एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर एवं बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा आगामी 03 अगस्त को श्रावण मास का प्रथम सोमवार पर तामेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न बिंदुओं से संबंधित तैयारियों आदि का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय द्वारा मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के साथ-साथ बिड़हरघाट पर शिव भक्तों द्वारा जल भरने आदि के दौरान किए गए सुरक्षात्मक उपायों एवं व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा घाट पर साफ-सफाई, कावड़ यात्रियों के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, एवं सुरक्षित आवागम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि कावरियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित एरिया सर्किल धनघटा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत बंन्धे आदि का नियमित निरीक्षण किया जाता रहे तथा किसी भी काटन अथवा अन्य संभावित आपदा की दशा में तत्काल एक्शन लेते हुए ठीक कराया जाए।
एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर एवं बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा आगामी 03 अगस्त को श्रावण मास का प्रथम सोमवार पर तामेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते
हुए विभिन्न बिंदुओं से संबंधित तैयारियों आदि का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय द्वारा मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित
रहे। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के साथ-साथ बिड़हरघाट पर शिव भक्तों द्वारा जल भरने आदि के दौरान किए गए सुरक्षात्मक उपायों एवं व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा घाट पर साफ-सफाई, कावड़ यात्रियों के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, एवं सुरक्षित आवागम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को
निर्देश दिए गए ताकि कावरियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित एरिया सर्किल धनघटा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत बंन्धे आदि का नियमित निरीक्षण किया जाता रहे तथा किसी भी काटन अथवा अन्य संभावित आपदा की दशा में तत्काल एक्शन लेते हुए ठीक कराया जाए।
- गोरखपुर में मा*सूम के ह*या के खिलाफ सड़कों पर अधिवक्ता,सिपाही के खिलाफ कारवाई की मांग....| गोरखपुर में मा*सूम के ह*या के खिलाफ सड़कों पर अधिवक्ता,सिपाही के खिलाफ कारवाई की मांग....|1
- "MOST IMPORTANT"! 👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️ शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! यह समस्या बखिरा उर्फ बाघनगर की है। ➡️ बखिरा उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 बखिरा उर्फ बाघनगर - मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है । बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं । सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा पेसाब करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष मूतने लगता है। ➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️ ➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी यह नहीं देखते ⁉️ ➡️ या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓ ऐसे हालात को देखते हुऎ, भीड़ को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर कम से कम 20 व्यक्तियों का एक शौचालय और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब करने के लिए मूत्रालय का होना अति अवशयक है । 👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️ तो नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण बखिरा को शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗ 🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗ विशेष ;- केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️1
- कुशीनगर में तीन बहनों की नाले में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे ने झकझोर कर रख दिया है, यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास तेज बहाव वाले नाले के किनारे खेल रही 3 मासूम बहने अचानक संतुलन खोने से उसमें गिर गई। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे गांव के बाहर सिधरिया नाले की पुलिया के पास हुई, वहीं उनका भाई भी खेल रहा था। सपना, शिवानी और कुंजन घर से निकलीं। साथ में भाई प्रियांशु को भी ले गईं। तीनों नाले के पुल पर पहुंचीं। रेलिंग पर पैर लटकाकर बैठ गईं। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों गहरे नाले में गिर गईं। बहनों को डूबता देखकर प्रियांशु बहनों को बचाने भागा। लेकिन, बहाव तेज होने की वजह से कुछ कर नहीं पाया। बहनों के नाले में गिरता देख भाई चिल्लाने लगा। आसपास कोई नहीं दिखा तो भागकर गांव पहुंचा। लोगों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण भागकर पुलिया के पास पहुंचे, पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 14 घंटे बाद शनिवार सुबह 7 बजे पुलिया से 3 सौ मीटर दूर तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चियों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- देवरिया डीएम को ज्ञापन देने गोरखपुर से चलकर पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की पूरी टीम द्वारा अधिकारी से कई मुद्दों पर मांग किया गया पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा और भारतीय अपना समाज पार्टी द्वारा कई छोटे छोटे संगठन मिलकर एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर 2027 के चुनाव का तैयारी कर रहे हैं इसी बीच इन सब दलों ने मिलकर देवरिया डीएम को कई मुद्दों पर सवाल और कई मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा1
- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति बेलहर,संतकबीरनगर । समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने हेतु सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें शनिवार को बेलहर विकास खंड क्षेत्र के बेलवा सेगर चौराहा, मनैतापुर, सियाकटाई और मंझरिया पठान में हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव ने किया। बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, असहायों और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है। पांडेय ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठकों को पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अनवारूल हक, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, श्याम जी यादव और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-7 राधेश्याम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान रियाज अहमद, अमित सिंह, उमाशंकर चौधरी, अमर सिंह यादव, राधेश्याम यादव, उमेश कुमार निषाद और संदीप कुमार यादव आर सी कन्नौजिया जैसे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।4
- गोरखपुर दीपिका हत्याकांड: CM को सौंपा गया ज्ञापन, पीड़ित परिवार के लिए 7 बड़ी मांगें | Gorakhpur News1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई लड़ाई नाबालिग लड़की को भी छेड़ने से बाज नहीं आये हमलावर। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, किसी भी सूरत में अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसा राग अलापने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ को आईना दिखाने का काम किया है इस अधिवक्ता ने। एक साथ पुलिस कार्यप्रणाली को नंगा करके रख दिया।।1
- पुरानी बस्ती थाने पर जाइएगा तो सम्भल कर जाइएगा नहीं तो आपको लगी हो कितनी भी गंभीर चोट तो मामूली धारा में *ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती....* पुरानी बस्ती थाने पर जाइएगा तो सम्भल कर जाइएगा नहीं तो आपको लगी हो कितनी भी गंभीर चोट तो मामूली धारा में हो जाएगा मुकदमा दर्ज। जमीनी विवाद में हुई जमकर मारपीट टूटा हाथ और फूटा सर उसके बाद भी मामूली धारा में हो गया मुकदमा दर्ज। 8 महिलाओं को लगा है सर में चोट जिसमें एक बुजुर्ग महिला का टूट गया है हाथ। 29 जुलाई शाम 4:00 बजे दो पक्षों में हुआ था विवाद। थाने पर तहरीर बदलवाने का भी पीड़िता ने लगाया आरोप। तहसील समाधान दिवस में घायल सभी महिलाओं ने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता की मांग मुकदमा अपराध संख्या 148/26 में बीoएनoएसo की धारा 109 बढ़ाने की मांग। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत महुडर गांव का है। *1