Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर नात और नारों की गूंज सुनाई दी। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामताड़ा में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस एक साथ शहर पहुंचे और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। हजारों लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे लगाते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजबाड़ी कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, झामुमो नेता लालू अंसारी ने कहा कि जामताड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि रात में मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जसीम अंसारी ने कहा कि पैगंबर साहब की पैदाइश को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने आपसी भाईचारा, प्रेम और एक-दूसरे के सम्मान का संदेश दिया था। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। रात में मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।2
- पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स 1
- सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।6
- बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।1
- रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।1