विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर फुसरो के बाजारों में उमड़ी भीड़, तैयारियां जोरों पर विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर फुसरो के बाजारों में उमड़ी भीड़, तैयारियां जोरों पर बेरमो बेरमो क्षेत्र में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा -अर्चना बुधवार को सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों व चौक-चौराहों पर धूमधाम के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर मंगलवार को फुसरो बाजार सहित आसपास के अन्य बाजारों में पूजन सामग्री, फल-फूल और सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेरमो के विख्यात विश्वकर्मा पूजा स्थल सीसीएल बीएंडके क्षेत्र की करगली वाशरी में इस बार भी भव्य प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही यहां मेले का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार के बस, कार व टेंपो स्टैंड और आरकेटी प्राइवेट लिमिटेड फुसरो में भी पूजा का वृहत आयोजन किया जा रहा है।फुसरो की बाटा गली के समीप राजस्थान के बेलवार से आने वाले चर्चित मस्तान बाबा के परिजनों द्वारा वाहनों को सजाने के लिए विशेष दुकान लगाई गई है। यहां दोपहिया से लेकर भारी वाहनों को सजाने के लिए हाथों से बनाए गए आकर्षक झालर, माला और गुलदस्ते उपलब्ध हैं, जिसकी खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही।गौरतलब है कि यह दुकान पिछले 53 वर्षों से प्रत्येक वर्ष लगाई जाती है। वर्ष 2022 मे मस्तान बाबा का देहांत हो चुका है, लेकिन अब उनके परिजन मुन्ना भाई और राम एलेक्स (उर्फ रॉकी) इस पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए दुकान लगा रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए वाहन मरम्मत और धुलाई के लिए दिन भर दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। करगली गेट स्थित विभिन्न वाशिंग सेंटरों में वाहनों को धुलवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग अपनी गाड़ियों की धुलाई के लिए अलग-अलग वाशिंग सेंटरों के चक्कर काटते नजर आए।

- बाघमारा क्षेत्र के कतरास छाताबाद में तीसरी बार हुआ भू धसान कई घरों में आई दरारे कई घर हुए जमीन डोज वहां के लोग पलायन को है विवश। इस संबंध में वार्ड 2 के पार्षद एवं धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,।1
- निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के समीप बुधवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और शिबू उर्फ सागर के बीच मुठभेड़ हो गई।1
- चरही में नशामुक्ति के लिए सब एक साथ आके नशामुक्ति अभियान में शामिल हो गए1
- गोला रामगढ़ : पत्रकारों के सम्मान और भूमिका पर बोले जिला पार्षद जलेश्वर महतो1
- Post by User28003
- निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।1
- चलकुशा प्रखंड : मसकेडीह पंचायत के पैरामाउंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कला प्रदर्शनी में चित्रकला, हस्तकला, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और दैनिक जीवन से जुड़ी झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह, आलोक सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ चलकुशा, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव, स्कूल के डायरेक्टर शशि सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे। चलकुशा प्रखंड : मसकेडीह पंचायत के पैरामाउंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कला प्रदर्शनी में चित्रकला, हस्तकला, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और दैनिक जीवन से जुड़ी झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह, आलोक सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ चलकुशा, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव, स्कूल के डायरेक्टर शशि सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।1
- सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान! #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand1