को लेकर 24 घंटे तत्पर है। महापौर ने कहा कि शहर के अन्य फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध स्थानों को भी इसी तरह विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन स्थानों का उपयोग पार्किंग के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे एक ओर पार्किंग की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे विकसित होने वाला यह स्थान आसपास के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। सुंदरीकरण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, उपसभापति संतोष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, चंदन सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्रा बबलू, अनीता द्विवेदी, ज्ञान केसरवानी, अजय पांडेय, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नीलकमल अग्रवाल, मनमोहन जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गा केसरवानी, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मुकेश अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सपा के वरिष्ठ नेता माखनलाल यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर सपा के वरिष्ठ नेता माखनलाल यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सेंधुतारा के पूर्व ग्राम प्रधान माखनलाल यादव का बुधवार देर रात 26 अगस्त को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और अयोध्या में उनका इलाज चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव स्थित आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जयशंकर पांडे, पारसनाथ यादव, संजय यादव और महेंद्र यादव, फूलचंद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत माखनलाल यादव के निधन पर गहरी संवेदना जताई और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि माखनलाल यादव ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र ने भी एक अनुभवी और मिलनसार व्यक्तित्व खो दिया है।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत दर्जनों घायल। सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भोर में बड़ा हादसा। गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टकराई। 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल। सड़क हादसे में तीन बस यात्रियों की हुई मौत। घटना की सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस, तीन मृतक मुसाफिर की डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर घायलों का कराया जा रहा उपचार। बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर मचा कोहराम। मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भी भीड़। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में कराई मदद।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने की तीन बस यात्रियों के मौत होने और 11 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि।4