सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के
नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
- जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।1
- सलेम में अजीबोगरीब ठगी का मामला फोन पर झांसा: तमिलनाडु के सलेम ज़िले के पुदुकोत्तंबाड़ी में कुछ महिलाओं को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि गंजा होने पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। - नकली सरकारी दावा: ठग ने खुद को तहसीलदार कार्यालय से बोलते हुए बताया कि कोरोना जैसी नई बीमारी फैल रही है और विदेशों में लोग गंजा होकर बचाव कर रहे हैं। - लुभावने वादे: महिलाओं को ₹15,000, छात्राओं को ₹45,000 और लैपटॉप, पुरुषों को ₹6,000 देने का झांसा दिया गया। - स्थानीय असर: एक महिला ने यह बात अन्य महिलाओं को बताई, जिसके बाद तीन महिलाओं ने गंजा करवा लिया। - मामला उजागर: बाद में जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब जाकर महिलाओं को समझ आया कि वे ठगी का शिकार हो गई हैं। 📌 यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। महिलाओं ने अपनी आहत भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धोखेबाज़ों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री विद्यालय बागरा में 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण, 100 छात्रों को मिली जिम्मेदारी बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में लगभग 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र कुमार, हरीश कुमार एवं कानमल छीपा के नेतृत्व में गांव के सरपंच सत्यप्रकाश राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा तथा चंपालाल बोराणा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बागरा के 'एक व्यक्ति एक पेड़' वृक्षप्रेमी समूह के सदस्यों चंपालाल बोराणा, राजू टेलर एवं अशोक जैन ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सफेद टी-शर्ट भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम में पीरसिंह काबावत, सोहन सिंह काबावत, भूराराम रांगी, जोर सिंह राजपुरोहित, बग सिंह राजपुरोहित, रमेश राणा, प्रेमपाल डाबी, रणजीत कुमार दवे, डूंगर राम, दिनेश कुमार विश्नोई, विक्रम पुरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।1
- श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 में संध्या आरती में हुए मंदिर में किया शांति पाठ श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 बटुकों ने संध्या आरती में हुए शरीक , मंदिर में किया सस्वर शांति पाठ चारभुजा मेवाड़ के तीर्थ धाम गढ़बोर चारभुजा में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू तहसील में श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे गुरुकुल वेद विद्यालय से 86 ब्राह्मण बटुकों का दल ने मंगलवार सायं कालिन संध्या आरती में शरीक होकर दर्शन किए जहां उन्होंने सस्वर शांति पाठ किया तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जहां उनके साथ गुरुजन पंडित नारायणाचार्य ने बताया कि जोगणिया माता शक्तिपीठ गुरुकुल वेद विद्यालय स्थाई है जहां तीनों वेद की 4रो ही शाखाओं का ज्ञान दिया जा रहा है। किसी के साथ संपूर्ण वैदिक एवं ज्योतिष का ज्ञान के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही हैं। जहां इस गुरुकुल में 86 बटुक स्थाई रूप से वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। यह गुरुकुल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। चारभुजा दर्शन उपरांत सभी बटुकों के साथ गुरुजनों द्वारा मंदिर में कृष्ण लीला के दर्शन भी किए तथा मंदिर की परिक्रमा लगाकर सायं कालीन भोजन भी किया। इस दर्शन के समय उनके साथ, पंडित नारायणाचार्य ,पंडित हरिओम शर्मा, बाबूलाल गुर्जर गौड, धर्मराज पारीक अनिल कुमार प्रकाश सहित आधुनिक शिक्षा के वीरेंद्र शर्मा, माया देवी ,सांता दशावत, दुर्गेश धाकड़ सहित गुरुजन मौजूद थे। जहां मंदिर में दर्शनों को आए श्रद्धालुओं द्वारा भी बटुकों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।2
- पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।1
- देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान पाली, 29 जुलाई। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में एक अनूठी और भव्य पहल की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 516 पूज्य संतों और महंतों का सम्मान किया गया। बुधवार को जिले में भव्य "गुरु वंदन कार्यक्रम" का आयोजन हुआ, जिसमें देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों का दौरा कर संतों का अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शभजनलाल शर्मा द्वारा विशेष रूप से प्रेषित ‘‘गुरू वंदन संदेश’’ संतों को भेंट किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। त्यागी आश्रम बूसी में संत पुष्करदास महाराज का अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मंत्री कुमावत बूसी स्थित प्रसिद्ध त्यागी आश्रम पहुंचे। वहां आयोजित संत सम्मान समारोह में उन्होंने परम पूज्य संत श्री 1008 पुष्करदास महाराज का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया ‘‘गुरू वंदन संदेश’’, श्रीफल (नारियल), शाल, दुपट्टा, मिठाई और 2100 रुपए की नकद राशि भेंट कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। बालराई के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री इसके बाद देवस्थान मंत्री ग्राम पंचायत बालराई पहुंचे। वहां उन्होंने डोवेश्वर महादेव महाराज एवं श्री श्री 1008 कुबाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पंडित बालुदास वैष्णव एवं पंडित जोगाराम पुजारी को श्रीफल, शॉल तथा मुख्यमंत्री का शुभकामना-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, कुमावत ने सुमेरपुर स्थित साकेत आश्रम पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 1008 रामानंद सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कुमावत ने सुमेरपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर के पुजारी अशोक पंडित को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित शुभकामना-पत्र प्रदान कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सुमेरपुर के कार्यक्रमों में नगरपालिका अनोप सिंह राठौड़, पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, समाजसेवी नटवर रामीणा, साकेत आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, संरक्षक प्रेम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में किसान केसरी भंवर चौधरी, हुकम सिंह खरोकड़ा, गंगा सिंह, सहायक आयुक्त, जोधपुर ओमप्रकाश पालीवाल, प्रशासक जोगाराम कुमावत, समाजसेवी मुकेश भाटी, सुरेंद्र सिंह मेड़तिया, अध्यक्ष मुकेश सीरवी, प्रशासक पूनम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।2
- सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।2