Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से...युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान...... ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
MAKKI TV
ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से...युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान...... ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
More news from Almora and nearby areas
- ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......1
- कपकोट विधायक की लच्छू पहाड़ी पर टिप्पणी से बवाल, युकेडी ने दिव्यांग कलाकार के पक्ष में मोर्चा खोला. कुमाऊं के प्रसिद्ध लोककलाकार लच्छू पहाड़ी पर कपकोट विधायक द्वारा कत्युर महोत्सव के मंच पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। दिव्यांग कलाकार लच्छू पहाड़ी, जो अपनी मधुर लोक धुनों से कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करते है. युकेडी के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा विधायक की टिप्पणी ने न केवल कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि स्थानीय लोक संस्कृति के प्रति असंवेदनशीलता को भी उजागर कर दिया।1
- रानीखेत: रानीखेत के चौगांव-फल्दाकोट, जैनोली सैमधार चैतव कौतिक समिति द्वारा अड्डू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत रचना रावत और पूर्व प्रधान उपराड़ी प्रदीप बिष्ट ने रिबन काटकर किया।जैनोली में आयोजित चैतव मेले के दौरान झोड़ा, चांचरी सहित कई पारंपरिक प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।लेकिन इस बार अड्डू प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रही। अड्डू एक पारंपरिक खेल है, जिसे पुराने समय में महिलाएं बेहद पसंद करती थीं, लेकिन समय के साथ यह खेल धीरे-धीरे लुप्त होता चला गया।समिति के अध्यक्ष कृपाल राम आर्य ने इस पारंपरिक खेल को फिर से जीवंत करने की पहल की, जिसके चलते इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।1
- विडियो देखें- रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड ) रुद्रप्रयाग मेघा कंपनी का टनल ऐसे टूट रहा है जैसे मेघ बरस रहा है इसके टूटते ही मची अफरा तफरी।1
- Post by Surendra Kumar1
- सूर्यागांव क्षेत्र में वन्य जीव के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया है। तीन दिन से लगातार चल रही कॉम्बिंग के बाद सोमवार रात करीब नौ बजे टीम को यह सफलता मिली। वन विभाग के अनुसार पकड़ी गई बाघिन की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष आंकी गई है। इसे फिलहाल रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहां इसकी निगरानी की जा रही है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यही बाघिन महिला की मौत के लिए जिम्मेदार है। इसके लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे और मृतका के सैंपल से मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से एक दिन पहले इसी क्षेत्र में एक बैल का भी शिकार हुआ था। टीम ने उसी स्थान के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी। रविवार को जंतवाल गांव के पास जंगल में मृत बैल मिलने के बाद ट्रेंकुलाइज टीम ने वहीं डेरा डाल दिया। सोमवार रात जब टीम को बैल के पास हलचल दिखी, तो कुछ ही देर में एक बाघ को शिकार खाते हुए देखा गया। इसके बाद ट्रेंकुलाइज टीम प्रभारी डॉ. हिमांशु पांगती ने रात 9:05 बजे बाघ पर बेहोशी का डार्ट फायर किया। करीब 20 मिनट बाद सर्च करने पर कुछ दूरी पर बाघिन बेहोश हालत में मिल गई।1
- एसएसपी ने सोमवार को द्वाराहाट कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने स्याल्दे बिखौती मेले का जायजा। एसएसपी ने पुलिस बल को मेले के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए।1