Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड ) रुद्रप्रयाग मेघा कंपनी का टनल ऐसे टूट रहा है जैसे मेघ बरस रहा है इसके टूटते ही मची अफरा तफरी।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड ) रुद्रप्रयाग मेघा कंपनी का टनल ऐसे टूट रहा है जैसे मेघ बरस रहा है इसके टूटते ही मची अफरा तफरी।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड👏46 min ago
- Jai hindi dosto IndiaJaijaipur, Sakti👏3 hrs ago
More news from Uttarakhand and nearby areas
- आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज सभागार में स्कूल ऑफ एयरोसोल मॉडलिंग नामक कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गई है। एरोसोल और जलवायु परिवर्तन को लेकर में कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मुंबई के एरोसोल विशेषज्ञ प्रो वाईएस मय्या ने कहा कि युवाओं के योगदान के बिना पर्यावरण को संतुलित किया जाना आसान नहीं है। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। एरीज के निदेशक डा मनीष नाजा ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण उत्सर्जन की अनेकों श्रोत हैं। नग्न आंखों से नहीं दिखाई देने वाले प्रदुषित अनेकों कण दुनिया में एक स्थान से दूसरे स्थानों में फैल जाते हैं। इसके लिए जब तक इनकी उत्पत्ति के श्रोत का पता नहीं चलेगा, तब तक निदान भी नहीं हो सकेगा। एयरोसोल मॉडलिंग बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है, इसके जरिए प्रदूषण के श्रोत की जानकारी जुटाई जा सकती हैं । एयरोसोल मॉडलिंग को लेकर ही यह कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसका लाभ विभिन्न नगरों से पहुंचे विद्यार्थियों को मिल सकेगा। आइएएसटीए मुंबई के सचिव डॉ मनीष जोशी ने कहा कि विकासशील देशों में धूल, कण और अन्य प्रदूषित गैसों की समस्या पर काबू पाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने दुनिया के कई देशों में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा पर जानकारी दी। डा नरेंद्र सिंह ने हिमालय के पिघलते ग्लेशियरों के साथ मध्य हिमालय क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर प्रकाश डाला। डॉ उमेश दुम्का ने ट्रांस गंगा समेत उत्तर भारत में एरोसोल की वृद्धि के कारणों और उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस अवसर पर डा जेसी पांडे, डा प्रियंका श्रीवास्तव, मोहित पवार समेत विभिन्न महानगरों से पहुंचे शोध छात्र समेत एरीज के वैज्ञानिक मौजूद थे।2
- नैनीताल: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम। *गिरफ्तारी टीम* ▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम। ▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम। ▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।1
- ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......1
- बदायूं अलापुर थाने के सामने बिल्कुल एक शराबी 🍻 ने सब पुलिस वालों को गाली गलौज किया मगर कोई भी इसको नहीं समझाया, बीच रोड पर काफी देर तक गाली गलौज करता रहा,1
- विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड ) विकासनगर में आज सुबह दुकान में लगी आग की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की तैयारी पर भी सवाल खड़े करती है। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, इसके लिए कर्मियों की सराहना जरूरी है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इस तरह की घटनाओं में इजाफा होना तय है।1
- राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। #47YearsOfNationFirst1
- एसएसपी ने सोमवार को द्वाराहाट कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने स्याल्दे बिखौती मेले का जायजा। एसएसपी ने पुलिस बल को मेले के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए।1