जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में जॉब कैंप आयोजित, 25 में से 10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया कराई गई। जॉब कैंप में निजी सुरक्षा कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान कुल 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगे प्रशिक्षण देकर विभिन्न संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास युवाओं को सुरक्षा जवान पद के लिए आवेदन का मौका दिया गया, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक एवं एनसीसी योग्यता निर्धारित की गई थी। कैंप के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मापदंड की भी जांच की गई। जिला नियोजनालय द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 9 मार्च से 18 मार्च 2026 तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जोकीहाट प्रखंड परिसर में कैंप आयोजित किया गया, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में जॉब कैंप आयोजित, 25 में से 10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया कराई गई। जॉब कैंप में निजी सुरक्षा कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान कुल 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगे प्रशिक्षण देकर
विभिन्न संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास युवाओं को सुरक्षा जवान पद के लिए आवेदन का मौका दिया गया, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक एवं एनसीसी योग्यता निर्धारित की गई थी। कैंप के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मापदंड की भी जांच की गई। जिला नियोजनालय द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 9 मार्च से 18 मार्च 2026 तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जोकीहाट प्रखंड परिसर में कैंप आयोजित किया गया, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
- अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Danish Alam1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Rambalam Patel1
- Post by Araria News1
- Post by SANJARUL1
- Post by Chandankumarpaswan Paswan1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1