logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाकालेश्वर मंदिर में चोरी, पीतल के बर्तन ले गए चोर,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी महाकालेश्वर मंदिर में चोरी, पीतल के बर्तन ले गए चोर वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 07 बजे मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद इसकी सूचना रोहनिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के साथ चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

1 day ago
user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

महाकालेश्वर मंदिर में चोरी, पीतल के बर्तन ले गए चोर,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी महाकालेश्वर मंदिर में चोरी, पीतल के बर्तन ले गए चोर वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 07 बजे मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद इसकी सूचना रोहनिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के साथ चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी महाराष्ट्र। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष महाराष्ट्र पहुंची। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक सिंह से जुड़े मामले को लेकर टीम दहिसर थाने पहुंची और राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रयास से मामले का समाधान कराया गया। इसी दौरान महाराष्ट्र के पत्रकार एवं सोशल वर्कर रणधीर दास, सत्या सिंह और वंदना पांडे से मुलाकात हुई। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की कार्यप्रणाली और पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर तीनों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। रणधीर दास को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, सत्या सिंह को महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा वंदना पांडे को महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल एवं वाराणसी के सदस्य गुलशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी 
महाराष्ट्र। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष महाराष्ट्र पहुंची। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक सिंह से जुड़े मामले को लेकर टीम दहिसर थाने पहुंची और राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रयास से मामले का समाधान कराया गया।
इसी दौरान महाराष्ट्र के पत्रकार एवं सोशल वर्कर रणधीर दास, सत्या सिंह और वंदना पांडे से मुलाकात हुई। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की कार्यप्रणाली और पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर तीनों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई।
इसके बाद राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। रणधीर दास को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, सत्या सिंह को महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा वंदना पांडे को महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल एवं वाराणसी के सदस्य गुलशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कहने को समृद्ध, बदहाली में वयोवृद्ध—डाफी में जलभराव से नारकीय हालात, घरों से निकलना मुश्किल अस्पतालों के सामने कमर तक पानी, 20 दिनों से जलभराव का आरोप; शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर वाराणसी। कहने को समृद्ध, लेकिन सुविधाओं के नाम पर बदहाल—वाराणसी के वार्ड संख्या 23, सीर गोवर्धनपुर के अंतर्गत आने वाला डाफी क्षेत्र आज इसी विरोधाभास की तस्वीर पेश कर रहा है। क्षेत्र में करीब पांच हजार मतदाता हैं। अशोकपुरम और बजरंगनगर सहित कई कॉलोनियों में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, वर्तमान में सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोग तथा अन्य संभ्रांत परिवार रहते हैं। इसके बावजूद लगातार बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां जलभराव की चपेट में हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। डाफी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में कई-कई दिनों से पानी जमा होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। कहीं सड़कें तालाब में तब्दील हैं तो कहीं घरों के आसपास गंदा पानी जमा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या नई नहीं है, बल्कि हर बरसात में यही स्थिति सामने आती है, बावजूद इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं दिखाई देती। अस्पतालों के सामने जलभराव ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी डाफी क्षेत्र में कई बड़े अस्पताल और चिकित्सा संस्थान हैं, जहां वाराणसी के अलावा पूर्वांचल और प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा दूसरे राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पतालों के आसपास जलभराव की स्थिति ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार री-लाइफ केयर अस्पताल के सामने कमर तक पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। यदि यह स्थिति बनी रहती है तो मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और तीमारदारों के लिए अस्पताल तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। आपात स्थिति में आने-जाने वाले मरीजों के लिए यह जलभराव और भी गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है। 20 दिनों से घुटने के ऊपर तक पानी, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं क्षेत्रीय निवासी पूजा सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र में करीब 20 दिनों से घुटने के ऊपर तक पानी जमा है। उनका आरोप है कि समस्या केवल बारिश के पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पीछे से छोड़े गए पानी के कारण भी जलभराव की स्थिति और गंभीर हुई है। पूजा सिंह के मुताबिक उन्होंने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी और नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों के बावजूद जल निकासी नहीं कराई जाती है तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। डाफी हरिजन बस्ती में भी जलभराव, बीमारी फैलने का खतरा डाफी हरिजन बस्ती की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली बताई जा रही है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण वहां गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सफाई जैसे जरूरी उपाय पर्याप्त स्तर पर नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पानी की निकासी नहीं होगी, तब तक केवल फॉगिंग कराना समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। जनप्रतिनिधियों से लोगों का सवाल—हर बरसात में क्यों दोहराती है यही कहानी? जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में जिम्मेदार विभागों और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान विकास और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बरसात आते ही सड़क, नाली और जल निकासी की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे किसी राजनीतिक विवाद के बजाय स्थायी समाधान चाहते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे बारिश के बाद पानी कई दिनों तक जमा न रहे और लोगों को हर साल इसी समस्या से न जूझना पड़े। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जल निकासी, सफाई, फॉगिंग और नालियों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आगामी चुनाव में अपने जनप्रतिनिधियों से इन समस्याओं का हिसाब मांगेंगे। अब बड़ा सवाल—क्या यही है विकास की तस्वीर? डाफी की मौजूदा स्थिति कई सवाल खड़े करती है। एक ओर शहर में विकास कार्यों और आधुनिक सुविधाओं की बात होती है, वहीं दूसरी ओर हजारों लोगों की आबादी वाले क्षेत्र में बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। क्या विकास का पैमाना केवल सड़क, भवन और निर्माण कार्य हैं? क्या जल निकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और आम नागरिक को सम्मानजनक जीवन देना विकास का हिस्सा नहीं है? डाफी की जलमग्न सड़कें और गलियां जिम्मेदार विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से यही सवाल पूछ रही हैं कि आखिर हर बरसात में पैदा होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर जलभराव की तत्काल निकासी, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराने के साथ-साथ भविष्य के लिए स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
    4
    कहने को समृद्ध, बदहाली में वयोवृद्ध—डाफी में जलभराव से नारकीय हालात, घरों से निकलना मुश्किल
अस्पतालों के सामने कमर तक पानी, 20 दिनों से जलभराव का आरोप; शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर
वाराणसी।
कहने को समृद्ध, लेकिन सुविधाओं के नाम पर बदहाल—वाराणसी के वार्ड संख्या 23, सीर गोवर्धनपुर के अंतर्गत आने वाला डाफी क्षेत्र आज इसी विरोधाभास की तस्वीर पेश कर रहा है। क्षेत्र में करीब पांच हजार मतदाता हैं। अशोकपुरम और बजरंगनगर सहित कई कॉलोनियों में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, वर्तमान में सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोग तथा अन्य संभ्रांत परिवार रहते हैं। इसके बावजूद लगातार बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां जलभराव की चपेट में हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
डाफी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में कई-कई दिनों से पानी जमा होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। कहीं सड़कें तालाब में तब्दील हैं तो कहीं घरों के आसपास गंदा पानी जमा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या नई नहीं है, बल्कि हर बरसात में यही स्थिति सामने आती है, बावजूद इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं दिखाई देती।
अस्पतालों के सामने जलभराव ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी
डाफी क्षेत्र में कई बड़े अस्पताल और चिकित्सा संस्थान हैं, जहां वाराणसी के अलावा पूर्वांचल और प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा दूसरे राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पतालों के आसपास जलभराव की स्थिति ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार री-लाइफ केयर अस्पताल के सामने कमर तक पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। यदि यह स्थिति बनी रहती है तो मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और तीमारदारों के लिए अस्पताल तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। आपात स्थिति में आने-जाने वाले मरीजों के लिए यह जलभराव और भी गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है।
20 दिनों से घुटने के ऊपर तक पानी, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
क्षेत्रीय निवासी पूजा सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र में करीब 20 दिनों से घुटने के ऊपर तक पानी जमा है। उनका आरोप है कि समस्या केवल बारिश के पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पीछे से छोड़े गए पानी के कारण भी जलभराव की स्थिति और गंभीर हुई है।
पूजा सिंह के मुताबिक उन्होंने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी और नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों के बावजूद जल निकासी नहीं कराई जाती है तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
डाफी हरिजन बस्ती में भी जलभराव, बीमारी फैलने का खतरा
डाफी हरिजन बस्ती की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली बताई जा रही है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण वहां गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा सता रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सफाई जैसे जरूरी उपाय पर्याप्त स्तर पर नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पानी की निकासी नहीं होगी, तब तक केवल फॉगिंग कराना समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
जनप्रतिनिधियों से लोगों का सवाल—हर बरसात में क्यों दोहराती है यही कहानी?
जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में जिम्मेदार विभागों और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान विकास और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बरसात आते ही सड़क, नाली और जल निकासी की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे किसी राजनीतिक विवाद के बजाय स्थायी समाधान चाहते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे बारिश के बाद पानी कई दिनों तक जमा न रहे और लोगों को हर साल इसी समस्या से न जूझना पड़े।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जल निकासी, सफाई, फॉगिंग और नालियों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आगामी चुनाव में अपने जनप्रतिनिधियों से इन समस्याओं का हिसाब मांगेंगे।
अब बड़ा सवाल—क्या यही है विकास की तस्वीर?
डाफी की मौजूदा स्थिति कई सवाल खड़े करती है। एक ओर शहर में विकास कार्यों और आधुनिक सुविधाओं की बात होती है, वहीं दूसरी ओर हजारों लोगों की आबादी वाले क्षेत्र में बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
क्या विकास का पैमाना केवल सड़क, भवन और निर्माण कार्य हैं? क्या जल निकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और आम नागरिक को सम्मानजनक जीवन देना विकास का हिस्सा नहीं है?
डाफी की जलमग्न सड़कें और गलियां जिम्मेदार विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से यही सवाल पूछ रही हैं कि आखिर हर बरसात में पैदा होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर जलभराव की तत्काल निकासी, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराने के साथ-साथ भविष्य के लिए स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कैंट थाना क्षेत्र में चला सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे खड़े वाहन और ठेले हटाए गए न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।थाना कैंट की अर्दली बाजार चौकी अंतर्गत महावीर मंदिर के पास से इंफिनिटी केयर हॉस्पिटल की सड़क पर आज सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों, ठेले, फल की दुकानों, ऑटो और ई-रिक्शा को हटवाया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से एनाउंस कर लोगों से अपील की कि सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित न हो।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी दी कि सड़क किनारे ठेला या दुकान लगाने से यदि यातायात बाधित होता है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। काफी समय से इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। पुलिस की अपील सड़क किनारे वाहन मत खड़ा करिए,यातायात बाधित न हो..
    1
    कैंट थाना क्षेत्र में चला सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान,
सड़क किनारे खड़े वाहन और ठेले हटाए गए
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी।थाना कैंट की अर्दली बाजार चौकी अंतर्गत महावीर मंदिर के पास से इंफिनिटी केयर हॉस्पिटल की सड़क पर आज सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों, ठेले, फल की दुकानों, ऑटो और ई-रिक्शा को हटवाया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से एनाउंस कर लोगों से अपील की कि सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित न हो।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी दी कि सड़क किनारे ठेला या दुकान लगाने से यदि यातायात बाधित होता है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।
अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। काफी समय से इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी।
पुलिस की अपील सड़क किनारे वाहन मत खड़ा करिए,यातायात बाधित न हो..
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नारिया पावर हाउस की जर्जर हालत पर उठे सवाल दीवारों पर पड़ी दरारें *नारिया पावर हाउस की जर्जर हालत पर उठे सवाल*, *उद्घाटन से पहले ही दीवारों पर पड़ी दरारें* *वाराणसी।* शहर के नरिया क्षेत्र में बने पावर हाउस की हालत को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर तैयार किया गया यह पावर हाउस अभी तक विधिवत रूप से शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन परिसर की चारों तरफ की दीवारें जर्जर होकर गिरने के कगार पर पहुंच गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि सरकारी धन से कराए गए निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं, तो उसका खामियाजा आखिरकार जनता और सरकारी खजाने को ही भुगतना पड़ता है। लोगों का सवाल है कि जब पावर हाउस का उद्घाटन तक नहीं हुआ, तो निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी दीवारें जर्जर कैसे हो गईं? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया था? हालांकि, कमीशन लेकर टेंडर देने या अधिकारियों की जेब में पैसा जाने जैसे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण में मानकों का पालन हुआ था या नहीं और सरकारी धन का सही इस्तेमाल किया गया या नहीं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग और संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और पावर हाउस की जर्जर दीवारों को लेकर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
    1
    नारिया पावर हाउस की जर्जर हालत पर उठे सवाल दीवारों पर पड़ी दरारें
*नारिया पावर हाउस की जर्जर हालत पर उठे सवाल*,
*उद्घाटन से पहले ही दीवारों पर पड़ी दरारें*
*वाराणसी।* शहर के नरिया क्षेत्र में बने पावर हाउस की हालत को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर तैयार किया गया यह पावर हाउस अभी तक विधिवत रूप से शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन परिसर की चारों तरफ की दीवारें जर्जर होकर गिरने के कगार पर पहुंच गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि सरकारी धन से कराए गए निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं, तो उसका खामियाजा आखिरकार जनता और सरकारी खजाने को ही भुगतना पड़ता है।
लोगों का सवाल है कि जब पावर हाउस का उद्घाटन तक नहीं हुआ, तो निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी दीवारें जर्जर कैसे हो गईं? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया था?
हालांकि, कमीशन लेकर टेंडर देने या अधिकारियों की जेब में पैसा जाने जैसे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण में मानकों का पालन हुआ था या नहीं और सरकारी धन का सही इस्तेमाल किया गया या नहीं।
अब देखना होगा कि बिजली विभाग और संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और पावर हाउस की जर्जर दीवारों को लेकर जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: इमामबाड़ा में अमृत पेयजल योजना की पाइप फटी, जलभराव से स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान।
    1
    मिर्ज़ापुर: इमामबाड़ा में अमृत पेयजल योजना की पाइप फटी, जलभराव से स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Breaking:यूपी में सियासत का नया 'मूंछ' वाला अध्याय,अखिलेश यादव ने CO के बयान का दिया अनोखा जवाब न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ मैनपुरी:उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी के साथ-साथ 'मूंछों पर ताव' भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों मैनपुरी में यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वो मूंछों पर ताव देते हुए कहते सुनाई दे रहे थे।इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा था कि "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं।इसके बाद कल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ललितपुर के अपने एक कार्यकर्ता की तस्वीर ट्वीट की, जिसकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव।आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने उसी कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया। मंच पर मौजूद सभी नेताओं के बीच कार्यकर्ता ने अपनी बड़ी मूंछों पर ताव दिया, जिस पर सभी नेता हंसते नजर आए। अखिलेश यादव खुद कार्यकर्ता को सभी से मिलाते दिखे।बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और अब पुलिस और नेताओं के बीच 'मूंछ' को लेकर शुरू हुई ये जंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
    1
    Breaking:यूपी में सियासत का नया 'मूंछ' वाला अध्याय,अखिलेश यादव ने CO के बयान का दिया अनोखा जवाब
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ मैनपुरी:उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी के साथ-साथ 'मूंछों पर ताव' भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों मैनपुरी में यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वो मूंछों पर ताव देते हुए कहते सुनाई दे रहे थे।इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा था कि "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं।इसके बाद कल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ललितपुर के अपने एक कार्यकर्ता की तस्वीर ट्वीट की, जिसकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव।आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने उसी कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया। मंच पर मौजूद सभी नेताओं के बीच कार्यकर्ता ने अपनी बड़ी मूंछों पर ताव दिया, जिस पर सभी नेता हंसते नजर आए। अखिलेश यादव खुद कार्यकर्ता को सभी से मिलाते दिखे।बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और अब पुलिस और नेताओं के बीच 'मूंछ' को लेकर शुरू हुई ये जंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है • प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना • अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया
    1
    यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है 

• प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते
हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना
• अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"
कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी। शहर के सर्किट हाउस में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047’ शिक्षक संगोष्ठी एवं ‘एडुलिडर्स सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को विधायक त्रिभुवन राम ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव विद्यालयों और कक्षाओं से ही तैयार होती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएं। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागांव के शिक्षक प्रतीक रघुवंशी और ज्योति प्रकाश को भी उनके सराहनीय एवं नवाचारी प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह सहित जनपद के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा समाज निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।
    1
    विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
वाराणसी। शहर के सर्किट हाउस में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047’ शिक्षक संगोष्ठी एवं ‘एडुलिडर्स सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को विधायक त्रिभुवन राम ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव विद्यालयों और कक्षाओं से ही तैयार होती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागांव के शिक्षक प्रतीक रघुवंशी और ज्योति प्रकाश को भी उनके सराहनीय एवं नवाचारी प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह सहित जनपद के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा समाज निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा
    1
    10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप

पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप

पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप

रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज

भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई

जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक

रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा

10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप
पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप
पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप
रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज
भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई
जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक
रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.