*देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज* *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़* देवरिया, 27 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
*देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज* *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़* देवरिया, 27 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से
15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण)
आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
- Rabindra.kumar.srivastavaDeoria, Uttar Pradesh😡8 hrs ago
- *देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज* *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़* देवरिया, 27 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।3
- #बहुजन_एकता_हमारी_ताकत बहुजन एकता और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय के लिए मजबूत रणनीति तैयार की। #BSP #BahujanEkta #SocialChange #Mission2027 #RKsocialist4
- बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में भीमपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को गोविन्दपुर दुगौली निवासी बन्धु यादव, जो बेल्थरा रोड स्थित एक मोबिल एजेंसी पर कार्यरत थे, देर रात घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उनका शव ग्राम सरया में मिला। इस मामले में थाना भीमपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को दो आरोपियों—नीरज यादव और मुकेश यादव उर्फ जज—का नाम सामने आया। पुलिस ने 28 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने योजना बनाकर रात में रास्ते में घात लगाकर बन्धु यादव पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- एंकर इंट्रो “सिवान से इस वक्त एक बड़ी और सुकून देने वाली खबर सामने आ रही है। वर्षों से जाम और परेशानी का सामना कर रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है… क्योंकि जीरादेई रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले ओवरब्रिज को रेलवे ने हरी झंडी दे दी है।” वॉइस ओवर (VO – “भारत सरकार और भारतीय रेल के सहयोग से सिवान जिले के जीरादेई स्टेशन के पास अब एक भव्य ओवरब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। यह वही जीरादेई है, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि के रूप में पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते पर अब विकास की एक नई तस्वीर देखने को मिलेगी। Vo - अब तक इस रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगना आम बात थी… आम लोग, स्कूली बच्चे, मरीज—सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ओवरब्रिज बनने के बाद यह तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। सफर होगा आसान, समय की बचत होगी और जाम से मिलेगी हमेशा के लिए राहत। इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोग इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि मानते हुए भारत सरकार, प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार जता रहे हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है… और सिवान को मिलेगा एक और आधुनिक और खूबसूरत ओवरब्रिज।” बाइट मुंन्ना कुमार, जमापुर निवासी स्थनीयें अशोक सिंह स्थानीय ठेपाहा निवासी Ptc आकाश कुमार दीनानाथ नाथ, स्थानीय जीरादेइ रविन्द्र यात्री,1
- देवरिया । क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों नाम पता अर्जुन यादव पुत्र परमानन्द यादव, 2.अजीत यादव पुत्र परमानन्द यादव व 3. रोहित कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा साकिनान धर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया को आज लल्लन तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 22. जनवरी 2026 को थाना भटनी पर वादी राजा ठाकुर निवासी घर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के घर के सामने इंटर लाकिंग सड़क के उखड़े ईंटों को ठीक करने के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डे व फावड़े से वादी के भाई राजेश, हरिकेश को जान से मारने की नियत से काफी मारा पीटा गया, जिससे राजेश व हरिकेश के सिर पर काफी गंभीर चोटें आ गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना भटनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 बाके यादव थाना भटनी जनपद देवरिया 2.हे0का0 संजय कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया 3.हे0का0 संजय सिंह यादव थाना भटनी जनपद देवरिया ।1
- गोरखपुर में भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं, जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।‘टचबडी’ को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है। पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।एक्टर आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की सुरीली आवाज़ ने इसे और खास बना दिया। अदिवि शेष ने कहा कि यह गाना फिल्म की कहानी के मूड को मजबूती देता है और दर्शकों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा। उन्हें विश्वास है कि ‘टचबडी’ देशभर के दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ाएगा। इस गाने की एक और खासियत यह है कि इसमें पवन सिंह सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ट्रेडमार्क स्वैग और परफॉर्मेंस के साथ भी दर्शकों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर अदिवि शेष, पवन सिंह और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा डांस और एनर्जी क्रिएट की है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और उनकी खास स्टाइल ने ‘टचबडी’ को एक अलग पहचान दी है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भोजपुरी स्टारडम को एक बड़े पैन इंडिया मंच पर और मजबूती से स्थापित करता है। इससे साफ है कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक क्रॉसओवर का प्रतीक बनकर उभर रहा है। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील देव ने की है, जो उनके निर्देशक की पहली फिल्म है। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। लेकिन, फिल्म से पहले पवन सिंह का यह अद्भुत गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है।4
- Post by विजय कुमार1
- धरहनिया गाँव के पास से पुलिस ने 1 पीकप वाहन से 9 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए 2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार देवरिया /थाना बनकटा पुलिस द्वारा विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास से 01 पीकप वाहन संख्या UP 52BT 3660 से बिहार ले जाये जा रहे 09 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव साकिन परान छपरा,नदावर घाट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया व 2.दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा साकिन वार्ड नं0-1 भगड़ा भवानी, मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पीकप वाहन व गोवंशीय पशुओं को कब्जा पुलिस लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा-3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधियम,1960 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1