बेल्थरारोड में RSS का भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर हुई पुष्पवर्षा बिल्थरारोड, बलिया । विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पथ संचलन का आयोजन नगर के जूनियर हाईस्कूल में किया गया। इस दौरान पूरे नगर में भव्य पथसंचलन निकाला गया। जिसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविलास चौबे जी सह प्रांत कार्यवाह गोरक्ष प्रांत रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संचलन संघ के शताब्दी वर्ष समारोह की व्यापक भागीदारी और अनुशासन का प्रतीक है।मुख्य अतिथि ने भाषा, भोजन और भजन को सात्विक भाव से एक साथ करने पर जोर दिया, जिससे आपसी प्रेम बढ़ता है।प्राचीन संस्कृति का पुनर्स्थापन होता है। सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया और स्वयंसेवकों के साथ कदमताल किया।सुरक्षा व्यवस्था में सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार , सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर मौजूद थे। भाजपा नेता विश्राम सिंह, निखिल प्रताप सिंह बिट्टू ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक गिरि, जिला प्रचारक अनुपम जी, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, डॉ अमित सिंह, अमित जायसवाल, सतीश गुप्ता ,सर्वजीत सोनी, डॉ राघवेन्द्र मिश्र, सुरेश मौर्य, अजय पटेल, मनीष वर्मा, सिद्धार्थ, मुरलीधर वर्मा, प्रदीप सोनी, श्रीप्रकाश मद्धेशिया, विजय, सुजीत, सुनील सिंह,आयुष आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।
बेल्थरारोड में RSS का भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर हुई पुष्पवर्षा बिल्थरारोड, बलिया । विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पथ संचलन का आयोजन नगर के जूनियर हाईस्कूल में किया गया। इस दौरान पूरे नगर में भव्य पथसंचलन निकाला गया। जिसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अनुशासन और
एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविलास चौबे जी सह प्रांत कार्यवाह गोरक्ष प्रांत रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संचलन संघ के शताब्दी वर्ष समारोह की व्यापक भागीदारी और अनुशासन का प्रतीक है।मुख्य अतिथि ने भाषा, भोजन और भजन को सात्विक भाव से एक साथ करने पर जोर दिया, जिससे आपसी प्रेम
बढ़ता है।प्राचीन संस्कृति का पुनर्स्थापन होता है। सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया और स्वयंसेवकों के साथ कदमताल किया।सुरक्षा व्यवस्था में सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार , सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर मौजूद थे। भाजपा नेता विश्राम सिंह, निखिल प्रताप सिंह बिट्टू ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया।इस
अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक गिरि, जिला प्रचारक अनुपम जी, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, डॉ अमित सिंह, अमित जायसवाल, सतीश गुप्ता ,सर्वजीत सोनी, डॉ राघवेन्द्र मिश्र, सुरेश मौर्य, अजय पटेल, मनीष वर्मा, सिद्धार्थ, मुरलीधर वर्मा, प्रदीप सोनी, श्रीप्रकाश मद्धेशिया, विजय, सुजीत, सुनील सिंह,आयुष आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।
- बेल्थरारोड में RSS का भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर हुई पुष्पवर्षा बिल्थरारोड, बलिया । विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पथ संचलन का आयोजन नगर के जूनियर हाईस्कूल में किया गया। इस दौरान पूरे नगर में भव्य पथसंचलन निकाला गया। जिसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविलास चौबे जी सह प्रांत कार्यवाह गोरक्ष प्रांत रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संचलन संघ के शताब्दी वर्ष समारोह की व्यापक भागीदारी और अनुशासन का प्रतीक है।मुख्य अतिथि ने भाषा, भोजन और भजन को सात्विक भाव से एक साथ करने पर जोर दिया, जिससे आपसी प्रेम बढ़ता है।प्राचीन संस्कृति का पुनर्स्थापन होता है। सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया और स्वयंसेवकों के साथ कदमताल किया।सुरक्षा व्यवस्था में सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार , सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर मौजूद थे। भाजपा नेता विश्राम सिंह, निखिल प्रताप सिंह बिट्टू ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक गिरि, जिला प्रचारक अनुपम जी, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, डॉ अमित सिंह, अमित जायसवाल, सतीश गुप्ता ,सर्वजीत सोनी, डॉ राघवेन्द्र मिश्र, सुरेश मौर्य, अजय पटेल, मनीष वर्मा, सिद्धार्थ, मुरलीधर वर्मा, प्रदीप सोनी, श्रीप्रकाश मद्धेशिया, विजय, सुजीत, सुनील सिंह,आयुष आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।4
- RAMADA और AL NABA का CLIENT INTERVIEW R Tech Technical Center में RAMADA और AL NABA का CLIENT INTERVIEW1
- बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आगाज, भव्य कलश यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु बांसडीह (बलिया)। बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव 2026 के अंतर्गत मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे छोड़हर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर (शंकरपुर मार्ग, हनुमानगंज) से शुरू हुई। यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा छोड़हर से होते हुए मझौली शंकरपुर स्थित वैष्णवी भगवती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से देवी के दर्शन किए और कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा वापस श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के तहत छोड़हर में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। 3 नवंबर को हवन-यज्ञ और भव्य भंडारा महोत्सव के समापन अवसर पर 3 नवंबर को हवन-यज्ञ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक शिविर भी लगाए जाएंगे। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।1
- *महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।* देवरिया,पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-6.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 27.10.2026 को *थाना खामपार* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 प्रियांशु कुमार, मुख्य आरक्षी ओमकार यादव, आरक्षी विशाल यादव, महिला आरक्षी मनीषा यादव व महिला आरक्षी निशा राजभर द्वारा ग्राम छपिया में, *थाना तरकुलवा* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अजहर अब्बास जैदी, महिला आरक्षी प्रीति पाल, महिला आरक्षी काजल वर्मा व महिला आरक्षी जायत्री कुमारी द्वारा यूपी ग्रामीण बैंक कस्बा तरकुलवा में व *थाना सलेमपुर* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 मंजुलता वर्मा, आरक्षी चन्दन सिंह व महिला आरक्षी नीलम यादव द्वारा कस्बा सलेमपुर में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया4
- कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न,वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा दोषियों को सजा दिलाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने सितंबर माह में विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित वादों एवं उनमें दिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति तथा दोषमुक्ति के अधिक मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियोजन अधिकारियों को प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने तथा लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि सितंबर माह में अधीनस्थ न्यायालयों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 118 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें 49 मामलों में सजा, 7 में रिहाई, 21 मामलों में सुलह, 30 मुकदमों को सत्र न्यायालय में सुपुर्द तथा 11 मुकदमों को दाखिल-दफ्तर किया गया। इसी प्रकार अन्य अधिनियमों के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 7,533 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 7,529 मामलों में सजा तथा 4 मामलों में रिहाई हुई। सत्र न्यायालय में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 16 मुकदमों का निस्तारण किया गया, जिनमें 8 मामलों में सजा तथा 8 में रिहाई हुई। अन्य अधिनियमों के अंतर्गत 11 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 2 मामलों में सजा तथा 9 में रिहाई हुई। एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत एक मुकदमे का निस्तारण हुआ, जिसमें अभियुक्त को रिहाई मिली। वहीं, पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत कुल 7 मुकदमों का निस्तारण हुआ और सभी में अभियुक्तों को दोषमुक्त किया गया। पॉक्सो अधिनियम के मामलों में दोषमुक्ति के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अभियोजन अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 5 मामलों में पक्षद्रोहिता के कारण तथा 2 मामलों में गुण-दोष के आधार पर दोषमुक्ति हुई है। गुण-दोष के आधार पर दोषमुक्त किए गए दोनों मामलों में अपील की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने पक्षद्रोहिता से संबंधित मामलों की गंभीरता से समीक्षा करने तथा नियमानुसार मुआवजा वापसी की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित पक्ष को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाता है। ऐसे मामलों में पक्षद्रोहिता के कारण अभियुक्तों के दोषमुक्त होने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ न्यायालयों एवं सत्र न्यायालयों में निस्तारित मुकदमों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित किया कि मुकदमों के निस्तारण में आ रही बाधाओं एवं विलंब के कारणों की जांच करते हुए प्रत्येक चरण के अनुसार विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। इसके आधार पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम तथा एडीजे प्रथम न्यायालय में दोषमुक्ति के अधिक मामलों को देखते हुए संबंधित अभियोजन अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मुकदमों में साक्ष्य एवं पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की पर्याप्त संभावना है, उनमें प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। विशेषकर गंभीर प्रकृति के ऐसे मुकदमे जो अंतिम चरण में हैं, उनमें विशेष प्रयास कर शीघ्र निस्तारण कराया जाए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे प्रकरण सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान भी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए। दशहरा पर्व के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों में ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखने तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार डीजे सीज करने के निर्देश दिए। आगामी चुनावों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित करने, अवांछित एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने को कहा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर नोटिस तामील कराने सहित अन्य विधिक कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अवैध शराब, जहरीली शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर पूर्व से ही शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा जनसामान्य को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं परंपराओं के अनुरूप त्योहार मनाने के संबंध में जागरूक करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, डीजीसी तथा अभियोजन शाखा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, 01 दिसंबर से घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे प्रगणक। मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) तथा जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण तथा जनसंख्या गणना के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की सुविधा 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक संशोधन (Revisional Round) की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को स्व-गणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसमें पोर्टल पर प्रवेश एवं सत्यापन, भाषा का चयन, मोबाइल नंबर का सत्यापन, आवासीय स्थान का सत्यापन, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करना, दर्ज विवरण की समीक्षा, अंतिम प्रस्तुतीकरण तथा SE-ID के निर्माण एवं उसे सुरक्षित रखने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। कार्मिकों को बताया गया कि स्व-गणना पूर्ण होने के पश्चात प्राप्त SE-ID को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक द्वारा इसी SE-ID के माध्यम से स्व-गणना में दर्ज विवरण का सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार पूरक कार्यवाही की जाएगी। जनगणना-2027 में डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा तथा प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी परिवारों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी गंभीरता, शुद्धता, गोपनीयता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः इस कार्य में लगे सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करें।इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।3
- *जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ* *जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ* *16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, 01 दिसंबर से घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे प्रगणक।* मऊ-आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) तथा जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण तथा जनसंख्या गणना के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की सुविधा 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक संशोधन (Revisional Round) की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को स्व-गणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसमें पोर्टल पर प्रवेश एवं सत्यापन, भाषा का चयन, मोबाइल नंबर का सत्यापन, आवासीय स्थान का सत्यापन, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करना, दर्ज विवरण की समीक्षा, अंतिम प्रस्तुतीकरण तथा SE-ID के निर्माण एवं उसे सुरक्षित रखने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। कार्मिकों को बताया गया कि स्व-गणना पूर्ण होने के पश्चात प्राप्त SE-ID को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक द्वारा इसी SE-ID के माध्यम से स्व-गणना में दर्ज विवरण का सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार पूरक कार्यवाही की जाएगी। जनगणना-2027 में डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा तथा प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी परिवारों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी गंभीरता, शुद्धता, गोपनीयता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः इस कार्य में लगे सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करें।इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।3
- सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान के तहत शादी अनुदान योजना में डेमो चेक के साथ प्रमाण पत्र हुए वितरित भाटपार रानी, सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान के तहत विद्यार्थियों व शादी अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र खंड विकास कार्यालय के सभागार में वितरित किए गए आपको बता दे कि यह प्रमाण पत्र शादी कन्या योजना के अंतर्गत ₹20000 का डेमो चेक के साथ विभाग ने प्रमाण पत्र भी दिया वहीं मौजूद छात्राओं सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रही आए हुए सभी लाभार्थियों को पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया वहीं अतिथि में शम्स परवेज अध्यक्ष प्रधान संघ भाटपार रानी प्रतिनिधि भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी वीसंबर पांडे भी मौजूद रहे वही प्रधान संघ के ब्लॉक का अध्यक्ष प्रतिनिधि संस प्रवेश ने सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए बताया कि बेटियां 2 किलो को आगे बढ़ती है वहीं बेटा एक कल को ही आगे बढ़ा पता है इसलिए आप लोग मन लगाकर पड़े सरकार आपके साथ है किसी तरह की सुविधा होने पर आप संबंधित विभाग से संपर्क कर अपना कार्य निदान कर सकती है वहीं मौजूद अधिकारियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी देवरिया अविनाश मणि त्रिपाठी भाजपा मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी विशंभर पांडे शम्स परवेज प्रवक्ता भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष को ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष निर्भय सिंह कनिष्ठ सहायक पिछड़ा वर्ग रितेश सिंह कनिष्ठ सहायक पिछड़ा वर्ग के साथ अनेकों छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं उपस्थित रहे4