logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल धनबाद। धनबाद जिले के झरिया के भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हो गए। पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया के भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो अपराधियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से पुलिस ने हथियार, कई मोबाइल फोन और बम भी बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

16 hrs ago
user_संतोष कुमार दे
संतोष कुमार दे
रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
16 hrs ago

धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल धनबाद। धनबाद जिले के झरिया के भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हो गए। पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया के भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो अपराधियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से पुलिस ने हथियार, कई मोबाइल फोन और बम भी बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • user_Md. Islam Ansari
    Md. Islam Ansari
    Gomia, Bokaro
    🛕
    10 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जवान और एक युवक के बीच सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक जवान और युवक के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। सोमवार की सुबह 8 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जांच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गर्मा गया। वीडियो में ट्रैफिक जवान यह कहते नजर आ रहा है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं युवक का आरोप है कि ट्रैफिक जवान ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग ट्रैफिक जवान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जवान और एक युवक के बीच सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक जवान और युवक के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया।
सोमवार की सुबह 8 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जांच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गर्मा गया। वीडियो में ट्रैफिक जवान यह कहते नजर आ रहा है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं युवक का आरोप है कि ट्रैफिक जवान ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग ट्रैफिक जवान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • निरसा में कांटा के पास से एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया निरसा में कांटा के पास से एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है, हाइड्रोलिक पाइलिंग रिग मशीन इंस्टॉल होना शुरू हो गया है जो आप इस वीडियो में देख सकते हैं #flyover #nirsha #dhanbad #jharkhand #fbpost #news #newsupdate
    1
    निरसा में कांटा के पास से एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया निरसा में कांटा के पास से एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है, हाइड्रोलिक पाइलिंग रिग मशीन इंस्टॉल होना शुरू हो गया है जो आप इस वीडियो में देख सकते हैं 
#flyover #nirsha #dhanbad #jharkhand #fbpost #news #newsupdate
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रबंधक को दी गई।
    1
    जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रबंधक को दी गई।
    user_Ranjan Mitra
    Ranjan Mitra
    Local News Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • लोकेशन - कोलकाता रिपोर्टर - ब्यूरो रिपोर्ट स्लग - कोलकाता में LPG को लेकर विरोध प्रदर्शन, TMC की रैली में उमड़ी भीड़ एंकर - पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। All India Trinamool Congress ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और सांसद Abhishek Banerjee के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। यह रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर डोरीना क्रॉसिंग होते हुए एस्प्लानेड तक पहुंची, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 913 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की विदेश नीति और गैस सप्लाई मैनेजमेंट पूरी तरह विफल साबित हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी है। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की सप्लाई स्थिर है और लोगों से घबराकर अधिक खरीदारी न करने की अपील की गई है। इस मुद्दे ने अब बंगाल की राजनीति में भी गर्मी बढ़ा दी है ।
    1
    लोकेशन - कोलकाता
रिपोर्टर -  ब्यूरो रिपोर्ट
स्लग - कोलकाता में LPG को लेकर विरोध प्रदर्शन, TMC की रैली में उमड़ी भीड़
एंकर -  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। All India Trinamool Congress ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और सांसद Abhishek Banerjee के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। यह रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर डोरीना क्रॉसिंग होते हुए एस्प्लानेड तक पहुंची, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 913 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की विदेश नीति और गैस सप्लाई मैनेजमेंट पूरी तरह विफल साबित हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी है।
वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की सप्लाई स्थिर है और लोगों से घबराकर अधिक खरीदारी न करने की अपील की गई है। इस मुद्दे ने अब बंगाल की राजनीति में भी गर्मी बढ़ा दी है
।
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    7 hrs ago
  • Post by भरोसा सच का
    1
    Post by भरोसा सच का
    user_भरोसा सच का
    भरोसा सच का
    Court reporter गोमिया, बोकारो, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • नयन मोदक की रिपोर्ट बिग ब्रेकिंग धनबाद धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ पिंस खान के दो गुर्गे पुलिस की इंकाउंटर से घायल होने की सुचना रांची स्थित एक रेस्टोरेंट में गोली बारी और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी में थे शामिल घायल गुर्गे भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के बंद चानक के पास सुबह लगभग 4 बजे हुई मुठभेड़, एसएसपी प्रभात कुमार भी मौके पर मौजूद धनबाद में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ | प्रिंस खान के 2 गुर्गे एनकाउंटर में घायल | सुबह 4 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग धनबाद एनकाउंटर LIVE: गैंगस्टर प्रिंस खान के 2 गुर्गे ढेर होने से बचे | पुलिस से मुठभेड़ में घायल
    1
    नयन मोदक की रिपोर्ट 
बिग ब्रेकिंग धनबाद   धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़  पिंस खान के दो गुर्गे पुलिस की इंकाउंटर से घायल होने की सुचना   रांची स्थित एक रेस्टोरेंट में गोली बारी और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी में थे शामिल घायल गुर्गे   भागाबांध ओपी क्षेत्र के  केंदुआडीह बस्ती के बंद चानक के पास सुबह लगभग 4 बजे हुई मुठभेड़,  एसएसपी प्रभात कुमार भी मौके पर मौजूद
धनबाद में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ | प्रिंस खान के 2 गुर्गे एनकाउंटर में घायल | सुबह 4 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग
धनबाद एनकाउंटर LIVE: गैंगस्टर प्रिंस खान के 2 गुर्गे ढेर होने से बचे | पुलिस से मुठभेड़ में घायल
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    7 hrs ago
  • हिन्दू महासम्मेलन को लेकर भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत, सनातनियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील। (निरसा)।आगामी हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने तथा सनातन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से तालडांगा स्थित करनी सेना कार्यालय से भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने किया। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान अखंड ज्योत स्थापित कर समाज की एकता, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रथ को रवाना किया गया। रथ के साथ मौजूद लोगों ने सनातन धर्म की एकता का संदेश देते हुए लोगों से हिन्दू महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस संबंध में जानकारी देते हुए करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने बताया कि यह रथ भ्रमण 45 दिनों तक निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, गांवों और मोहल्लों में घूमेगा। रथ के माध्यम से घर-घर जाकर सनातन समाज के लोगों को एकजुट होने तथा हिन्दू महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि रथ भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे अभियान के दौरान वे स्वयं रथ के साथ प्रवास पर रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क करेंगे। रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बाइट: अमन सिंह
    5
    हिन्दू महासम्मेलन को लेकर भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत, सनातनियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील।
(निरसा)।आगामी हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने तथा सनातन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से  तालडांगा स्थित करनी सेना कार्यालय से भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने किया। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान अखंड ज्योत स्थापित कर समाज की एकता, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रथ को रवाना किया गया। रथ के साथ मौजूद लोगों ने सनातन धर्म की एकता का संदेश देते हुए लोगों से हिन्दू महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस संबंध में जानकारी देते हुए करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने बताया कि यह रथ भ्रमण 45 दिनों तक निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, गांवों और मोहल्लों में घूमेगा। रथ के माध्यम से घर-घर जाकर सनातन समाज के लोगों को एकजुट होने तथा हिन्दू महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने यह भी बताया कि रथ भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे अभियान के दौरान वे स्वयं रथ के साथ प्रवास पर रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क करेंगे।
रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बाइट: अमन सिंह
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.