Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्रता दिवस पर शिवशिशु मन्दिर जरौंटा में जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ ने किया झंडा रोहण रेली को किया रवाना स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के पी आर ओ बीरेंद्र यादव ने झंडा रोहण करने के बाद झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का दिन लाने में जिस प्रकार के आन्दोलन हुए उनका वर्णन करते हुए महात्मा गांधी सरदार पटेल चन्द्र शेखर आजाद आदि के संघर्षों का वर्णन किया विमला हरिकेश मिश्रा स्वाति आदि लोग थे
M news
स्वतंत्रता दिवस पर शिवशिशु मन्दिर जरौंटा में जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ ने किया झंडा रोहण रेली को किया रवाना स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के पी आर ओ बीरेंद्र यादव ने झंडा रोहण करने के बाद झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का दिन लाने में जिस प्रकार के आन्दोलन हुए उनका वर्णन करते हुए महात्मा गांधी सरदार पटेल चन्द्र शेखर आजाद आदि के संघर्षों का वर्णन किया विमला हरिकेश मिश्रा स्वाति आदि लोग थे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमेठी। चिलबिला-अंतु मार्ग पर 14 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल भेटुआ ब्लॉक के दूबेपुर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। दुर्घटना के बाद अजय को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अजय ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अजय अपने पीछे पत्नी कविता, छह वर्षीय बेटे अशित और एक वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक, अजय ही घर के मुख्य सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।1
- युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अमेठी में देशभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक यात्रा रामगढ़ से प्रारंभ होकर मां कालिकन धाम मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। मोटरसाइकिलों पर सवार कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयकारे लगाए। यात्रा विशेश्वरगंज, बड़गांव और शीतला गंज बाजार से होकर गुजरी। रास्ते भर दुकानों और घरों से लोग बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते नजर आए। मां कालिकन धाम पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा अर्पित कर देश की सुख, समृद्धि और अखंडता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि "तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है और मंदिर हमारी आस्था का। दोनों मिलकर ही भारत की पहचान बनाते हैं।" उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने की अपील की। आशुतोष सिंह राणा उर्फ शिवा ने यात्रा का नेतृत्व किया।4
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा भारत माता का जयघोष अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व एवं उनके सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के तहत शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशेषरगंज बाजार से शुरू हुई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, प्रधानगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, प्रधान संघ अध्यक्ष अमेठी अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू, पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। भाजपा वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की शान और देश की आन-बान-शान को सदैव सर्वोच्च रखना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। मां कालिकन धाम पहुंचकर हुआ समापन तिरंगा यात्रा के मां कालिकन धाम पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक समापन किया गया। मां कालिका के पावन श्रीचरणों में यात्रा के समापन से आयोजन को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी स्वरूप मिला। इस दौरान क्षेत्र में देशभक्ति के साथ धार्मिक आस्था का भी वातावरण देखने को मिला।4
- विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के पुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेषरगंज बाजार से गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह ‘मुन्ना’, अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां कालिकन धाम पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।4
- स्वतंत्रता दिवस पर शिवशिशु मन्दिर जरौंटा में जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ ने किया झंडा रोहण रेली को किया रवाना स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के पी आर ओ बीरेंद्र यादव ने झंडा रोहण करने के बाद झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का दिन लाने में जिस प्रकार के आन्दोलन हुए उनका वर्णन करते हुए महात्मा गांधी सरदार पटेल चन्द्र शेखर आजाद आदि के संघर्षों का वर्णन किया विमला हरिकेश मिश्रा स्वाति आदि लोग थे2
- रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिससे वॉर्डों और परिसर के भीतर पानी भर गया। इस लापरवाही के लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई न होना और नालियों का जाम होना मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे मरीजों और प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का कारण: लगातार तेज बारिश और समय पर नालियों की साफ-सफाई न होना। प्रभावित क्षेत्र: सीएचसी बछरावां के वॉर्ड और अस्पताल परिसर के भीतर पानी का भराव। समस्याएं: मरीजों, प्रसूताओं और तीमारदारों का गंदे पानी के बीच से आना-जाना। जिम्मेदारी: स्थानीय अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। क्या आप इस मामले में प्रशासन या सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई किसी कार्रवाई के बारे में आगे की जानकारी चाहते हैं?1
- आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस1
- खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के पीपरी अहमदाबाद गांव में दो बछड़ों के आपस में लड़ने के दौरान एक बछड़ा खुले कुएं में जा गिरा। बछड़े के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने वन विभाग के शकील अहमद को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कुएं में फंसे बछड़े को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित था। बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। बछड़े की जान बचाने पर ग्रामीणों ने इन्हौना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाई। थाना अध्यक्ष समेत पूरी पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।1