logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

10 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
10 hrs ago

जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    1
    जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
प्रेस नोट
तत्काल प्रकाशन हेतु
तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग
मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए।
जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सलेम में अजीबोगरीब ठगी का मामला फोन पर झांसा: तमिलनाडु के सलेम ज़िले के पुदुकोत्तंबाड़ी में कुछ महिलाओं को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि गंजा होने पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। - नकली सरकारी दावा: ठग ने खुद को तहसीलदार कार्यालय से बोलते हुए बताया कि कोरोना जैसी नई बीमारी फैल रही है और विदेशों में लोग गंजा होकर बचाव कर रहे हैं। - लुभावने वादे: महिलाओं को ₹15,000, छात्राओं को ₹45,000 और लैपटॉप, पुरुषों को ₹6,000 देने का झांसा दिया गया। - स्थानीय असर: एक महिला ने यह बात अन्य महिलाओं को बताई, जिसके बाद तीन महिलाओं ने गंजा करवा लिया। - मामला उजागर: बाद में जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब जाकर महिलाओं को समझ आया कि वे ठगी का शिकार हो गई हैं। 📌 यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। महिलाओं ने अपनी आहत भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धोखेबाज़ों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    सलेम में अजीबोगरीब ठगी का मामला
फोन पर झांसा: तमिलनाडु के सलेम ज़िले के पुदुकोत्तंबाड़ी में कुछ महिलाओं को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि गंजा होने पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।  
- नकली सरकारी दावा: ठग ने खुद को तहसीलदार कार्यालय से बोलते हुए बताया कि कोरोना जैसी नई बीमारी फैल रही है और विदेशों में लोग गंजा होकर बचाव कर रहे हैं।  
- लुभावने वादे: महिलाओं को ₹15,000, छात्राओं को ₹45,000 और लैपटॉप, पुरुषों को ₹6,000 देने का झांसा दिया गया।  
- स्थानीय असर: एक महिला ने यह बात अन्य महिलाओं को बताई, जिसके बाद तीन महिलाओं ने गंजा करवा लिया।  
- मामला उजागर: बाद में जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब जाकर महिलाओं को समझ आया कि वे ठगी का शिकार हो गई हैं।  
📌 यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। महिलाओं ने अपनी आहत भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धोखेबाज़ों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री विद्यालय बागरा में 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण, 100 छात्रों को मिली जिम्मेदारी बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में लगभग 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र कुमार, हरीश कुमार एवं कानमल छीपा के नेतृत्व में गांव के सरपंच सत्यप्रकाश राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा तथा चंपालाल बोराणा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बागरा के 'एक व्यक्ति एक पेड़' वृक्षप्रेमी समूह के सदस्यों चंपालाल बोराणा, राजू टेलर एवं अशोक जैन ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सफेद टी-शर्ट भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम में पीरसिंह काबावत, सोहन सिंह काबावत, भूराराम रांगी, जोर सिंह राजपुरोहित, बग सिंह राजपुरोहित, रमेश राणा, प्रेमपाल डाबी, रणजीत कुमार दवे, डूंगर राम, दिनेश कुमार विश्नोई, विक्रम पुरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री विद्यालय बागरा में 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण, 100 छात्रों को मिली जिम्मेदारी
बेंगलुरु/बागरा(दलपतसिंह भायल)गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में लगभग 300 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र कुमार, हरीश कुमार एवं कानमल छीपा के नेतृत्व में गांव के सरपंच सत्यप्रकाश राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा तथा चंपालाल बोराणा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर बागरा के 'एक व्यक्ति एक पेड़' वृक्षप्रेमी समूह के सदस्यों चंपालाल बोराणा, राजू टेलर एवं अशोक जैन ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सफेद टी-शर्ट भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में पीरसिंह काबावत, सोहन सिंह काबावत, भूराराम रांगी, जोर सिंह राजपुरोहित, बग सिंह राजपुरोहित, रमेश राणा, प्रेमपाल डाबी, रणजीत कुमार दवे, डूंगर राम, दिनेश कुमार विश्नोई, विक्रम पुरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक:- बांठिया गुरु पूर्णिमा पर बांठिया ने संत-महात्माओं का लिया आशीर्वाद, देश की सुख-समृद्धि की कामना की बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंच के प्रदेशाध्यक्ष बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के चातुर्मासिक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने आसोतरा ब्रह्माजी तीर्थ में ध्यानाराम महाराज,होटलू मठ के महंत जनकपुरी महाराज, कनाना में श्री मठ महंत परशुरामगिरी महाराज, कुड़ी मठ में तगभारती महाराज, वन खंडी महादेव में विराजित संत सनातन महाराज, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज,निर्मल कुटीर में महंत निर्मलदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है। इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,,अनिल वैष्णव,अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गोलेच्छा साथ रहे।
    4
    गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक:- बांठिया
 
गुरु पूर्णिमा पर बांठिया ने संत-महात्माओं का लिया आशीर्वाद, देश की सुख-समृद्धि की कामना की
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंच के प्रदेशाध्यक्ष बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के चातुर्मासिक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने आसोतरा ब्रह्माजी तीर्थ में ध्यानाराम महाराज,होटलू मठ के महंत जनकपुरी महाराज, कनाना में श्री मठ महंत परशुरामगिरी महाराज, कुड़ी मठ में तगभारती महाराज, वन खंडी महादेव में विराजित संत सनातन महाराज,
रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज,निर्मल कुटीर में महंत
निर्मलदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है। इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,,अनिल वैष्णव,अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गोलेच्छा साथ रहे।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन ने किया पौधारोपण, गौशाला में सहयोग राशि भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रानीवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव की गौशाला, ग्राम पंचायत परिसर तथा विभिन्न मंदिरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही गौशाला में आर्थिक सहयोग राशि भेंट कर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार चौधरी, महेंद्र सिंह, लखमाराम, कालाराम देवासी, हितेश कुमार, योगेश जोशी, महेंद्र कुमार चौधरी, जीतू सिंह, दीपाराम चौधरी, मेवाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गौसेवा के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि भी भेंट की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामवासियों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन ने किया पौधारोपण, गौशाला में सहयोग राशि भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रानीवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव की गौशाला, ग्राम पंचायत परिसर तथा विभिन्न मंदिरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही गौशाला में आर्थिक सहयोग राशि भेंट कर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार चौधरी, महेंद्र सिंह, लखमाराम, कालाराम देवासी, हितेश कुमार, योगेश जोशी, महेंद्र कुमार चौधरी, जीतू सिंह, दीपाराम चौधरी, मेवाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गौसेवा के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि भी भेंट की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ग्रामवासियों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    1
    पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन
पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया।  प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से  महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
    2
    सुमेरपुर में मिनी ट्रक-बाइक में टक्कर, दंपती गंभीर घायल 
सुमेरपुर। नगर के जाखामाता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर से बिरामी मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह जाखामाता मंदिर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हेलमेट भी उछलकर गिर गया। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। सूरमाराम मुंह के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी पत्नी गीतादेवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.