Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बच्चे पढ़ें या जान बचाएं? 😱 बेला के सरकारी स्कूल की हालत देख ग्रामीण बोले—बंद कर दो स्कूल!” 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) जर्जर सरकारी स्कूल, छत से टपकता पानी और चारों तरफ कीचड़-जलभराव। 😔 सवाल—ऐसे माहौल में बच्चे कैसे सुरक्षित पढ़ेंगे? #Bela #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport
Pushpendra Lodhi
“बच्चे पढ़ें या जान बचाएं? 😱 बेला के सरकारी स्कूल की हालत देख ग्रामीण बोले—बंद कर दो स्कूल!” 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) जर्जर सरकारी स्कूल, छत से टपकता पानी और चारों तरफ कीचड़-जलभराव। 😔 सवाल—ऐसे माहौल में बच्चे कैसे सुरक्षित पढ़ेंगे? #Bela #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport
- AVADHESHGUPTA GUPTAपथरिया, दमोह, मध्य प्रदेशपुष्पेंद्र भाई आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो लगे रहो हमारा पूरा सहयोग रहेगा आपके इन कार्यों पर सभी जो आप न्यूज़ दिखाते हैं पूरी दिल को छू लेने वाली न्यूज़ दिखाते हो बहुत-बहुत धन्यवाद आपको लगे रहो ऐसे ही खोलते रहो सिस्टम की पोल12 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- “बच्चे पढ़ें या जान बचाएं? 😱 बेला के सरकारी स्कूल की हालत देख ग्रामीण बोले—बंद कर दो स्कूल!” 📍 ग्राम बेला, ग्राम पंचायत हरपालपुरा, हटा विधानसभा, जिला दमोह (म.प्र.) जर्जर सरकारी स्कूल, छत से टपकता पानी और चारों तरफ कीचड़-जलभराव। 😔 सवाल—ऐसे माहौल में बच्चे कैसे सुरक्षित पढ़ेंगे? #Bela #Damoh #Hata #GovernmentSchool #GroundReport1
- मुडिया पालर के बीच पेड़ से टकराई टू-व्हीलर, हादसे में युवक की मौत, चारा काटने पहुंचे लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, जिला अस्पताल भेजा गया शव दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया और पार्लर के बीच शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पार्लर से अपने घर की ओर टू-व्हीलर से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीण अपने खेत पर चारा काटने के लिए पहुंचा, जहां उसकी नजर युवक पर पड़ी। उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के सिंगरान गांव निवासी छोटू पिता मुन्ना लाल चढ़ार उम्र 29 वर्ष के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को घटना की सूचना देकर जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।1
- राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रदान किया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार l शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान l दमोह / जबेरा । शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय जबेरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री सुखनंदन साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नवाचार के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने श्री साहू को सम्मानित किया। श्री सुखनंदन साहू ने विगत पांच वर्षों में शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अनेक नवाचार किए। उन्होंने स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल एवं रुचिकर तरीके से शिक्षा प्रदान की। अवकाश के दिनों में मोहल्ला क्लास लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया। विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण का निर्माण, खेल-खेल में तथा गीत-कहानियों के माध्यम से शिक्षण, विद्यालय के नामांकन में वृद्धि के लिए अभिभावकों से गृह संपर्क तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों के लिए श्री साहू की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने श्री सुखनंदन साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- मंत्री लखन पटेल ने कहा "सड़क तुमाये दद्दा ने देखी " बयान पर जनता मांग रही कारवाही ऐसे नेता मंत्री को हटाओ मंत्री लखन पटेल ने कहा "सड़क तुमाये दद्दा ने देखी " के बयान पर सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा का पलटवार कहा, डॉ मोहन यादव ऐसे मंत्री जो जनता से इतने गलत शब्दों का उपयोग कर रहे, किसी ने उनसे सड़क के गड्ढे की समस्या बताई, फिर क्या था , मंत्री लखन पटेल, भड़क गए, और अपशब्द बोल दिए," कहा सड़क तुमाये दद्दा ने देखी क्या " उनको उस समस्या को हल करना चाहिए था, वहीं सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा ने वीडियो जारी कर डॉ मोहन यादव से कड़ी मांग की है कि इनके ऊपर तत्काल कार्यवाही करे। और ये भी कहा कि मंत्री लखन पटेल "जनता से माफी मांगे "1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, खस्ताहाल सड़कों को लेकर हल्लाबोल! जबलपुर में नगर निगम की कार्यप्रणाली और सड़कों की खराब गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहे पर ‘भ्रष्टाचार की मटकी’ लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में हाल ही में बनी सड़कें पहली बारिश में ही उखड़कर मिट्टी और गिट्टी में तब्दील हो गई हैं। इससे जनता को परेशानी के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही नगर निगम की आर्थिक स्थिति और महापौर की ब्रांडिंग व विज्ञापनों पर खर्च को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस की चेतावनी: खराब सड़कों से निकली मिट्टी और गिट्टी को मटकी में एकत्र कर नगर निगम पहुंचाया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सामने बड़े स्तर पर ‘भ्रष्टाचार की मटकी फोड़’ आंदोलन किया जाएगा। #Jabalpur #BreakingNews #Congress #AmrishMishra #नगरनिगम #खस्ताहालसड़कें #भ्रष्टाचारकीमटकी #मटकीफोड़आंदोलन #जबलपुरन्यूज़ #AawazNews #टेक1
- सागर बंडा शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान1
- बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”1
- 🍺 सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 📍 मृतक अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। 🚨 MP में जहरीली शराब का कहर! बताया जा रहा है कि शनिवार रात शराब पीने के बाद कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों का इलाज अभी जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। #MadhyaPradesh #Sagar #Banda #SagarNews #JahariliSharab #BreakingNews #MPNews #DamohNews #ViralNews1