Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेलो दोस्तों वीडियो को पूरा देखें लाइक करें सब्सक्राइब करें आगे शेयर कीजिए अच्छा लगे तो कमेंट कीजिए सपोर्ट कीजिए सभी वीडियो देखना
Pkçm
हेलो दोस्तों वीडियो को पूरा देखें लाइक करें सब्सक्राइब करें आगे शेयर कीजिए अच्छा लगे तो कमेंट कीजिए सपोर्ट कीजिए सभी वीडियो देखना
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर हरियाली अमावस्या पर गौ सेवा संस्थान में धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित जालौर हरियाली अमावस्या के पावन दिन गौ सेवा संस्थान में पंडित दयाशंकर दवे के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन किया गया भगवान शिव का महा अभिषेक पूजन महा आरती का आयोजन हुआ इस दौरान महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी आयोजित कार्यक्रम के तहत गौ माता का पूजन किया गया गौ माता की महा श्रद्धापूर्वक भाग लियाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने3
- किडनेपरों की गाड़ी देख साईकिल छोड़कर घर के अंदर भागा बच्चा रात के 9:00 बजे एक बच्चा अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था कि तभी उसने देखा की अचानक एक गाड़ी उसके सामने आकर रुक गई हैं। बच्चा समझ जाता है कि यह कोई आम गाड़ी नहीं है बल्कि कोई किडनेपरों की गाड़ी है इसलिए वह तुरंत साइकिल छोड़कर अपने घर के अंदर भाग जाता है और किडनेपरों के प्लान पर पानी फेर देता है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता पाली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तिरंगा व मन में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज के साथ स्थानीय विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन महिलाओं एवं बालिकाओं के मन में ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना बढ़ाना है। अपने घरों पर तिरंगा पहनाना तथा बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति एकता अखण्डता व प्रेम की भावना पैदा करने का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला कलेक्टर व मोनिका सैन पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली में विद्यार्थियों का देशभक्ति के प्रति प्रेरित व जीवन में प्रेम व सौहार्द के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया। प्रियंका व्यास केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सुश्री देवी केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विद्यार्थियों को देश भक्ति के प्रति अपना सकारात्मक संदेश दिया गया। इस रैली में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करी। उक्त कार्यक्रम में विमला मंत्री, विद्यालय संस्थापक स्टाफगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।2
- हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई। रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया। इस रेली का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा। केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली1
- छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद जुलूस के रूप में छात्र पहुंचे कॉलेज, कांग्रेस कार्यालय में NSUI के पदाधिकारियों व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया संबोधित, बड़ी संख्या में छात्रों ने बांगड़ कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की कर रहे मांग, सुरक्षा को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस कॉलेज के मुख्य गेट पर रही मौजूद3
- हेलो दोस्तों वीडियो को पूरा देखें लाइक करें सब्सक्राइब करें आगे शेयर कीजिए अच्छा लगे तो कमेंट कीजिए सपोर्ट कीजिए सभी वीडियो देखना4
- तमिलनाडु CM विजय के काले कारनामें देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) ने मई 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), 2026 के विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ▪️जनकल्याणकारी नीतियां: विजय सरकार ने शिक्षा, महिला कल्याण और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। ▪️पारदर्शिता और बदलाव: पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) से अलग, TVK एक नए राजनीतिक विकल्प और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा करती है। ▪️समानता और सामाजिक न्याय: पार्टी अपने बुनियादी सिद्धांतों—समानता (Egalitarianism) और धर्मनिरपेक्षता पर जोर देते हुए जमीनी स्तर पर सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ✅ तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में अपनी चुनावी गारंटियों और जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को लागू करना शुरू कर दिया है। हाल ही में पेश हुए बजट और सरकारी घोषणाओं के तहत कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है:। 1. थाई मामन थंगा मोथिरम (गोल्ड रिंग और बेबी केयर किट योजना) सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु (चाहे लड़का हो या लड़की) को तमिलनाडु सरकार की ओर से 1-ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चे और मां की देखभाल के लिए एक 'बेबी वेलकम किट' भी प्रदान की जाती है। 2. स्कूली बच्चों ने वीडियो बनाकर सीएम विजय सर को भेजा तो एक्शन का रिएक्शन हुआ। जब स्कूली बच्चों का कोई भावुक या गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो जिला प्रशासन (कलेक्टर) या जनप्रतिनिधि मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण और बस सेवा शुरू करने के निर्देश जारी कर देते हैं। और ऐसा ही तमिलनाडु से मुख्यमंत्री सीएम विजय ने किया। 3. तमिलनाडु की एक बच्ची ने वीडियो बनाकर सीएम विजय सर से कहाँ की मेरी स्कूल के पास एक पानी का बोहत ही ज्यादा लीक हो रही है जिसके कारण रोजाना हजारों लीटर पानी वेस्ट हो रहा है। तो प्लीज सीएम सर इसे ठीक करवा दो, जिसके बाद क्या था 24 घंटो के अंदर-अंदर ही पानी टंकी ठीक करवा विजय थलापति ने और जनहित में काम किया।1
- पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। **दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती** प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई। **शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह** घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।1