logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घणाहट्टी में रोज़ लगने लगा जाम, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से बढ़ी परेशानी शिमला। घणाहट्टी क्षेत्र में इन दिनों लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले यहां यातायात सामान्य रहता था, लेकिन अब लगभग हर रोज़ जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी संजू , विकास और गीताराम ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस और स्कूल के समय ट्रैफिक अधिक रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार जाम में एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। वहीं, लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

4 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
4 hrs ago

घणाहट्टी में रोज़ लगने लगा जाम, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से बढ़ी परेशानी शिमला। घणाहट्टी क्षेत्र में इन दिनों लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले यहां यातायात सामान्य रहता था, लेकिन अब लगभग हर रोज़ जाम की स्थिति बन

7607b688-b9d0-4f45-8279-30654453dcab

रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी संजू , विकास और गीताराम ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। खासकर सुबह और

ac026dc4-ab58-4eeb-b720-40d84be2be84

शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस और स्कूल के समय ट्रैफिक अधिक रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार जाम में एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की

b86411d4-a7bf-4a5d-a5f1-81db294296b5

है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। वहीं, लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे के अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा निरुपमा चौधरी ने की, जबकि सचिव वंदना सूद ने आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन संभाला। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कपड़ों पर की गई आकर्षक नक्काशी विशेष रूप से सराहना का केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे ब्यूटीशियन कोर्स, हेयर स्टाइलिंग, नेल आर्ट, सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बना रहे हैं।
    4
    शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे के अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा निरुपमा चौधरी ने की, जबकि सचिव वंदना सूद ने आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कपड़ों पर की गई आकर्षक नक्काशी विशेष रूप से सराहना का केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे ब्यूटीशियन कोर्स, हेयर स्टाइलिंग, नेल आर्ट, सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बना रहे हैं।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • सोलन में बड़ा हादसा: चंबाघाट फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी हिमाचल आज तक के लिए सोलन से पवन सिंघ की रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहाँ बारातियों से भरी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन क्रेन मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सीधा कर सड़क से हटाया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को सुचारू करवाया और जाम में फँसे लोगों को राहत दिलाई। पुलिस ने इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ—तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी—इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि फ्लाईओवर और पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    1
    सोलन में बड़ा हादसा: चंबाघाट फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी
हिमाचल आज तक के लिए सोलन से पवन सिंघ की रिपोर्ट 
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहाँ बारातियों से भरी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन क्रेन मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सीधा कर सड़क से हटाया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को सुचारू करवाया और जाम में फँसे लोगों को राहत दिलाई।
पुलिस ने इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ—तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी—इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि फ्लाईओवर और पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम-2024 को लेकर भाजपा की बात सच साबित हुई है। दिसंबर 2024 में पारित और फरवरी 2025 से प्रभावी इस अधिनियम के माध्यम से दिसंबर 2003 या उसके बाद के अनुबंध कर्मचारियों के लिए लाभों को पूर्वव्यापी रूप में सीमित कर दिया गया था। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कर्मचारियों से जुडे़ इस संवेदनशील विषय को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाते हुए सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी थी। प्रदेश सरकार ने भले ही भाजपा की इस सलाह को अनसुना किया हो, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस अधिनियम को खारिज कर दिया है। इसे सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम का विभिन्न स्तरों पर विरोध हो रहा था। इस अधिनियम को अनुबंध कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात माना जा रहा था। इसके तहत अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ उनकी नियुक्ति के बजाए नियमितीकरण की तिथि से देने का प्रावधान किया गया था। इससे वरिष्ठता के साथ ही उनके वेतनमान और पदोन्नति आदि पर भी असर पड़ रहा था। कर्मचारियों के विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार ने इसे मनमाने ढंग से लागू कर दिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट का यह फैसला अनुबंध कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। गौरतलब है कि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने भी विधानसभा में इस अधिनियम को लेकर सरकार को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का हमेशा अहम योगदान रहता है। उनके जीवन का एक बड़ा और स्वर्णिम हिस्सा प्रदेश की सेवा करते हुए बीतता है। लिहाजा उन्हें उनके हकों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला देते हुए कहा था कि किसी भी जूनियर कर्मचारी को उसके सीनियर से अधिक वेतन व अन्य लाभ नहीं दिए जा सकते। इतना ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र में ऐसे ही एक मामले में अदालत के फैसले का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि हिमाचल में आज भी उस फैसले का अनुसरण किया जाता है। उन्होंने सरकार को इस बारे भी आगाह किया था कि मनमाने ढंग से लागू किए गए इस अधिनियम की वजह से कर्मचारियों को अदालत का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। अदालती मामले बढ़ने से सरकार का कामकाज भी प्रभावित होगा। हाईकोर्ट द्वारा इस एक्ट को खारिज करने से साबित हो गया है कि इस मामले में सरकार गलत थी।
    1
    हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम-2024 को लेकर भाजपा की बात सच साबित हुई है। दिसंबर 2024 में पारित और फरवरी 2025 से प्रभावी इस अधिनियम के माध्यम से दिसंबर 2003 या उसके बाद के अनुबंध कर्मचारियों के लिए लाभों को पूर्वव्यापी रूप में सीमित कर दिया गया था। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कर्मचारियों से जुडे़ इस संवेदनशील विषय को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाते हुए सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी थी। प्रदेश सरकार ने भले ही भाजपा की इस सलाह को अनसुना किया हो, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस अधिनियम को खारिज कर दिया है। इसे सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम का विभिन्न स्तरों पर विरोध हो रहा था। इस अधिनियम को अनुबंध कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात माना जा रहा था। इसके तहत अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ उनकी नियुक्ति के बजाए नियमितीकरण की तिथि से देने का प्रावधान किया गया था। इससे वरिष्ठता के साथ ही उनके वेतनमान और पदोन्नति आदि पर भी असर पड़ रहा था। कर्मचारियों के विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार ने इसे मनमाने ढंग से लागू कर दिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट का यह फैसला अनुबंध कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
गौरतलब है कि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने भी विधानसभा में इस अधिनियम को लेकर सरकार को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का हमेशा अहम योगदान रहता है। उनके जीवन का एक बड़ा और स्वर्णिम हिस्सा प्रदेश की सेवा करते हुए बीतता है। लिहाजा उन्हें उनके हकों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला देते हुए कहा था कि किसी भी जूनियर कर्मचारी को उसके सीनियर से अधिक वेतन व अन्य लाभ नहीं दिए जा सकते। इतना ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र में ऐसे ही एक मामले में अदालत के फैसले का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि हिमाचल में आज भी उस फैसले का अनुसरण किया जाता है। उन्होंने सरकार को इस बारे भी आगाह किया था कि मनमाने ढंग से लागू किए गए इस अधिनियम की वजह से कर्मचारियों को अदालत का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। अदालती मामले बढ़ने से सरकार का कामकाज भी प्रभावित होगा। हाईकोर्ट द्वारा इस एक्ट को खारिज करने से साबित हो गया है कि इस मामले में सरकार गलत थी।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Daily Media 24 News
    1
    Post by Daily Media 24 News
    user_Daily Media 24 News
    Daily Media 24 News
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    11 min ago
  • Braking Panchkula अभद्र टिप्पणी करने से बचे सांसद रेखा,राजनीति में झूठे आरोप लगाना शर्मनाक : चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करने पर सांसद रेखा शर्मा को लीगल नोटिस चंद्रमोहन ने कहा, बदमाशी से कोई चुनाव जीता होता तो जनता 5 बार न चुनती चंद्रमोहन से तीन बार लगातार चुनाव हारे है श्याम लाल बंसल, 2005 में 83,996 वोटो से हारे थे श्याम लाल चंद्रमोहन के वकील दीपांशु बंसल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में, रेखा शर्मा को 7 दिनों के भीतर माफी मांगने के लिए कहा, अन्यथा न्यायालय की शरण लेंगे नगर निकाय चुनावों में भाजपा सांसद रेखा शर्मा को हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भजनलाल और हरियाणा विधानसभा में 5वी बार के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा साबित होगया है। गत दिवस सांसद रेखा ने एक चुनावी सभा में स्व भजनलाल और चंद्रमोहन को बदमाश बताते हुए बदमाशी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। अब इस मामले को लेकर चंद्रमोहन के समर्थकों ने नाराज़गी जाहिर की और इस मामले पर उन्हें संज्ञान लेने को कहा,जिसके चलते अब चंद्रमोहन ने अपने वकील दीपांशु बंसल एडवोकेट के मार्फत सांसद रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेज कर 7 दिनों में सार्वजनिक मंच से माफी मांगने के लिए कहा है। इसके साथ ही भविष्य में कोई अभद्र टिप्पणी न देने बारे भी कहा है। चंद्रमोहन ने कहा कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते है,परंतु लोकतंत्र में झूठे आरोप लगाना गलत है। उनके पिता स्व भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, हरियाणा को बनाने से लेकर विकसित करने में उनका योगदान है। पंचकूला को बनाने और बसाने वाले भजन लाल जी ही है और वह अब दुनिया में भी नहीं है।वह स्वयं 5 बार के विधायक है और उप मुख्यमंत्री रहे है।पंचकुला और हरियाणा के विकास के लिए सदैव तत्पर है।उनके द्वारा कभी भी किसी दूसरे दल के नेता के विरुद्ध कोई गलत टिप्पणी नहीं की गई।बावजूद इसके सांसद रेखा ने चुनावी सभा में चंद्रमोहन और उनके परिवार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने के लिए अभद्र टिप्पणी की है जोकि लोकतंत्र और सामाजिक स्थिति के विरुद्ध है।
    1
    Braking Panchkula 
अभद्र टिप्पणी करने से बचे सांसद रेखा,राजनीति में झूठे आरोप लगाना शर्मनाक : चंद्रमोहन 
पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करने पर सांसद रेखा शर्मा को लीगल नोटिस
चंद्रमोहन ने कहा, बदमाशी से कोई चुनाव जीता होता तो जनता 5 बार न चुनती 
चंद्रमोहन से तीन बार लगातार चुनाव हारे है श्याम लाल बंसल, 2005 में 83,996 वोटो से हारे थे श्याम लाल
चंद्रमोहन के वकील दीपांशु बंसल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में, रेखा शर्मा को 7 दिनों के भीतर माफी मांगने के लिए कहा, अन्यथा न्यायालय की शरण लेंगे 
नगर निकाय चुनावों में भाजपा सांसद रेखा शर्मा को हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भजनलाल और हरियाणा विधानसभा में 5वी बार के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा साबित होगया है। गत दिवस सांसद रेखा ने एक चुनावी सभा में स्व भजनलाल और चंद्रमोहन को बदमाश बताते हुए बदमाशी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। अब इस मामले को लेकर चंद्रमोहन के समर्थकों ने नाराज़गी जाहिर की और इस मामले पर उन्हें संज्ञान लेने को कहा,जिसके चलते अब चंद्रमोहन ने अपने वकील दीपांशु बंसल एडवोकेट के मार्फत सांसद रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेज कर 7 दिनों में सार्वजनिक मंच से माफी मांगने के लिए कहा है। इसके साथ ही भविष्य में कोई अभद्र टिप्पणी न देने बारे भी कहा है।
चंद्रमोहन ने कहा कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते है,परंतु लोकतंत्र में झूठे आरोप लगाना गलत है। उनके पिता स्व भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, हरियाणा को बनाने से लेकर विकसित करने में उनका योगदान है। पंचकूला को बनाने और बसाने वाले भजन लाल जी ही है और वह अब दुनिया में भी नहीं है।वह स्वयं 5 बार के विधायक है और उप मुख्यमंत्री रहे है।पंचकुला और हरियाणा के विकास के लिए सदैव तत्पर है।उनके द्वारा कभी भी किसी दूसरे दल के नेता के विरुद्ध कोई गलत टिप्पणी नहीं की गई।बावजूद इसके सांसद रेखा ने चुनावी सभा में चंद्रमोहन और उनके परिवार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने के लिए अभद्र टिप्पणी की है जोकि लोकतंत्र और सामाजिक स्थिति के विरुद्ध है।
    user_Tara Thakur News Reporter
    Tara Thakur News Reporter
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • वार्ड नंबर 7 से प्रेम कुमार ने आजाद उम्मीदवार बतौर भरा नामांकन जनता से किए वादों पर खरा उतरने की बात लगातार दो बार जीत हासिल, कर चुके,
    1
    वार्ड नंबर 7 से प्रेम कुमार ने आजाद उम्मीदवार बतौर भरा नामांकन 
जनता से किए वादों पर खरा उतरने की बात
लगातार दो बार जीत हासिल, कर चुके,
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • शिमला। घणाहट्टी क्षेत्र में इन दिनों लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले यहां यातायात सामान्य रहता था, लेकिन अब लगभग हर रोज़ जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी संजू , विकास और गीताराम ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस और स्कूल के समय ट्रैफिक अधिक रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार जाम में एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। वहीं, लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
    4
    शिमला। घणाहट्टी क्षेत्र में इन दिनों लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले यहां यातायात सामान्य रहता था, लेकिन अब लगभग हर रोज़ जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासी संजू , विकास और गीताराम ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस और स्कूल के समय ट्रैफिक अधिक रहता है।
लोगों का कहना है कि कई बार जाम में एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।
वहीं, लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.