Shuru
Apke Nagar Ki App…
टाना भगतों ने किया रोड जाम..🤔 #shorts #shortvideo #tana #road #jam #reels #viral #lohardaga
AAM JANATA
टाना भगतों ने किया रोड जाम..🤔 #shorts #shortvideo #tana #road #jam #reels #viral #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- बालूमाथ। सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बसरियागढ़ा नदी पहुंची। जहां पर कई पुजारियो द्वारा वैदिक मंत्र के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में संकल्पित जल को उठाया। कलश शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय महाकाल, हर हर बम बम जय श्री राम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस कलश शोभा यात्रा में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा बजरंग दल के लातेहार जिला अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव विक्रांत सिंह मणि उरांव नरेश यादव गौ रक्षा मंच के बृजेश यादव मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और सुदूरवर्ती है ऐसे क्षेत्र में भगवान शिव के प्रतिमा कि प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मंदिर और धार्मिक स्थल होते हैं उसे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास के साथ क्षेत्र में खुशहाली रहती है। उन्होंने इस महायज्ञ आयोजन समिति के साथ क्षेत्र के शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महायज्ञ को लेकर राजेंद्र मुंडा राजू भगत अर्जुन नायक उमेश साहू विकास गुप्ता जगरनाथ यादव पप्पू कुमार यादव बबलू मिश्रा बंधन साहू जुगनू भुईया प्रकाश भुईया बबलू यादव राजेंद्र यादव अयोध्या यादव प्रिया रंजन सिंह नरेश यादव अमलेश कुमार विजय कुमार पासवान सतीश कुमार मनोज यादव सीनू भुईया सरहुल भुईया समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l1
- रातु। प्रखंड के रातु पूर्वी पंचायत में सोमवार को पंचायत सचिवालय का भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ व हटिया विधायक नवीन जयसवाल जिप अध्यक्ष निर्मला भगत व मुखिया सुषमा तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काट का इसका उद्घाटन किया। इस बहुप्रतीक्षित पंचायत भवन के बनने का ग्रामीण वर्षों से इन्तिजार कर रहे थे। भवन निर्माण राँची जिला परिषद की ओर से किया गया है जिसकी लागत 83 लाख रुपये आयी है। भवन निर्माण से पंचायत सचिवालय में आम ग्रामीणों के सहायतार्थ प्रस्तावित सभी सुविधा उपलब्ध कराने की संभावना बढ़ गई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराने में अब आसानी होगी। पंचायत सचिवालय बन जाने से पंचायत स्तर के कार्यों का निपटारा अब तेज़ी से हो सकेगा। आम जनता सीधे पंचायत में आकर अपनी समस्याएं रख सकेंगी और उनका तत्काल निदान करना भी संभव होगा। एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पंचायत सचिवालय का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वशासन के महत्वपूर्ण निकाय के रूप में पंचायतों को सशक्त, समर्थ एवं पारदर्शी स्वशासन उपलब्ध कराने और बुनियादी सुविधाओं के प्रभावी बनाना है। पंचायत सचिवालय के बन जाने से पंचायत के लोगों को सहुलियत होगी। उन्होंने पंचायत से जुड़े कर्मियों को नियमित पंचायत सचिवालय खोलने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश मुखिया और अधिकारियों को दिया। कार्यक्रम में रातु प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की जी, पूर्वी पंचायत के मुखिया सुषमा तिर्की , मुखिया महेश्वरी देवी, समाजसेवी कृष्णा उरांव, सुबोध साहू, सुधाकर चौबे, मनोज गुप्ता,अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इमरान खान, सुनील मुंडा, संजय मुंडा, जगदीश साहू, फुलमनी देवी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्टी के नेता तथा दर्जनो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- रांची// उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी मामले में तमाड़ से गिरफ्तार सभी परीक्षार्थियों, मुख्य सरगना और अन्य दलालों को सोमवार को सिविल कोर्ट लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।1
- नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को टोटो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों में कोटाम किता निवासी प्रदीप तुरी (24), सुरेश लोहरा (22) व मुकेश लोहरा (29) शामिल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 11 अप्रैल को गांव में सरहुल मनाने के बाद शाम में घर आ रही थी। इसी दौरान जंगल के पास तीनों आरोपित ने नाबालिग को जबरन पकड़ कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके उपरांत किसी प्रकार पीड़िता अपने घर पहुुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इधर पीड़िता की मां के द्वारा थाना में आवेदन देते ही पुलिस के द्वारा टीम गठन कर उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।2
- Post by Pawan arya1
- मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र में शिंजो पंचायत के डिग्री कॉलेज के पास खाता संख्या 271, प्लॉट संख्या 1825 के सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर रात के अंधेरे में चारदीवारी निर्माण का आरोप लग रहा है|जबकि इस प्लॉट का बंदोबस्ती 1955 ई. में लालसहाय घासी के नाम पर हुआ जिसका वंशावली इस प्रकार है लालसहाय घासी > सोहर घासी > दसरथ घासी पत्नी रजोइया कुंवर अब रजोइया कुंवर 27/11/2004 को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर को बेच देती है| पुनः इस जमीन को धनपतिया देवी पति अवधबिहारी ठाकुर 9/01/2007 को यशोदा देवीपति रामलोचन यादव को बेच देती है| जो वर्तमान में इस जमीन का केवलादार यशोदा देवी है| इस जमीन में बेवजह अन्य मामलों के आड़ में रमेश पासवान और ईश्वरी प्रसाद का घसीटा जा रहा है,जबकि इस जमीन का इन दोनों से दूर दूर तक कोई तार जुड़ता नहीं दिख रहा है| चारदीवारी निर्माण के पहले ही अंचलाधिकारी ने इस मामले की छानबीन कर के निर्माण कार्य को जारी रखने का आदेश दिया था जबकि कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता जमीन को सरकारी होने का आरोप लगाते दिख रहे है तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है जबकि मामला इससे भिन्न है|2
- *प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर* *============* प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे1
- रांची के कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी ने 2022 में बुढ़मू से बच्ची को देखभाल के नाम पर लिया था, लेकिन विवाद के बाद उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। घटना का विवरण 10-11 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने बच्ची को मानसिक-शारीरिक यातनाएं देकर हत्या कर दी और शव को अस्पतालों में ले जाकर मामला सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के बयान से पूरा मामला खुलासा हुआ। कांड संख्या 84/26 में धारा 103(1), 118(2), 127(2), 143(4), 61(2)/3(5) बीएनएस और 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज। आरोपी और बरामद सामान सुषमा कुमारी, प्रदीप बारला और संतोष कुमार दास को हिरासत में लिया गया। सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर कार एमआई, विबो और नोकिया मोबाइल कैंची, पिलास, लाठी, रस्सी, एडहेसिव टेप। छापामारी टीम टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी जमुआर ने किया, जिसमें अमर कुमार पांडेय, कुणाल कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल। अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा पाया गया। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे सेंटेक्स टैंक के ऊपर लगाया गया सोलर भी गायब था।इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।3