दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बारां जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल बैरवा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अंत में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष वर्मा ने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "जलियांवाला बाग जैसी घटना" करार दिया और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। वहीं, भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय डागर ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं की अनदेखी पर सवाल उठाए। आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपसिंह अंबेडकर ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला हैं और इसके जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने और सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान सोनू जाटव, प्रेम शंकर शांत, राकेश गोडाला, रोहित मेघवाल, रामनरेश बैरवा, राजेंद्र मेघवाल, संदीप बैरवा, हिमांशु पालरिया, चंद्र मोहन बैरवा, हर गोविंद और एडवोकेट देश राज मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बारां जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल बैरवा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अंत में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष वर्मा ने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "जलियांवाला बाग जैसी घटना" करार दिया और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। वहीं, भीम आर्मी
के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय डागर ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं की अनदेखी पर सवाल उठाए। आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपसिंह अंबेडकर ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला हैं और इसके जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने और सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान सोनू जाटव, प्रेम शंकर शांत, राकेश गोडाला, रोहित मेघवाल, रामनरेश बैरवा, राजेंद्र मेघवाल, संदीप बैरवा, हिमांशु पालरिया, चंद्र मोहन बैरवा, हर गोविंद और एडवोकेट देश राज मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बारां जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल बैरवा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अंत में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष वर्मा ने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "जलियांवाला बाग जैसी घटना" करार दिया और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। वहीं, भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय डागर ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं की अनदेखी पर सवाल उठाए। आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपसिंह अंबेडकर ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला हैं और इसके जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने और सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान सोनू जाटव, प्रेम शंकर शांत, राकेश गोडाला, रोहित मेघवाल, रामनरेश बैरवा, राजेंद्र मेघवाल, संदीप बैरवा, हिमांशु पालरिया, चंद्र मोहन बैरवा, हर गोविंद और एडवोकेट देश राज मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल छात्र आंदोलन के दौरान युवाओं की बुलंद आवाज गूंजी। इस राष्ट्रीय मंच से 'शाहाबाद जंगल बचाओ जन आंदोलन' के नेतृत्वकर्ता गब्बर यादव ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही अस्तित्व के लिए प्रकृति और पर्यावरण भी जरूरी हैं। राजस्थान के बारां जिले की शाहाबाद तहसील के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए गब्बर यादव ने नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार "एक पेड़ मां के नाम" का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान के एकमात्र सघन शाहाबाद जंगल में पावर प्लांट के लिए 10 लाख से अधिक पेड़ों को काटने का आदेश दे चुकी है। गब्बर यादव ने आगाह किया कि पावर प्लांट के लिए कूनो नदी से अत्यधिक जल खींचने से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद होंगी और कूनो नेशनल पार्क के अस्तित्व व विदेशी चीतों के जीवन पर गंभीर संकट मंडराएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दिपके और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए गब्बर यादव ने देश के क्रांतिकारी युवाओं से शाहाबाद के 'स्वर्ग जैसे जंगल' को बचाने के लिए आने वाले समय में एक विशाल जनआंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।1
- बारां के शेरगढ़ धाम बरसाना में 1 अगस्त को प्रभु कल्याणराय की 5 किलोमीटर भव्य परिक्रमा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियों की बैठक संपन्न हो गई है।1
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।1
- बूंदी जिले के केशोरायपाटन स्थित टाकरवाडा के पास बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।1
- बूंदी के लाखेरी में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त कार में सवार तीन युवकों ने तुरंत गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।1