एसडीएम धनघटा और जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत धनघटा चौराहे पर स्थित में,तेज एच पी गैस एजेंसी का उप जिला अधिकारी धनघटा डॉक्टर सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गोदाम में 14,2 किलो भरा हुआ 231 सिलेंडर और 19 किलो का भरा हुआ 5 सिलेंडर पाया गया। एजेंसी की प्रोपराइटर ने बताया कि 11 मार्च 2026 को कुल 14.2 किलो का 450 घरेलू गैस सिलेंडर आया था जिसका पिछला अवशेष लेकर 463 उपभोक्ताओं को डिलीवरी कर दी गई। दिनांक 12 मार्च 2026 को 810 घरेलू गैस सिलेंडर आया जिसकी डिलीवरी की जा रही है एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि गैस की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में गैस रिफिल उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि बुकिंग के अनुसार ही ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी कराई जाए घरेलू गैस का दुरुपयोग कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित की विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर दी जाएगी।
एसडीएम धनघटा और जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत धनघटा चौराहे पर स्थित में,तेज एच पी गैस एजेंसी का उप जिला अधिकारी धनघटा डॉक्टर सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गोदाम में 14,2 किलो भरा हुआ 231 सिलेंडर और 19 किलो का भरा हुआ 5 सिलेंडर पाया गया। एजेंसी की प्रोपराइटर ने बताया कि 11 मार्च 2026 को कुल 14.2 किलो का 450 घरेलू गैस सिलेंडर आया था जिसका पिछला अवशेष लेकर 463 उपभोक्ताओं को डिलीवरी कर दी गई। दिनांक 12 मार्च 2026 को 810 घरेलू गैस सिलेंडर आया जिसकी डिलीवरी की जा रही है एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि गैस की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में गैस रिफिल उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि बुकिंग के अनुसार ही ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी कराई जाए घरेलू गैस का दुरुपयोग कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित की विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर दी जाएगी।
- संत कबीर नगर । आरएसएस शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के बीच हुआ हादसा, प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी #liveuponenews #संतकबीरनगर #मगहर #कबीरएकेडमी #आग_की_घटना #BreakingNews #FireIncident #RSS #प्रशासन #फायरब्रिगेड #पुलिस #सतर्कता #SafetyFirst #तत्परता1
- संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।1
- अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) बस्ती। राजनीति में सेवा का मेवा तो सबने सुना था, लेकिन बस्ती के हरैया क्षेत्र में एक 'माननीय' ने सेवा का ऐसा 'पॉइंट' खोला कि ग्राहकों की मेहनत की गाढ़ी कमाई ही 'पॉइंट-ब्लैंक' पर गायब कर दी। मामला हरैया के मुलायमगंज बाजार का है, जहाँ एक जिला पंचायत सदस्य महोदय 'कस्टमर सर्विस पॉइंट' (CSP) के नाम पर जनता के पैसों से अपनी राजनीति की 'सर्विस' चमका रहे थे। अब जब खाते खाली हुए और जनता सड़कों पर आई, तो नेता जी को अचानक 'प्रताड़ना' याद आ गई और उन्होंने 'आत्महत्या' की धमकी वाला पुराना फिल्मी पैंतरा चल दिया। खाते हुए 'नील बटे सन्नाटा', साहब! मेरा पैसा कहाँ गया? एसबीआई (SBI) शाखा केशवपुर के बाहर खड़ी भीड़ किसी सरकारी योजना का लाभ लेने नहीं, बल्कि अपनी लूटी हुई उम्मीदों की शिकायत करने आई थी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मुलायमगंज बाजार के इस सीएसपी संचालक ने, जो कि जिला पंचायत सदस्य भी हैं, उनके खातों में सेंध लगा दी है। लोग बैंक मैनेजर के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं— "साहब! हमने तो दाने-दाने जोड़कर जमा किए थे, यहाँ तो पूरा का पूरा खाता ही गोल हो गया!" गबन, धमकी और गायब होने का 'मास्टर स्ट्रोक' इस पूरे घोटाले की पटकथा बड़ी दिलचस्प है। पहले जनता का पैसा उड़ाया गया, और जब हिसाब देने की बारी आई तो नेता जी ने 'विक्टिम कार्ड' खेल दिया। संबंधित विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप मढ़ते हुए और 'ब्याज पर पैसा लेने' का रोना रोते हुए उन्होंने आत्महत्या की धमकी भरा पत्र लिख डाला। शायद नेता जी को लगता है कि 'इमोशनल ब्लैकमेलिंग' की चादर में गबन के दाग छिप जाएंगे। मजेदार बात यह है कि अब 'पिता-पुत्र' दोनों ही घर से लापता हैं। पैकोलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज है। इसे 'फरार' होना कहें या 'गायब' होना, यह तो पुलिस तय करेगी, लेकिन जनता की नजर में यह सीधा-सीधा 'हिसाब' से बचने का जुगाड़ है। बस्ती में 'सीएसपी' यानी 'चपत लगाओ पैसा' केंद्र? यह कोई पहला मामला नहीं है। बस्ती मंडल में सीएसपी संचालकों द्वारा गबन करना अब एक परंपरा बनती जा रही है। सवाल यह है कि आखिर इन केंद्रों पर बैंक और प्रशासन की लगाम कितनी ढीली है? क्या कोई भी 'माननीय' कुर्सी की रसूख और बैंक की आईडी लेकर जनता की जेब काट सकता है? व्यवस्था पर कुछ तीखे सवाल: बैंक प्रशासन: जब खाते से पैसा गायब हो रहा था, तब आपकी मॉनिटरिंग प्रणाली क्या 'कुंभकर्णी नींद' में थी? प्रशासन: क्या आत्महत्या की धमकी मात्र देने से गबन का अपराध धुल जाता है? जनता: क्या अब हम अपने पैसे की सुरक्षा के लिए बैंक जाने के बजाय 'माननीयों' के रहमोकरम पर जिएं? नेता जी, पत्र लिखकर धमकी देना आसान है, लेकिन उन गरीबों के आंसुओं का हिसाब देना मुश्किल होगा जिनकी खून-पसीने की कमाई आपके 'डिजिटल' खेल की भेंट चढ़ गई। फिलहाल, पुलिस और बैंक जांच की फाइलें पलट रहे हैं, और जनता अपने खाली पासबुक को देख कर लोकतंत्र के इस 'अनोखे' जनसेवक को कोस रही है।1
- गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नप्राशन कराते हुए #gorakhpur #yogi #yogiadityanath6
- बस्ती में शादी समारोह में दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामूली रसगुल्ले के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि कैटरिंग ठेकेदार ने गुस्से में आकर 11 साल के एक बच्चे को जलते तंदूर में फेंक दिया। आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया। परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: सरकारी चादर पेश, कव्वालियों ने बांधा समा | 15-17 अप्रैल उर्स1
- सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।4
- नर्स ने डिलीवरी में की जबरदस्ती, बच्चे का सिर मां के पेट में रह गया, धड़ हो गया अलग, फिर... उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल हो चुका है, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप के होश उड़ जाएंगे. एक महिला प्रसव कराने के लिए अस्पताल पहुंची. अस्पताल पर आरोप है कि डिलिवरी कराते समय जबरदस्ती की गई और बच्चे का सर धड़ से अलग हो गया और नवजात का सिर पेट के अंदर रह गया. इसके बाद आनन फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र के बगल प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां से मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे का सर पेट से निकाला और किसी तरह से महिला की जान बचाई.1
- Post by Dhannajay Kumar1