logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कजरवारा में करंट की चपेट में आने से 3 दुधारू जर्सी गायों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप बिलहरी। कजरवारा क्षेत्र में बिजली के बेतरतीब तारों की चपेट में आने से तीन दुधारू जर्सी गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली के तारों को हटाने के लिए कई महीनों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पशुपालकों का कहना है कि यदि समय रहते तारों को व्यवस्थित कर दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पशुपालकों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और मृत गायों के बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि महीनों की शिकायतों के बाद भी तार क्यों नहीं हटाए गए? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? #जबलपुर #बिलहरी #कजरवारा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिजलीविभाग #विद्युतविभाग #पशुपालक #गायोंकीमौत #लापरवाही #मध्यप्रदेश #आवाज़न्यूज़

11 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

कजरवारा में करंट की चपेट में आने से 3 दुधारू जर्सी गायों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप बिलहरी। कजरवारा क्षेत्र में बिजली के बेतरतीब तारों की चपेट में आने से तीन दुधारू जर्सी गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली के तारों को हटाने के लिए कई महीनों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पशुपालकों का कहना है कि यदि समय रहते तारों

को व्यवस्थित कर दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पशुपालकों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और मृत गायों के बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि महीनों की शिकायतों के बाद भी तार क्यों नहीं हटाए गए? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? #जबलपुर #बिलहरी #कजरवारा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिजलीविभाग #विद्युतविभाग #पशुपालक #गायोंकीमौत #लापरवाही #मध्यप्रदेश #आवाज़न्यूज़

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। ब्रेकिंग न्यूज | जबलपुर कैंट विधानसभा में विकास की बहार! 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत। दिसंबर 2026 तक सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रांझी अस्पताल को 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल में विकसित करने की तैयारी ट्रामा यूनिट एवं आकस्मिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण मोहनिया में 25 एकड़ भूमि पर औद्योगिक केंद्र का काम शुरू अमृत योजना 2.0 के तहत हर घर नर्मदा जल पहुंचाने का संकल्प वर्ष 2027 तक पेयजल योजना पूरी करने का लक्ष्य कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #जबलपुर #BreakingNews #JabalpurNews #कैंटविधानसभा #अशोकरोहाणी #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #नर्मदाजल #अमृतयोजना #MPNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #टेक
    1
    जबलपुर
कैंट विधानसभा में विकास की बहार!
80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत।
ब्रेकिंग न्यूज | जबलपुर
कैंट विधानसभा में विकास की बहार!
80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का भूमिपूजन, लाला लाजपत राय वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत।
दिसंबर 2026 तक सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
रांझी अस्पताल को 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल में विकसित करने की तैयारी
ट्रामा यूनिट एवं आकस्मिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण
मोहनिया में 25 एकड़ भूमि पर औद्योगिक केंद्र का काम शुरू
अमृत योजना 2.0 के तहत हर घर नर्मदा जल पहुंचाने का संकल्प
वर्ष 2027 तक पेयजल योजना पूरी करने का लक्ष्य
कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#जबलपुर #BreakingNews #JabalpurNews #कैंटविधानसभा #अशोकरोहाणी #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #नर्मदाजल #अमृतयोजना #MPNews #MadhyaPradesh #NewsUpdate #टेक
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • ग्राउंड में गड्ढे होने के कारण खिलाड़ियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है ग्राउंड की व्यवस्था पर सुधर गई किया जाए इधर से ट्रैक्टर और ट्राली ना ले जाया जाए इससे ग्राउंड में खेलने वाले बच्चों को तकलीफ होती है
    1
    ग्राउंड में गड्ढे होने के कारण खिलाड़ियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है 
ग्राउंड की व्यवस्था पर सुधर गई किया जाए इधर से ट्रैक्टर और ट्राली ना ले जाया जाए इससे ग्राउंड में खेलने वाले बच्चों को तकलीफ होती है
    user_Saksham rajpoot
    Saksham rajpoot
    पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🔴 जबलपुर। विस्थापन के 5 महीने बाद भी 800 परिवार बेहाल! न पक्का घर, न स्कूल… सांप-बिच्छुओं के बीच गुजर रही जिंदगी - जबलपुर। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से करीब 5 महीने पहले विस्थापित किए गए 800 से अधिक परिवारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन और नगर निगम ने इन परिवारों को करीब 15 किलोमीटर दूर तेवर गांव के पास बसाया था। उस समय सड़क, पानी, बिजली, मकान और बच्चों की पढ़ाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि आज भी कई सुविधाएं अधूरी हैं। - बारिश के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं। कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि बस्ती के आसपास सांप, गोह और अन्य जहरीले जीव-जंतु दिखाई देते हैं, जिससे परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है। - 🏠 घर के नाम पर बांस, बल्ली और पन्नी! - रहवासियों का आरोप है कि उन्हें पक्के मकान का भरोसा दिया गया था और घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता की बात भी कही गई थी। लेकिन अब तक कई परिवार पन्नी और अस्थायी सामग्री से बने घरों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान इन घरों में पानी भर जाता है और लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है। - 💧 पानी और बिजली की व्यवस्था पर सवाल - सैकड़ों परिवारों के लिए सीमित पानी की व्यवस्था होने का आरोप है। कुछ रहवासियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त और साफ पानी नहीं मिल रहा। वहीं रात के समय बिजली और कम वोल्टेज की समस्या भी बताई जा रही है। - 🎒 स्कूल दूर हुआ तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित - विस्थापन का सबसे बड़ा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। पहले मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच जाते थे, लेकिन तेवर में बसने के बाद स्कूल की दूरी बढ़ गई है। आने-जाने में समय और खर्च बढ़ने के कारण कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है। - हालांकि बस्ती में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए एक स्थानीय महिला द्वारा मंदिर में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है। - 🚽 खराब मोबाइल टॉयलेट, खुले में जाने की मजबूरी - रहवासियों के मुताबिक, सैकड़ों परिवारों के लिए लगाए गए मोबाइल टॉयलेट कुछ समय बाद खराब हो गए। इसके चलते कई लोगों को खुले में जाने की मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। जंगल और आसपास के इलाकों में सांप-बिच्छुओं का डर भी बना रहता है। - 🏙️ कई परिवार शहर लौटे - बस्ती के हालात से परेशान कुछ परिवार तेवर छोड़कर वापस शहर में किराए के मकानों में रहने लगे हैं। उनका कहना है कि परिवार और बच्चों की सुरक्षा के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। - 🗣️ नगर निगम कमिश्नर ने दिया आश्वासन - मामले पर जबलपुर नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर रहवासियों की समस्याओं को नोट कराया जाएगा और बारिश समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही गई है। , 📍 तेवर गांव | जबलपुर | मध्य प्रदेश - सवाल यह है कि विस्थापन के दौरान किए गए वादे आखिर कब पूरे होंगे और इन 800 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं कब मिलेंगी? - 📰 सच तक पत्रिका NEWS 🎤 Report: Deepak Vishwakarma
    1
    🔴 जबलपुर। विस्थापन के 5 महीने बाद भी 800 परिवार बेहाल! न पक्का घर, न स्कूल… सांप-बिच्छुओं के बीच गुजर रही जिंदगी
-
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से करीब 5 महीने पहले विस्थापित किए गए 800 से अधिक परिवारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन और नगर निगम ने इन परिवारों को करीब 15 किलोमीटर दूर तेवर गांव के पास बसाया था। उस समय सड़क, पानी, बिजली, मकान और बच्चों की पढ़ाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि आज भी कई सुविधाएं अधूरी हैं।
-
बारिश के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं। कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि बस्ती के आसपास सांप, गोह और अन्य जहरीले जीव-जंतु दिखाई देते हैं, जिससे परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है।
-
🏠 घर के नाम पर बांस, बल्ली और पन्नी!
-
रहवासियों का आरोप है कि उन्हें पक्के मकान का भरोसा दिया गया था और घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता की बात भी कही गई थी। लेकिन अब तक कई परिवार पन्नी और अस्थायी सामग्री से बने घरों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान इन घरों में पानी भर जाता है और लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है।
-
💧 पानी और बिजली की व्यवस्था पर सवाल
-
सैकड़ों परिवारों के लिए सीमित पानी की व्यवस्था होने का आरोप है। कुछ रहवासियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त और साफ पानी नहीं मिल रहा। वहीं रात के समय बिजली और कम वोल्टेज की समस्या भी बताई जा रही है।
-
🎒 स्कूल दूर हुआ तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
-
विस्थापन का सबसे बड़ा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। पहले मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच जाते थे, लेकिन तेवर में बसने के बाद स्कूल की दूरी बढ़ गई है। आने-जाने में समय और खर्च बढ़ने के कारण कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई है।
-
हालांकि बस्ती में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए एक स्थानीय महिला द्वारा मंदिर में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है।
-
🚽 खराब मोबाइल टॉयलेट, खुले में जाने की मजबूरी
-
रहवासियों के मुताबिक, सैकड़ों परिवारों के लिए लगाए गए मोबाइल टॉयलेट कुछ समय बाद खराब हो गए। इसके चलते कई लोगों को खुले में जाने की मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। जंगल और आसपास के इलाकों में सांप-बिच्छुओं का डर भी बना रहता है।
-
🏙️ कई परिवार शहर लौटे
-
बस्ती के हालात से परेशान कुछ परिवार तेवर छोड़कर वापस शहर में किराए के मकानों में रहने लगे हैं। उनका कहना है कि परिवार और बच्चों की सुरक्षा के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
-
🗣️ नगर निगम कमिश्नर ने दिया आश्वासन
-
मामले पर जबलपुर नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर रहवासियों की समस्याओं को नोट कराया जाएगा और बारिश समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही गई है।
,
📍 तेवर गांव | जबलपुर | मध्य प्रदेश
-
सवाल यह है कि विस्थापन के दौरान किए गए वादे आखिर कब पूरे होंगे और इन 800 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं कब मिलेंगी?
-
📰 सच तक पत्रिका NEWS
🎤 Report: Deepak Vishwakarma
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रांझी पुलिस की सख्त कार्रवाई: मढ़ई क्षेत्र में व्यापारियों से मारपीट करने वाले आरोपियों का निकला जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी
    1
    रांझी पुलिस की सख्त कार्रवाई: मढ़ई क्षेत्र में व्यापारियों से मारपीट करने वाले आरोपियों का निकला जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • “बच्चे पढ़ें या जान बचाएं? 😱 बेला के सरकारी स्कूल की हालत देख ग्रामीण बोले—बंद कर दो स्कूल!” 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) जर्जर सरकारी स्कूल, छत से टपकता पानी और चारों तरफ कीचड़-जलभराव। 😔 सवाल—ऐसे माहौल में बच्चे कैसे सुरक्षित पढ़ेंगे? #Bela #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport
    1
    “बच्चे पढ़ें या जान बचाएं? 😱 बेला के सरकारी स्कूल की हालत देख ग्रामीण बोले—बंद कर दो स्कूल!”
📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.)
जर्जर सरकारी स्कूल, छत से टपकता पानी और चारों तरफ कीचड़-जलभराव। 😔
सवाल—ऐसे माहौल में बच्चे कैसे सुरक्षित पढ़ेंगे?
#Bela #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    1
    Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • जबलपुर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर महिला से 5.71 लाख की ऑनलाइन ठगी जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर महिला से 5 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 320 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया गया था। वीओ: जानकारी के मुताबिक, पीड़िता हेमलता यादव को ‘फोर्ब्स ईएमएफ सेबी रजिस्टर्ड एफपीआई’ संस्था के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट की टिप्स और मोटे मुनाफे के दावे किए जाते थे। जालसाजों ने महिला से फर्जी सब-अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 5 लाख 71 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद जब महिला ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लगातार ट्रेडिंग का बहाना बनाकर पैसे अटका दिए। आरोपियों ने महिला के अकाउंट में भारी-भरकम प्रॉफिट दिखाकर आईपीओ में निवेश के नाम पर और पैसे मांगने की कोशिश की। 200 प्रतिशत तक लाभ होने का झूठा आश्वासन भी दिया गया। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से जालसाजों की तलाश की जा रही है।
    1
    जबलपुर
शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर महिला से 5.71 लाख की ऑनलाइन ठगी
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर महिला से 5 लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 320 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया गया था।
वीओ:
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता हेमलता यादव को ‘फोर्ब्स ईएमएफ सेबी रजिस्टर्ड एफपीआई’ संस्था के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट की टिप्स और मोटे मुनाफे के दावे किए जाते थे।
जालसाजों ने महिला से फर्जी सब-अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 5 लाख 71 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद जब महिला ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लगातार ट्रेडिंग का बहाना बनाकर पैसे अटका दिए।
आरोपियों ने महिला के अकाउंट में भारी-भरकम प्रॉफिट दिखाकर आईपीओ में निवेश के नाम पर और पैसे मांगने की कोशिश की। 200 प्रतिशत तक लाभ होने का झूठा आश्वासन भी दिया गया।
जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से जालसाजों की तलाश की जा रही है।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”
    1
    बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.