Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज भारतीय जनता पार्टी के 'स्थापना दिवस' पर संगठन के सभी पितृपुरुषों व वरिष्ठ नेताओं को कोटिशः नमन करता हूँ, जिन्होंने पार्टी के निर्माण व विस्तार को अपने खून-पसीने से सींचा व निरंतर प्राणपण से जुटे रहे। - प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी #47YearsOfNationFirst #BJPUttarakhand
Jagdish Ballabh Sharma
आज भारतीय जनता पार्टी के 'स्थापना दिवस' पर संगठन के सभी पितृपुरुषों व वरिष्ठ नेताओं को कोटिशः नमन करता हूँ, जिन्होंने पार्टी के निर्माण व विस्तार को अपने खून-पसीने से सींचा व निरंतर प्राणपण से जुटे रहे। - प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी #47YearsOfNationFirst #BJPUttarakhand
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें-काशीपुर (उत्तराखंड) काशीपुर के चैती स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ करती महिला की वीडियो वायरल... आबकारी विभाग बना तमाशबीन.1
- हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बुक सेलर्स की जांच हेतु तीन टीम गठित की गई, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य कर विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित रहे, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की टीम द्वारा वर्धमान बुक डिपो कालाढूंगी रोड पूरणमल एंड संस बुक डिपो कालाढूंगी रोड एवं करियर जोन कालाढूंगी रोड का निरीक्षण किया, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा पूरनमल एंड संस मंगलपराव, दीक्षा बुक डिपो, टुडे बुक डिपो, पी कुमार, तथा तहसीलदार हलद्वानी की टीम द्वारा कंसल बुक डिपो, प्रीत बुक डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया, कुछ अभिभावकों द्वारा कुछ विद्यालयों द्वारा दुकान विशेष की स्लिप देने का तथ्य संज्ञान में लाया गया, जिसके क्रम में सम्बंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया, टीमों के द्वारा सभी बुक सेलर से विभिन्न विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट भी प्राप्त की गई, जिनके प्रथमदृष्टया अवलोकन से यह तथ्य संज्ञान में आया है, कि कुछ विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी की कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है, इसके दृष्टिगत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की मान्यता एवं पंजीकरण की जांच की निर्देश दिए गए। बुक सेलर्स से प्राप्त विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट की जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा ऐसे विषय जिनकी पुस्तकें एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित नहीं की जाती है ऐसी पुस्तक अपने विद्यालय में प्रचलित की गई हैं, जिनके औचित्य की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा ऐसी अतिरिक्त पुस्तकों के मूल्य की जांच करने पर यह पाया गया कि ऐसी अन्य पुस्तकों का मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के तुलना में अधिक नियत किया गया है, जिसे एनसीईआरटी की पुस्तकों के समतुल्य नहीं माना जा सकता है । इसके दृष्टिगत संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने हेतु भी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड विद्यलायी शिक्षा के द्वारा अधिकृत NCERT की पुस्तकों के रेंडम सैंपल भी दुकानों से प्रत्येक टीम द्वारा एकत्र किए गए। जिनके आईएसबीएन नंबर के साथ अन्य विवरण जांच एवं सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बुक सेलर्स के बिलों की भी जांच की गई, विस्तृत परीक्षण एवं कार्रवाई के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी बुक सेलर्स को अपने ग्राहकों के लिए पीने के पानी, वेटिंग चेयर्स, शेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्गत सर्कुलर जिसके द्वारा गणवेश तथा पुस्तकों के लिए 20 अप्रैल 2026 तक अनिवार्यता से छूट प्रदान करने तथा पठन-पाठन को बाधित न करने के निर्देश दिए गए हैं, को भी सभी दुकानों पर चस्पा कराया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह,गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।2
- एसएसपी ने सोमवार को द्वाराहाट कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने स्याल्दे बिखौती मेले का जायजा। एसएसपी ने पुलिस बल को मेले के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए।1
- Post by भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष1
- Post by अशोक सरकार1
- चंपावत 06 अप्रैल 2026, सूवि। टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत छीनीगोठ से प्रारंभ हुआ ‘हुड्डी नदी संरक्षण अभियान’ आज जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में छीनीगोठ, आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरियाँ एवं देवीपुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नदी चैनलाइजेशन कार्य के साथ प्रारंभ कर दिया गया है। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए समय रहते यह ठोस पहल की गई है, जिससे हुड्डी नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के खतरे को नियंत्रित किया जा सके। विशेष बात यह है कि इस अभियान में स्थानीय जनता ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लेते हुए श्रमदान किया। छीनीगोठ स्थित हुड्डी नदी तट से प्रारंभ हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मशीनरी एवं श्रमिकों की सहायता से नदी के प्रवाह को व्यवस्थित करने का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है, जिससे नदी के बहाव को मध्य भाग में केंद्रित कर किनारों पर दबाव कम किया जा सके। इस पहल से जहां एक ओर संभावित बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण एवं सतत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। ‘सारा’ के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण गतिविधियों को भी इस कार्य से मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हुड्डी नदी के किनारे बसे इन क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि होती है, जिससे तेज बहाव के कारण कृषि भूमि का कटाव, तटबंधों पर अत्यधिक दबाव तथा आवासीय क्षेत्रों में जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती रही हैं। कई बार ग्रामीणों को विस्थापन तक झेलना पड़ता है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक क्षति होती है। ऐसे में यह चैनलाइजेशन कार्य न केवल आपदा न्यूनीकरण का सशक्त उपाय है, बल्कि दीर्घकालिक सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत ₹10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा स्वयं स्थल निरीक्षण करते हुए छीनीगोठ एवं चंदनी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 6 से 9 अप्रैल तक संचालित इस विशेष अभियान को पूर्ण गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसकी सतत निगरानी की जाएगी, जिससे प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित हो सके। सहायक अभियंता सिंचाई खंड टनकपुर श्री मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनलाइजेशन के तहत नदी के प्रवाह को नियंत्रित एवं संतुलित किया जा रहा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में जल का दबाव कम होगा। इससे न केवल गांवों के आवास, सड़कों एवं कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि कटाव की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इस दौरान मा दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, मा जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्या, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहे।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- विडियो देखें- देश-विदेश इजरायल vs ईरान "ईरान ने नेगेव में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नेतन्याहू को भी निशाना बनाया है। ईरान, इस अकारण शुरू हुए युद्ध की शुरुआत के बाद से इज़राइल पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला कर रहा है।"1
- मथुरा में 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए किसान का रो रो के बुरा हाल हो गया दमकल की टीम नहीं पहुंची तो खुद लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया नहीं आग पर काबू पाया गया,1