Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
Shaban siddiqui
मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विधायक विनोद शंकर अवस्थी को हसनापुर में ग्रामीणों ने रोककर सड़क की दिखाई दुर्दशा वीडियो वायरल विधायक विनोद शंकर अवस्थी को हसनापुर में ग्रामीणों ने रोककर सड़क की दिखाई दुर्दशा वीडियो वायरल, ग्रामीण अगर इतना सजक होकर ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी से करते सवाल तो शायद ऐसे न होते हालात।1
- हाईकोर्ट के आदेश पर भीरा में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त लखीमपुर-खीरी जिला की पलिया तहसील क्षेत्र के कस्बा भीरा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर आज 18 सितम्बर 2026 शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हाईवे के किनारे किए गए 50 से अधिक अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। दो दिन पहले भी प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते कार्रवाई टाल दी गई थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बरेली इकाई के सह परियोजना निदेशक की ओर से तीन अगस्त 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण अधिनियम-2002 की धारा 26(2) के तहत अतिक्रमणकारियों को सात दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान चलाया। भारी पुलिस बल के बीच चला अभियान अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पलिया एसडीएम पुष्पक के साथ एडीएम, एडिशनल एसपी समेत आठ क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 500 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी, 10 यातायात पुलिसकर्मी, 10 दमकल वाहन और करीब तीन एंबुलेंस तैनात रहीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हाईवे के दोनों ओर कार्रवाई की गयी। दो घंटे की मोहलत के बाद जेसीबी ने शुरू की कार्रवाई प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही कई लोगों ने अपने स्तर से टीनशेड और दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। लोग मलबा ट्रॉलियों में भरकर ले जाते दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह भी लोगों को निर्माण हटाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। समय सीमा पूरी होने के बाद जेसीबी ने हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई निर्माण ध्वस्त कर दिए गे। बड़े प्रतिष्ठानों को मोहलत देने का आरोप कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि अभियान में गरीब परिवारों के आशियाने तो तुरन्त तोड़ दिए गए, लेकिन बड़े प्रतिष्ठान मालिकों को मोहलत दी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया कि कार्रवाई हाईवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। 50 परिवारों के आवास की व्यवस्था का दावा पलिया एसडीएम पुष्पक ने बताया कि हटाए गए करीब 50 परिवारों के रहने की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से की गई है। जिन लोगों के पास पहले से आवास उपलब्ध है, उनके निर्माण को छोड़ा गया है। शेष पात्र लोगों को जल्द आवास उपलब्ध कराने की बात कही गई है। एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उसे हटाने में होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा।4
- *लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी के अटसार में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश* स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के अटसार गांव में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार पर कार्डधारकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार तराजू पर ईंट रखकर वजन करता है और प्रति यूनिट एक से दो किलो तक कम गल्ला देता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई महीनों से उन्हें पूरा राशन नहीं मिल रहा है। जब कार्डधारक राशन लेने पहुंचते हैं तो कोटेदार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कांटे के बजाय पुराने तराजू का इस्तेमाल किया जाता है और चालाकी से तराजू के एक पलड़े पर ईंट रख दी जाती है। इसके चलते वजन में भारी अंतर आ जाता है। कार्डधारकों का कहना है कि शिकायत करने पर कोटेदार उन्हें धमकाता है और कहता है कि लेना है तो लो वरना जाओ। पीड़ित कार्डधारकों में रामनिवास, सुशीला देवी, मुन्ना लाल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो गल्ला दिया जाता है, लेकिन उन्हें 3 से 4 किलो ही दिया जा रहा है। गरीब परिवारों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी और उपजिलाधिकारी मोहम्मदी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी कार्डधारकों को पूरा गल्ला दिलाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस संबंध में जब पूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कोटे की दुकान निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। *लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी के अटसार में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश* स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के अटसार गांव में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार पर कार्डधारकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार तराजू पर ईंट रखकर वजन करता है और प्रति यूनिट एक से दो किलो तक कम गल्ला देता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई महीनों से उन्हें पूरा राशन नहीं मिल रहा है। जब कार्डधारक राशन लेने पहुंचते हैं तो कोटेदार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कांटे के बजाय पुराने तराजू का इस्तेमाल किया जाता है और चालाकी से तराजू के एक पलड़े पर ईंट रख दी जाती है। इसके चलते वजन में भारी अंतर आ जाता है। कार्डधारकों का कहना है कि शिकायत करने पर कोटेदार उन्हें धमकाता है और कहता है कि लेना है तो लो वरना जाओ। पीड़ित कार्डधारकों में रामनिवास, सुशीला देवी, मुन्ना लाल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो गल्ला दिया जाता है, लेकिन उन्हें 3 से 4 किलो ही दिया जा रहा है। गरीब परिवारों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी और उपजिलाधिकारी मोहम्मदी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी कार्डधारकों को पूरा गल्ला दिलाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस संबंध में जब पूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कोटे की दुकान निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।1
- जनाब मोहम्मद जी सूरत से नया iPhone लेने बेंगलुरु पहुंच गये और एक साथ 4 फोन चाप दिये भाई को Burgundy कलर बहुत पसंद है1
- *विधायक रोमी साहनी ने पलिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बांकेगंज में हजरतपुर गांव में बन रहे नए गुरुद्वारा के निर्माण के लिए अपना 51000 इक्यावन हजार रुपए का सहयोग दिया और मत्था टेका एवं आशीर्वाद लिया* *विधायक रोमी साहनी ने पलिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बांकेगंज में हजरतपुर गांव में बन रहे नए गुरुद्वारा के निर्माण के लिए अपना 51000 इक्यावन हजार रुपए का सहयोग दिया और मत्था टेका एवं आशीर्वाद लिया* *संक्रान्ति के मौके पर सारी संगत को विधायक रोमी साहनी ने संबोधित किया*1
- दो साल से अधूरा पड़ा मकनपुर का मुख्य रास्ता, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियां मकनपुर गांव का मुख्य रास्ता करीब दो वर्षों से निर्माण की बाट जोह रहा है। रास्ते की बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। कीचड़ व जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मकनपुर का यह रास्ता गांव के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण रास्ता जगह-जगह खराब हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण राहुल मौर्या, रामलखन, सुमेर लाल, पूरन लाल, खुशीराम आदि ने बताया कि रास्ते के निर्माण को लेकर लंबे समय से उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रास्ता खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण पूरा कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।2
- हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भीरा में आज चलेगा अतिक्रमण पर बुलडोजर! NH-731 पर भारी पुलिस फोर्स का पहरा, 8 क्षेत्राधिकारी, 12 इंस्पेक्टर समेत सैकड़ों जवान तैनात—प्रशासन ने कसी कमर लखीमपुर-खीरी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर भीरा कस्बे में लंबे समय से चर्चा का विषय बने अतिक्रमण के खिलाफ आज प्रशासन निर्णायक कार्रवाई के लिए मैदान में उतर गया है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कस्बे में भारी पुलिस बल की मौजूदगी और बड़े प्रशासनिक अमले की तैनाती से साफ है कि इस बार कार्रवाई को लेकर प्रशासन किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 200 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी और 10 यातायात आरक्षियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहेंगी। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी ने भीरा कस्बे का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। सुबह से ही अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की आवाजाही तेज है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा इंतजाम किया है कि किसी भी विरोध, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर अतिक्रमण के कारण यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। अब उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का रुख अख्तियार किया है। कार्रवाई के दौरान कौन-कौन से निर्माण और कब्जे हटाए जाएंगे, यह मौके पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा। फिलहाल भीरा में प्रशासन की भारी मौजूदगी ने यह संदेश जरूर दे दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आज की कार्रवाई महज औपचारिकता नहीं होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का अभियान कितना प्रभावी साबित होता है और कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग वास्तव में कितना अतिक्रमण मुक्त हो पाता है।3
- प्रेमिका के भाई को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, मौत ASTv24 digital शाहिद लखाही दुलही में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात; पेट में गोली लगने से अखिलेश गंभीर, आरोपी इदरीश ने कनपटी पर सटाकर चलाई गोली युवती को भगाने के मामले में 15 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा, 17 सितंबर को बरामद हुई थी युवती; पुलिस पहरे के बीच वारदात से उठे सुरक्षा पर सवाल पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई गोलीबारी की वारदात से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक के पेट में गोली मार दी और इसके बाद खुद की कनपटी पर 315 बोर की अद्धी सटाकर गोली मार ली। आरोपी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुलही गांव निवासी करीब 35 वर्षीय इदरीश पुत्र सहजाद ने शुक्रवार सुबह अपने पड़ोसी अखिलेश पुत्र रामकिशोर को करीब 50 फीट की दूरी से गोली मार दी। गोली अखिलेश के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इदरीश ने खुद की कनपटी पर 315 बोर की अद्धी सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात का संबंध अखिलेश की करीब 20 वर्षीय छोटी बहन हैप्पी को इदरीश द्वारा कथित रूप से भगाकर ले जाने के मामले से जुड़ा है। इस मामले में 15 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में इदरीश के अलावा रहीस, हाफिज, भाई मुनव्वर और लतीफ के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 17 सितंबर को युवती को बरामद कर लिया था, जबकि उस दौरान इदरीश मौके से फरार हो गया था। बताया गया कि युवती की बरामदगी के बाद भी गांव में तनाव बना हुआ था। पुलिस की ओर से रातभर निगरानी रखे जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पुलिस के वहां से हटने के बाद इदरीश ने अखिलेश पर फायर कर दिया। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पहले भी गोलीकांड में सजा काट चुका था इदरीश मिली जानकारी के अनुसार मृतक इदरीश का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। करीब दस वर्ष पहले गांव के ही राजाराम पर गोली चलाने की बात सामने आई है। इस मामले में उसे सजा हुई थी और करीब एक वर्ष पहले ही वह सजा काटकर बाहर आया था। पत्नी को दे चुका था तलाक जानकारी के मुताबिक इदरीश अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। उसकी ससुराल सिंगाही क्षेत्र में बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार युवती को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि चार दिन पहले इदरीश ने करीब डेढ़ लाख रुपये में अपना ऑटो बेच दिया था और इसके बाद युवती को लेकर चला गया था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। गोलीबारी के बाद इदरीश ने अखिलेश के छोटे भाई शिवम और मामा के लड़के संदीप को भी दौड़ाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार में अखिलेश की पत्नी प्रीति और उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। मृतक की बहन सीमा तथा माता रातरानी के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अखिलेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, पूर्व में दर्ज मुकदमे और गोलीकांड के कारणों की जांच कर रही है।1
- *थाना पढुआ क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा लड़की के भाई को गोली मारकर घायल करने व स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध सीओ ने दी जानकारी *थाना पढुआ क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा लड़की के भाई को गोली मारकर घायल करने व स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार1