logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े रेकी रात में चोरी छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार दिनदहाड़े रेकी रात में चोरी छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार छिंदवाड़ा में दिन में घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड अलमाश उर्फ छोटे खान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सोना-चांदी और नकदी बरामद कर ली है। घटना कुकडा रेलवे कॉलोनी की है, जहाँ 4 अप्रैल को सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए थे। शिकायत मिलने के बाद एसपी अजय पांडे के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने दिन में रैकी करने और फिर दीवार फांदकर घर में घुसने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

2 hrs ago
user_KB live News
KB live News
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दिनदहाड़े रेकी रात में चोरी छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार दिनदहाड़े रेकी रात में चोरी छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार छिंदवाड़ा में दिन में घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड अलमाश उर्फ छोटे खान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सोना-चांदी और नकदी बरामद कर ली है। घटना कुकडा रेलवे कॉलोनी की है, जहाँ 4 अप्रैल को सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए थे। शिकायत मिलने के बाद एसपी अजय पांडे के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने दिन में रैकी करने और फिर दीवार फांदकर घर में घुसने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पेंच नदी पुल पर एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन रेलिंग से टकराकर लटक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
    1
    छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पेंच नदी पुल पर एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन रेलिंग से टकराकर लटक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सब्जी खेती में बड़ा मुनाफा! वैज्ञानिकों ने सिखाया सीक्रेट तरीका
    1
    सब्जी खेती में बड़ा मुनाफा!
वैज्ञानिकों ने सिखाया सीक्रेट तरीका
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *62 साल की उम्र पूरी, फिर भी कुर्सी नहीं छोड़ी! सहकारिता विभाग में नियमों को ठेंगा, शाखा प्रबंधक पर मेहरबानी या बड़ा खेल?* _सेवानिवृत्ति के बाद भी गेहूं खरीदी में सक्रिय राम लखन चंद्रवंशी, प्रशासक बोले– “2 साल और बढ़ाया”, नियमों पर उठे सवाल_ सिवनी - जिले के सहकारिता विभाग चावड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे विभागीय तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सहकारिता समिति चावड़ी में पदस्थ शाखा प्रबंधक राम लखन चंद्रवंशी की विधिवत सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2026 को हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें अब तक पद से कार्यमुक्त नहीं किया गया। इतना ही नहीं, वे वर्तमान में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सहकारिता विभाग की नियमावली के तहत निर्धारित आयु पूर्ण होने के बाद किसी भी कर्मचारी अथवा शाखा प्रबंधक को पद पर बनाए रखना नियम विरुद्ध माना जाता है। इसके बावजूद चावड़ी समिति में नियमों को ताक पर रखकर कथित रूप से मनमानी की जा रही है। आरोप यह भी हैं कि इस पूरे मामले को विभागीय स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया ताकि किसी प्रकार का विवाद सामने न आए। *“आमसभा में 2 साल बढ़ाया गया” — प्रशासक का बयान बना विवाद की वजह* जब इस संबंध में चावड़ी समिति के प्रशासक रवि सरयाम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “आमसभा की बैठक में 2 साल और बढ़ाया गया है, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।” यही बयान अब सबसे बड़ा विवाद बन गया है, क्योंकि सवाल उठ रहा है कि क्या किसी समिति की आमसभा शासन की सेवा नियमावली से ऊपर हो सकती है? क्या एक प्रशासक या समिति अपने स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को दोबारा पद पर बनाए रखने का अधिकार रखती है? जनरल मैनेजर ने भी खड़े किए सवाल मामले में जब जनरल मैनेजर के. के. सोनी से चर्चा की गई तो उन्होंने साफ कहा कि “मेरी जानकारी में रिटायर्ड कर्मचारी को रखना समझ के परे है।” जनरल मैनेजर के इस बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। *गेहूं खरीदी जैसे संवेदनशील काम में रिटायर्ड कर्मचारी की भूमिका पर संदेह* वर्तमान में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। ऐसे समय में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का जिम्मेदारी संभालना कई तरह की शंकाओं को जन्म दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों को दरकिनार कर कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जाएगा तो इससे विभाग में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों का दावा है कि समिति में लंबे समय से कई प्रकार की अनियमितताएं चल रही हैं और यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। आरोप यह भी है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को कागजों तक सीमित कर दिया गया है। अब उठ रहे बड़े सवाल *आखिर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके शाखा प्रबंधक अब तक पद पर कैसे बने हुए हैं?* क्या आमसभा की बैठक शासन के सेवा नियमों से ऊपर है? किस आदेश के तहत 2 वर्ष का कथित विस्तार दिया गया? क्या गेहूं खरीदी में नियम विरुद्ध तरीके से जिम्मेदारी सौंपी गई? क्या विभागीय अधिकारियों की मौन सहमति से पूरा खेल चल रहा है? अब पूरे मामले में लोगों की नजर खाद्य एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हुई है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य फाइलों की तरह दबाकर बंद कर दिया जाएगा।
    3
    *62 साल की उम्र पूरी, फिर भी कुर्सी नहीं छोड़ी! सहकारिता विभाग में नियमों को ठेंगा, शाखा प्रबंधक पर मेहरबानी या बड़ा खेल?*
_सेवानिवृत्ति के बाद भी गेहूं खरीदी में सक्रिय राम लखन चंद्रवंशी, प्रशासक बोले– “2 साल और बढ़ाया”, नियमों पर उठे सवाल_
सिवनी - जिले के सहकारिता विभाग चावड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे विभागीय तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सहकारिता समिति चावड़ी में पदस्थ शाखा प्रबंधक राम लखन चंद्रवंशी की विधिवत सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2026 को हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें अब तक पद से कार्यमुक्त नहीं किया गया। इतना ही नहीं, वे वर्तमान में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार सहकारिता विभाग की नियमावली के तहत निर्धारित आयु पूर्ण होने के बाद किसी भी कर्मचारी अथवा शाखा प्रबंधक को पद पर बनाए रखना नियम विरुद्ध माना जाता है। इसके बावजूद चावड़ी समिति में नियमों को ताक पर रखकर कथित रूप से मनमानी की जा रही है। आरोप यह भी हैं कि इस पूरे मामले को विभागीय स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया ताकि किसी प्रकार का विवाद सामने न आए।
*“आमसभा में 2 साल बढ़ाया गया” — प्रशासक का बयान बना विवाद की वजह*
जब इस संबंध में चावड़ी समिति के प्रशासक रवि सरयाम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “आमसभा की बैठक में 2 साल और बढ़ाया गया है, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।”
यही बयान अब सबसे बड़ा विवाद बन गया है, क्योंकि सवाल उठ रहा है कि क्या किसी समिति की आमसभा शासन की सेवा नियमावली से ऊपर हो सकती है? क्या एक प्रशासक या समिति अपने स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को दोबारा पद पर बनाए रखने का अधिकार रखती है?
जनरल मैनेजर ने भी खड़े किए सवाल
मामले में जब जनरल मैनेजर के. के. सोनी से चर्चा की गई तो उन्होंने साफ कहा कि “मेरी जानकारी में रिटायर्ड कर्मचारी को रखना समझ के परे है।”
जनरल मैनेजर के इस बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
*गेहूं खरीदी जैसे संवेदनशील काम में रिटायर्ड कर्मचारी की भूमिका पर संदेह*
वर्तमान में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। ऐसे समय में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का जिम्मेदारी संभालना कई तरह की शंकाओं को जन्म दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों को दरकिनार कर कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जाएगा तो इससे विभाग में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ावा मिलेगा।
सूत्रों का दावा है कि समिति में लंबे समय से कई प्रकार की अनियमितताएं चल रही हैं और यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। आरोप यह भी है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को कागजों तक सीमित कर दिया गया है।
अब उठ रहे बड़े सवाल
*आखिर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके शाखा प्रबंधक अब तक पद पर कैसे बने हुए हैं?*
क्या आमसभा की बैठक शासन के सेवा नियमों से ऊपर है?
किस आदेश के तहत 2 वर्ष का कथित विस्तार दिया गया?
क्या गेहूं खरीदी में नियम विरुद्ध तरीके से जिम्मेदारी सौंपी गई?
क्या विभागीय अधिकारियों की मौन सहमति से पूरा खेल चल रहा है?
अब पूरे मामले में लोगों की नजर खाद्य एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हुई है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य फाइलों की तरह दबाकर बंद कर दिया जाएगा।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पांढुर्णा जिला प्रशासन ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्णा इंडस्ट्रीज परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया। इसमें औद्योगिक श्रमिकों और आसपास के ग्रामीणों की टीबी की प्रारंभिक पहचान के लिए पोर्टेबल एक्स-रे और बलगम जांच की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ ऐसे शिविर अन्य औद्योगिक व दूरदराज के क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।
    2
    पांढुर्णा जिला प्रशासन ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्णा इंडस्ट्रीज परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया। इसमें औद्योगिक श्रमिकों और आसपास के ग्रामीणों की टीबी की प्रारंभिक पहचान के लिए पोर्टेबल एक्स-रे और बलगम जांच की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ ऐसे शिविर अन्य औद्योगिक व दूरदराज के क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी और ई-खाद टोकन प्रणाली की अव्यवस्था के विरोध में किसानों ने NH-44 पर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के साथ हुए इस आंदोलन से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों तक जाम रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
    1
    मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी और ई-खाद टोकन प्रणाली की अव्यवस्था के विरोध में किसानों ने NH-44 पर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के साथ हुए इस आंदोलन से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों तक जाम रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के साजवा गांव में कुएं में काम कर रहे 32 वर्षीय युवक रामेश्वर यादव की अचानक मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं।
    4
    छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के साजवा गांव में कुएं में काम कर रहे 32 वर्षीय युवक रामेश्वर यादव की अचानक मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं।
    user_पत्रकार हरिओम नेमा
    पत्रकार हरिओम नेमा
    हर्रई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। नगर निगम ने पंजीयन, स्वल्पाहार और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। नगर निगम ने पंजीयन, स्वल्पाहार और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में फायर ब्रिगेड वाहन लंबे समय से खराब पड़ा है। समय पर उपयोग न होने के कारण क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं और जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
    1
    छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में फायर ब्रिगेड वाहन लंबे समय से खराब पड़ा है। समय पर उपयोग न होने के कारण क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं और जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिवनी बनेगा खेती का नया मॉडल! कलेक्टर नेहा मीना का बड़ा प्लान, किसानों की बढ़ेगी आय!
    1
    सिवनी बनेगा खेती का नया मॉडल!
कलेक्टर नेहा मीना का बड़ा प्लान, किसानों की बढ़ेगी आय!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.