Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा है गैस सिलेंडर होती है परेशानी
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा है गैस सिलेंडर होती है परेशानी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ayush Kumar1
- बिहार के मधेपुरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। मामला मधेपुरा जिले के अरार पुल के पास का है, जहां शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे और देर रात करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28), अंकित कुमार (26) और वसंत कुमार (23) के रूप में की गई है। सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे और साथ में मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।4
- नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चन्द्रायण पंचायत में बुधवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. गौतम कृष्णा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।" उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा। चन्द्रायण पंचायत के इस ऐतिहासिक मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद दिखी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया, आयोजन समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और मेले के सफल आयोजन के लिए खुशी जाहिर की।1
- सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र के साहपुर मझोल कोशी बांध पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। घटना सुबह-सुबह की है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या फिर किसी और कारण से। फिलहाल, घायल की स्थिति को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।1
- जारी की है जो वोट दिया है उसको भी 125 यूनिट बिजली फ्री और जो नहीं दिया है उसको दिखेगा1
- मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, कार नदी में गिरी; 3 शव बरामद, चौथे की तलाश जारी 📍 मधेपुरा से जिला संवाददाता रंजीत कुमार जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्वालपाड़ा से मेला देखकर लौट रहे युवकों की कार अरार पुल के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकमा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार (26) तथा सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र वसंत कुमार (23) के रूप में की गई है। चौथे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लापता युवक की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है। 👉 तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह मानी जा रही है।2
- Post by मिथिलेश कुमार1
- नौहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मुख्य बांध से नीचे उतर गया।नौहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मुख्य बांध से नीचे उतर गया।घटना की सूचना मिलते ही नौहट्टा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लिखित शिकायत मिलते ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घायल के स्वास्थ्य और ट्रैक्टर को बांध से निकालने की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। 1
- सिटी स्कैन का स्वरूप,कैसे होता है ,देखे लाइव वीडियो रिपोर्ट:रंजीत कुमार जिला संवाददाता1