संघर्षशील युवा नेता अश्विनी कुमार गुप्ता बनें भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, क्षेत्र में है हर्ष का माहौल,,, बलरामपुर/रामानुजगंज से भारतीय जनता पार्टी के जमीनी, सक्रिय एवं संघर्षशील युवा नेता श्री अश्विनी कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जहां उनकी नियुक्ति से पूरे जिले सहित क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और किसानों के बीच उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें बड़ी संख्या में बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता को दर्शाता है। *उभरते हुए जन नेता* अश्विनी कुमार गुप्ता को क्षेत्र में एक उभरते हुए जननेता, कर्मठ कार्यकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और निरंतर संगठन के लिए कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा संघ की शाखा से जुड़े रहते हुए प्रार्थना एवं प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक भी रहे हैं। संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव ने उनके व्यक्तित्व तथा कार्यशैली को गहराई से प्रभावित किया है। युवा नेता अश्विनी कुमार गुप्ता ने वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2009 से 2019 तक लगातार एक दशक तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, छात्रसंघ चुनाव संयोजक तथा विभाग संयोजक जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। *सफल नेतृत्वकर्ता पर जताया भरोसा* विभाग संयोजक के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित छात्रसंघ चुनावों में परिषद को उल्लेखनीय सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, बलरामपुर, शंकरगढ़ एवं राजपुर सहित पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ। उनके साथ कार्य करने वाले कई साथी आज राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न व्यवसायों में स्थापित होकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। *छात्र संगठन से राजनीति कि शुरुआत* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला मीडिया प्रभारी तथा बाद में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी। *सगंठन में काम करते हुए युवाओ को किया एकजुट* जहां इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया तथा बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी सफलता में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। *संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में बनाई पहचान* अश्विनी कुमार गुप्ता को एक ऐसे युवा नेता के रूप में जाना जाता है जो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं और संगठन के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा के समर्पित एवं प्रभावी नेताओं की श्रेणी में स्थापित किया है। *किसानों के हित में काम करने कि होगी चुनौती* भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाकर किसानों के हितों के लिए कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। *शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार* अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अश्विनी कुमार गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
संघर्षशील युवा नेता अश्विनी कुमार गुप्ता बनें भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, क्षेत्र में है हर्ष का माहौल,,, बलरामपुर/रामानुजगंज से भारतीय जनता पार्टी के जमीनी, सक्रिय एवं संघर्षशील युवा नेता श्री अश्विनी कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जहां उनकी नियुक्ति से पूरे जिले सहित क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और किसानों के बीच उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें बड़ी संख्या में बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता को दर्शाता है। *उभरते हुए जन नेता* अश्विनी कुमार गुप्ता को क्षेत्र में एक उभरते हुए जननेता, कर्मठ कार्यकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और निरंतर संगठन के लिए कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा संघ की शाखा से जुड़े रहते हुए प्रार्थना एवं प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक भी रहे हैं। संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव ने उनके व्यक्तित्व तथा कार्यशैली को गहराई से प्रभावित किया है। युवा नेता अश्विनी कुमार गुप्ता ने वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2009 से 2019 तक लगातार एक दशक तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, छात्रसंघ चुनाव संयोजक तथा विभाग संयोजक जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। *सफल नेतृत्वकर्ता पर जताया भरोसा* विभाग संयोजक के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित छात्रसंघ चुनावों में परिषद को उल्लेखनीय सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, बलरामपुर, शंकरगढ़ एवं राजपुर सहित पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ।
उनके साथ कार्य करने वाले कई साथी आज राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न व्यवसायों में स्थापित होकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। *छात्र संगठन से राजनीति कि शुरुआत* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला मीडिया प्रभारी तथा बाद में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी। *सगंठन में काम करते हुए युवाओ को किया एकजुट* जहां इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया तथा बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी सफलता में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। *संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में बनाई पहचान* अश्विनी कुमार गुप्ता को एक ऐसे युवा नेता के रूप में जाना जाता है जो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं और संगठन के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा के समर्पित एवं प्रभावी नेताओं की श्रेणी में स्थापित किया है। *किसानों के हित में काम करने कि होगी चुनौती* भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाकर किसानों के हितों के लिए कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। *शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार* अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अश्विनी कुमार गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
- *सूरजपुर दिनांक 11 मार्च 2026* जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। महोत्सव के लिए 23 से 25 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज कुदरगढ़ स्थित न्यू रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भुवन भास्कर सिंह एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के साथ-साथ कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर, पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम, चांदनी कंवर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *विभागवार दायित्वों की बिंदुवार समीक्षा-* बैठक में महोत्सव की रूपरेखा के अनुरूप विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा, विभागीय स्टॉल, अग्निशमन व्यवस्था, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। *कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर-* बैठक में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का विषय विशेष रूप से केंद्र में रहा। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि कुदरगढ़ मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदारों की बैठक आयोजित कर उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए और आवश्यक उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित कराए जाएं। पेयजल व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने नगर पंचायतों को पानी टैंकर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *स्थल निरीक्षण भी किया गया-* बैठक की समाप्ति के पश्चात् लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, ट्रस्ट सदस्यों, कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।1
- Aanganbadi kendr bhakura gram panchayat k chtipara mai samshyo ka bhari jakhira dekhne ko mila.nirichhad k dauran md news patrkar n ground reporting k duran karykarta,sahayika se samshya pucha is dauran karywahi karwane md news se guhar lagayi.kya kahti hai karykarta jara suniye!!khas report by himanshu raj vice buero ambikapur cg.7805838076.4
- धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर जमीन निष्पादित कराने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार जिला सरगुजा के थाना कोतवाली अंतर्गत धोखाधड़ी और कूटरचना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मृतिका की भूमि को फर्जी ऋण पुस्तिका के सहारे हड़पने वाले मुख्य आरोपी अहमद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने असली दस्तावेजों को दरकिनार कर शासन द्वारा गैर-आबंटित ऋण पुस्तिका का उपयोग किया और वृद्ध महिला की अशिक्षा का लाभ उठाकर बेशकीमती व्यपवर्तित भूमि का अवैध विक्रय नामा अपने पक्ष में निष्पादित करा लिया था। मायापुर अंबिकापुर निवासी प्रार्थी फैजान आलम अंसारी द्वारा अंबिकापुर कोतवाली में शिकायत प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी के दादी स्व. जमीला खातुन के स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि खसरा क्र. 1688/14 रकबा 10 डिसमिल (व्यपपर्तित भूमि) मायापुर में था। कि वर्ष 2019 में उक्त भूमि की वसीयत प्रार्थी की दादी अपने जीवन काल में ही दो हिस्सों में कर दी थी परन्तु वर्ष 2021 में इसकी बड़ी बुआ के पुत्र अहमद अली एवं अन्य ने बिना प्रार्थी के पिता व चाचा व छोटी बुआ तथा परिवार के अन्य किसी सदस्य को बिना बताये ही उक्त जमीन का विक्रय नामा पंजीयन अपने पक्ष मे करा लिया है। विक्रयनामा पंजीयन के दस्तावेज का अवलोकन करने पर पाया कि पंजीयन दस्तावेजों में दर्ज द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका कमाक पी-1948564 दर्ज है जो कि असल ऋण पुस्तिका क्रमांक एल-22055 से भिन्न है उसके बाद प्रार्थी भू-अखिलेखों का अवलोकन किया तो पाया कि ऋण पुस्तिका क्र. एल-22055 ही असल ऋण पुस्तिका है जो कि राजस्व भू-अभिलेखों में दर्ज थी तथा कार्यालय तहसीलदार, कार्यालय पटवारी व कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर से जानकारी मिली कि ऋण पुस्तिका क्रमांक पी-1948564 न तो शासन द्वारा जिले को आंबटित हुई है न ही किसी सक्षम कार्यालय व अधिकारी द्वारा विधिवत् जारी हुई है। भू-अभिलेखों के अवलोकन किये जाने पर यह भी पता चला कि उक्त भूमि व्यपवर्तित है। अहमद अली एवं अन्य ने व्यपवर्तित भूमि को बिना कलेक्टर महोदय के अनुमति लिये बिना ही क्रय-विक्रय करने के उद्देश्य से फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार करके प्रार्थी की दादी स्व. जमीला खातून एवं उसके समस्त जीवित संतान के साथ छल किया है, आरोपियों द्वारा कूटरचना कर प्रार्थी की दादी जमीला खातून के वृद्ध व अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आधिपत्य की भूमि खसरा नं. 1658/14 रकबा 0.040 (व्यपपर्तित्त भूमि) को उसके मूल ऋण पुस्तिका के स्थान पर फर्जी ऋण पुस्तिका का उपयोग कर विधि विरुद्ध तरीके से बिना कलेक्टर अनुमति के धोखाधडी एवं कूटरचना कर फर्जी विक्रय पर अपने पक्ष में निष्पादित कराया पाये जाने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 161/26 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर प्रार्थी के द्वारा मूल ऋण पुस्तिका नंबर पेश किये जाने पर जप्त किया गया है। प्रकरण सदर के आरोपी अहमद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अहमद अली आत्मज अहमद हुसैन उम्र 48 वर्ष साकिन मायापुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करते हुए द्वितीय प्रति ऋणपुस्तिका पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो आरोपी अहमद अली के द्वारा अपने नोटिस जवाब में उक्त फर्जी द्वितीय कूचरचित ऋणपुस्तिका के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताते हुये गोल मोल जवाब देते हुये खसरा नम्बर 1668/14 रकबा 0.040 हे० भूमि की रजिस्ट्री की मूल प्रति व उस भूमि की वर्तमान ऋणपुस्तिका की छायाप्रति पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव आरक्षक दीपक दास सक्रिय रहे। बेहतरीन इंट्रो के साथ एक समाचार तैयार कर दीजिए1
- **टपरकेला ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक** छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरकेला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मीरा शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घर और समाज में उन अधिकारों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में खेती-बाड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि से संबंधित नई जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही डॉक्टर मीरा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी भी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अत्याचार की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला-पुरुषों सहित लगभग 3000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टपरकेला की सरपंच महेश्वरी देवी, सचिव मथुरा चौधरी, अशोक सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित पंचायत के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। **देवेंद्र मरकाम** ब्यूरो चीफ, MD News जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़ मो. 78790095982
- दुर्ग जिले से बड़ी खबर.. मकान में चल रहे देह व्यापार पे बड़ी कार्यवाही1
- Post by Manoj shrivastav1
- पुलिस प्रशासन एक्टिव1
- धमतरी अस्पताल में बड़ी लापरवाही बर्न वार्ड के बाथरूम में युवती ने लगाई फांसी1