Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक #बहुजन_एकता_हमारी_ताकत बहुजन एकता और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय के लिए मजबूत रणनीति तैयार की। #BSP #BahujanEkta #SocialChange #Mission2027 #RKsocialist
Rajesh K Socialist
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक #बहुजन_एकता_हमारी_ताकत बहुजन एकता और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय के लिए मजबूत रणनीति तैयार की। #BSP #BahujanEkta #SocialChange #Mission2027 #RKsocialist
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #बहुजन_एकता_हमारी_ताकत बहुजन एकता और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय के लिए मजबूत रणनीति तैयार की। #BSP #BahujanEkta #SocialChange #Mission2027 #RKsocialist4
- Post by Namrata Shukla3
- *देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज* *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़* देवरिया, 27 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।3
- देवरिया । क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों नाम पता अर्जुन यादव पुत्र परमानन्द यादव, 2.अजीत यादव पुत्र परमानन्द यादव व 3. रोहित कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा साकिनान धर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया को आज लल्लन तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 22. जनवरी 2026 को थाना भटनी पर वादी राजा ठाकुर निवासी घर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के घर के सामने इंटर लाकिंग सड़क के उखड़े ईंटों को ठीक करने के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डे व फावड़े से वादी के भाई राजेश, हरिकेश को जान से मारने की नियत से काफी मारा पीटा गया, जिससे राजेश व हरिकेश के सिर पर काफी गंभीर चोटें आ गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना भटनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 बाके यादव थाना भटनी जनपद देवरिया 2.हे0का0 संजय कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया 3.हे0का0 संजय सिंह यादव थाना भटनी जनपद देवरिया ।1
- गोरखपुर में भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं, जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।‘टचबडी’ को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है। पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।एक्टर आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की सुरीली आवाज़ ने इसे और खास बना दिया। अदिवि शेष ने कहा कि यह गाना फिल्म की कहानी के मूड को मजबूती देता है और दर्शकों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा। उन्हें विश्वास है कि ‘टचबडी’ देशभर के दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ाएगा। इस गाने की एक और खासियत यह है कि इसमें पवन सिंह सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ट्रेडमार्क स्वैग और परफॉर्मेंस के साथ भी दर्शकों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर अदिवि शेष, पवन सिंह और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा डांस और एनर्जी क्रिएट की है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और उनकी खास स्टाइल ने ‘टचबडी’ को एक अलग पहचान दी है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भोजपुरी स्टारडम को एक बड़े पैन इंडिया मंच पर और मजबूती से स्थापित करता है। इससे साफ है कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक क्रॉसओवर का प्रतीक बनकर उभर रहा है। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील देव ने की है, जो उनके निर्देशक की पहली फिल्म है। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। लेकिन, फिल्म से पहले पवन सिंह का यह अद्भुत गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है।4
- बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में भीमपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को गोविन्दपुर दुगौली निवासी बन्धु यादव, जो बेल्थरा रोड स्थित एक मोबिल एजेंसी पर कार्यरत थे, देर रात घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उनका शव ग्राम सरया में मिला। इस मामले में थाना भीमपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को दो आरोपियों—नीरज यादव और मुकेश यादव उर्फ जज—का नाम सामने आया। पुलिस ने 28 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने योजना बनाकर रात में रास्ते में घात लगाकर बन्धु यादव पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by विजय कुमार1
- #मजबूत_संगठन_मजबूत_भविष्य संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। आज की समीक्षा बैठक में हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। #BSP #BoothLevel #BahujanPower #Mission2027 #RKsocialist4