Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।
Sooraj singh
एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।
- User10777Sohagpur, Shahdol😡1 hr ago
- User10777Sohagpur, Shahdol😤1 hr ago
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- एमबीबीएस योजना से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 29 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा 758 करोड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) लागू की है। इस योजना के जरिए बकाया बिजली बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को बड़ी छूट दी जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 758 करोड़ रुपए तक की सीधी राहत मिलने का अनुमान है।1
- *आदिवासी बच्चियों के साथ अत्याचार, जघन्य अपराध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP CG* *प्रदेश के सभी आदिवासी बालिका आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हो - कलावती मार्को, प्रदेश संयुक्त सचिव, AAP CG* रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सामने आए हालिया मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने आज 18 मार्च 2026 को रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। मामले का दूसरा अहम पहलू यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए पहले से गर्भावस्था से जुड़े कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित विभागों को स्थिति की जानकारी थी।इसके बावजूद समय रहते समन्वित कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह जांच का विषय है। ये मामला प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। और इससे साफ होता है कि जिम्मेदार तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। यदि छात्राएं किसी आवासीय संस्था या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं, तो यह सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि उनकी सुरक्षा और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में सामने आ रहे तथ्यों और बयानबाज़ी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन छात्राओं के साथ क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश भर के आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पार्टी सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी। आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित रायपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।1
- Post by Ikrar Khan1
- तिल्दा-नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। दुकानों के बाहर निकले झज्जा (शेड) हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बीच सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने दो दिन पहले ही मुनादी (एलान) कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज सुबह से टीम ने तिल्दा-खरोरा मुख्यमंत्री मार्ग पर कार्रवाई शुरू की। तुलसी क्षेत्र की ओर से शुरू हुई यह कार्रवाई पैकरा अस्पताल तक जारी रही। जैसे ही टीम टाकीज के पास पहुंची, व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका को पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को समझाने और हटाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी सड़क पर डटे रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। गौरतलब है कि टाकीज के पास का क्षेत्र पहले से ही भीड़भाड़ और दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद व्यापारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका इस कार्रवाई को आगे जारी रखती है या फिर विरोध के चलते इसे बीच में ही रोक दिया जाता है।8
- *सूने मकान को निशाना बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिक्री रकम बरामद* ▪️ *सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *चोरी के आभूषण की बिक्री रकम 4,500/- रुपये जप्त* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* अमरजीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी आशा नगर द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर हीरे, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई। दिनांक 17.03.2026 को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम 4,500/- रुपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ▪️ घटना का कारण : सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी करना ▪️ घटनास्थल : आशा नगर क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग ▪️ आरोपी का नाम : 1. रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश ▪️ जप्त सामग्री : 1. आभूषण बिक्री रकम 4,500/- रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- Post by Rameshwar sahu1
- गल्ला व्यापारी के साथ दिनदहाड़े मार-पीट और तीन लाख की लूट1
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पचपेड़ी नाका इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों बेहोश हो गए। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने को मौत की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह हादसा एक बार फिर ऐसे खतरनाक कामों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1