Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गोरखपुर के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान जी
Vinay kumar giri
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गोरखपुर के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान जी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गोरखपुर के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान जी1
- पाली क्षेत्र के नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित गोरखपुर। जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली आपूर्ति की जाती थी, उसमें पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर ऑयल (तेल) नहीं था। इसी कारण ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर जल गया और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विभाग के अनुसार नया ट्रांसफार्मर आज उपलब्ध कराया जा रहा है और उसे स्थापित करने का कार्य पूरा होते ही गांव की बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। इस बीच ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की समस्याओं से लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। लोगों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और समय पर मरम्मत से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। ग्रामीणों को अब बिजली विभाग से उम्मीद है कि नया ट्रांसफार्मर जल्द स्थापित कर आपूर्ति बहाल की जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सके।1
- गोरखपुर में निषाद समाज की 2 बेटियों के साथ हादसा! कार्रवाई पर उठे सवाल, अंकुश निषाद पहुंचे पीड़ित परिवार के घर1
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का बड़ा हमला | बोले- PM मोदी और अमित शाह समझ नहीं पा रहे पंजाब में क्या करें1
- मार्कशीट के नाम पर छात्र से वसूली 300 दो, फिर मिलेगी मार्कशीट प्रधानाचार्य पर लगा आरोप एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया मेंकया वायरल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास का मामला, 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे छात्र ने 112 पर दी सूचना; चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग संत कबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे एक छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का दावा है कि मार्कशीट देने के एवज में उससे 300 रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने और रसीद मांगने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। छात्र विंध्याचल के अनुसार, वह 18 अगस्त 2026 की सुबह अपनी 12वीं की मूल मार्कशीट लेने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास पहुंचा था। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया ने मार्कशीट देने के बदले उससे 300 रुपये मांगे। छात्र ने जब कथित रकम की रसीद मांगी और बिना रसीद रुपये देने से इनकार किया तो मामला विवाद में बदल गया। विरोध किया तो कथित तौर पर बाहर निकाला छात्र का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे कमरे से बाहर निकलवा दिया। छात्र के मुताबिक, इसके बाद चपरासी से गेट बंद करा दिया गया और उसे मार्कशीट भी नहीं दी गई। घटना से नाराज छात्र ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद उसने बौरब्यास चौकी में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मानवाधिकार आयोग में शिकायत का भी दावा छात्र ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किए जाने की बात भी कही है। छात्र के अनुसार, शिकायत के संबंध में डायरी संख्या 19280/IN/2026 जारी हुई है। हालांकि, इस शिकायत और डायरी संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभिभावकों ने भी उठाए सवाल मामले में कुछ स्थानीय अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिकायतें हुई हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। जांच के बाद सामने आएगा सच फिलहाल छात्र द्वारा लगाए गए 300 रुपये मांगने और अभद्रता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि कथित रकम किस मद में मांगी गई थी और क्या उसके लिए कोई वैध शुल्क निर्धारित था। पूरे मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है—यदि छात्र के आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो मूल मार्कशीट जैसे आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज को कथित रकम से जोड़ने और विरोध करने वाले छात्र के साथ कथित अभद्रता के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- निषाद परिवार की दो महिलाओं की कार से कुचल कर हत्या, दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन कार चालक ने निषाद परिवार की दो महिलाओं को कुचल दिया जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के तीन दिनों के बाद भी दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। निषाद समुदाय का कहना है कि हम पिछड़ी जाति से हैं इसलिए कार्यवाही में ढीलाही बरती जा रही है, अगड़ी जाति से होते तो अभी तक न्याय मिल चुका होता है।1
- गोरखपुर में कंबल फैक्ट्री के चौकीदार को गोली,सी*ने में गो*ली लगने से 26 वर्षीय रोहन सिंह घायल,गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,लूट के इरादे से गोली चलने की आशंका, जांच जारी....1